जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 30 सितंबर का मूल अंक 3 और भाग्य अंक 6 है। दिन अंक 2, 7 है और मासांक 9 है। सोमवार को अंकों की विशिष्ट युतियां बन रही हैं। अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 6 के साथ और अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा 30 सितंबर का दिन... अंक 1 अपनी योजना पर तसल्ली से विचार कर लीजिए और उसके बाद ही क्रियान्वयन के लिए आगे बढें। निकट के लोगों का सहयोग पर्याप्त रूप से मिल सकता है। मन को भटकने से रोकें। क्या करें: गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा अंक 2 कॉल सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नए जॉब के लिए आवेदन करना या किसी से मिलना है तो अभी अच्छा समय है। गले का खास ध्यान रखें। क्या करें: कुत्तों को रोटी में गुड़ डालकर खिलाएं। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: जामुनी अंक 3 कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण काम फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। भागादौड़ रह सकती है। खानपान संबंधी ...