लाइफस्टाइल डेस्क. गर्मियों का मौसम आने वाला है और साथ में चिपचिपापन और टैनिंग की टेंशन भी। कॉलेज स्टूडेंट्स और टीनएजर्स के लिए सन टैनिंग बड़ी गंभीर समस्या होती है क्योंकि वे काफी समय धूप में रहते हैं। वैसे तो हमारे पूरे शरीर को धूप की किरणों से बचाना चाहिए, लेकिन पैरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि पैर सबसे जल्दी टैन होते हैं। स्किन लाइटनिंग से अनइवन स्किन टोन इवन हो जाती है और टैनिंग हट जाती है। बाजार में कई ब्लीचिंग एजेंट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप घर बैठे भी इन मास्क्स और ट्रीटमेंट से पैरों की स्किन लाइटनिंग कर सकती हैं। दही व टमाटर फुट मास्क टमाटर में नैचुरल ब्लीच होता है इसलिए टैनिंग हटाने के लिए इसके रस का इस्तेमाल किया जाता है। घर बैठे टैनिंग हटाने के लिए एक कटोरी में दही निकाल लें, फिर टमाटर को आधा काटकर दही में डिप करें। फिर उसी टमाटर से पैरों पर स्क्रब करलें। अब मास्क बनाने के लिए टमाटर के गूदे में चन्दन पाउडर मिला लें, इसे पैरों पर लगाएं और जब मास्क सूख जाए तो इसे धो लें। इस मास्क से पैरों की त्वचा तो साफ होती ही है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। एप्पल साइड...