Skip to main content

Posts

अंकुर, अनिकेत, अंकिता और अनंत के उदाहरण से समझिए कोरोना की 4 स्टेज, हमें तीसरी स्टेज से क्यों डरना चाहिए?

कोरोना अपडेट डेस्क. सोशल मीडिया में वायरल मैसेज चल रहे हैं कि देश कि राजस्थान औरकेरल के कुछ क्षेत्रों में कोरोना वायरस तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है। उद्योगपति आनंदमहिंद्रा ने भी ट्वीट करके कहा है कि, "जानकारों के मुताबिक, बहुत हद तक यह संभव है कि भारत कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है। अगर ऐसा है तो इससे लाखों लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। इससे हमारे मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा सकती है। अगर आने वाले दिनों में यह वायरल मैसेज सच साबित होता है तो आसान उदाहरणोंसे समझते हैं कि कोरोनावायरस कीेये स्टेज क्या होती हैं? स्टेज -1 : अंकुर के उदाहरण से समझिए अंकुर लंदन से अपने घर भारत आया। एयरपोर्ट पर उसको बुखार नहीं था। उसको घर जाने दिया गया। पर उससे एयरपोर्ट पर एक शपथ पत्र भरवाया गया कि वह 14 दिन तक अपने घर में कैद रहेगा। और बुखार आदि आने पर इस नम्बर पर सम्पर्क करेगा।घर जाकर उसने शपथ पत्र की शर्तों का पालन किया। वह घर में कैद रहा। यहां तक कि उसने घर के सदस्यों से भी दूरी बनाए रखी। अंकुरकी मम्मी ने कहा - अरे, तुझे कुछ नहीं हुआ। अलग थलग मत रह। इतने दिन बाद घर का खाना मिले...

Trending

Health