Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2020

2021 में राहु-केतु और शनि नहीं करेंगे राशि परिवर्तन, बदलेगी अन्य सभी ग्रहों की चाल

नववर्ष 2021 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे तो कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर नए घर में प्रवेश करेंगे। पूरे साल में मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार, बुध 19 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे। खास बात यह है साल 2021 में राहु-केतु और शनि अपना राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। नए साल पर शनि अपनी स्व राशि मकर, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि सूर्य से लेकर मंगल तक नए साल में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। राशि परिवर्तन जातकों की लाइफ में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है। शनि मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान पं. मिश्र ने बताया कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे। शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, शनि कर्म के अनुसार फल देते हैं। राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे पूरे...

जन्म तारीख के आधार पर जानिए नया साल आपके परिवार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के लिए कैसा रहेगा

जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। इस विद्या में अंकों के आधार भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, उनके लिए वही मूलांक होता है। अगर तारीख दो अंकों की है तो उन लोगों अंकों को जोड़कर मूलांक मालूम किया जा सकता है। यहां दी गई लिंक पर क्लिक करें और जानिए मूलांक के आधार पर आपका अंक फल- अंक 1 ( जिन जातकों का जन्म माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है ) आपका स्वामी ग्रह सूर्य है। वर्ष 2021 का में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। रोमांस का अवसर मिल सकता है। मित्रों के कारण लाभ संभव है। असमंजस की अवस्था रह सकती है। जनवरी, मध्य फरवरी तक और अगस्त माह में भावनात्मक मोर्चे पर संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है। अपने आसपास के लोगों पर तेज निगाह रखें। करियर - नौकरी - बॉस की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रह सकता है। इस वर्ष आपको ऑफिस में विशेष दायित्व मिल सकता है, जिसे बहुत बढ़िया ढंग से निभा कर आप अपने अधिकारियों की ‘आंखों का तारा’ ब...

मेष से मीन राशि तक; आपके करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा नया साल

टैरो कार्ड्स के अनुसार नए साल 2021 में मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों सतर्क रहकर काम करना होगा। छोटी सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है। शेष राशियों के लिए ये साल लाभदायक रह सकता है। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए नया साल 2021 कैसा रह सकता है... मेष - WHEEL OF FORTUNE इस साल की शुरुआत के कुछ दिन आपके लिए थोड़े कठिन हो सकते हैं, लेकिन दूसरे महीने से आपको तुरंत प्रगति नजर आएगी। परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सफलता और प्रगति दोनों आसानी से प्राप्त होगी। मित्र परिवार के साथ संबंध अधिक गहरे होने लगेंगे। वर्ष के मध्य तक आपको नौकरी में प्रगति भी प्राप्त होगी। जिस स्थान पर आप पहुंचना चाहते हैं, भले ही आप उस स्थान पर न पहुंचे, लेकिन आर्थिक प्रगति आपको जरूर दिखेगी। विद्यार्थियों को यह साल विशेष लाभदायक रहेगा। युवाओं के लिए नई बातें सीखने के लिए मिल सकती है। बुजुर्गों की परिवार संबंधित और बच्चों संबंधित तकरार कम होंगी और चिंता भी दूर होने लगेगी। कला से जुड़े व्यक्तियों...

जो चीजें जीवन के लिए मायने रखती हैं, उन्हें बनाने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें - सद्गुरु

हर किसी की जिंदगी को उलट-पलट कर देने की अपनी काबिलियत के कारण , साल 2020 इस पीढ़ी पर जरूर एक अमिट छाप छोड़ेगा। अगर हम लड़ाइयों , महामारी , और प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में पिछली सदी को देखें , तो 21वीं सदी के पहले बीस साल एक आशीर्वाद रहे हैं। पर्यावरण पर दिखते विनाशकारी संकेतों के बीच , जब हमारा पूरा प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण पर केंद्रित होना चाहिए था , वायरस की महामारी हर चीज को राह से डिगा रही है। लेकिन यह महामारी , इतनी हानिकारक होने के बावजूद भी एक हल्की चीज है। नागरिकों की एक सचेतन और जिम्मेदार कार्यवाही से इसे ठंडा किया जा सकता है। बहुत से लोगों ने इस महामारी की तुलना दूसरे विश्वयुद्ध से की है , क्योंकि उन्होंने वो युद्ध नहीं देखा है। अगर हम सब योग और ध्यान में थोड़े बहुत प्रशिक्षित होते , और एक जगह पर चौदह दिन तक बस शांति से बैठे रहते , तो महामारी खत्म हो गई होती। युद्ध एक अलग प्रकृति का था ; हम ऐसी दहशत अब नहीं देखते हैं। आपका घर अभी भी सही सलामत है। किसी ने आप पर बम नहीं फेंका है। लेकिन स्थिति को संभालने के लिए लोगों ने अपना मानसिक लचीलापन पर्याप...

12 में से 6 राशियों के लिए उपलब्धियों और फायदे वाला रहेगा ये साल, भाग्यशाली रहेंगे कई लोग

2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस साल 9 में से सिर्फ 7 ग्रह ही राशि बदलेंगे। जिससे 6 राशियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, 2021 में मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। इन राशियों के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ और फायदा तो मिलेगा ही साथ ही किस्मत का साथ भी मिलेगा। वहीं, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इस कारण इन राशियों के लोगों को सफलता तो मिलेगी लेकिन चुनौतियां और मेहनत ज्यादा रहेगी। कई मामलों में उलझनें भी बढ़ सकती हैं। सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। इनके अलावा मिथुन और कुंभ राशि वाले लोगों को पूरे साल संभलकर रहना होगा। इन 2 राशियों के लोगों की जॉब और बिजनेस में उलझनें बढ़ सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- मेष राशि वाले लोगों के लिए ये साल उपलब्धियों भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। इस समय प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए कोई महत्व...

Trending

Health