30 अप्रैल गुरुवार, यानी आज तिथि, वार और नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से कुछ लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी या बिजनेससे जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। सेहत के मामलों में भी कुछ लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 6 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा अन्य 5 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव - बुध कि उपस्थिति आपको हास्य एवं विनोद का स्वभाव देगी, जिससे आप लोगों को पसंद आएंगे तथा उनके आकर्षण का कारण भी बन सकते हैं तथा अपनी बातों को दूसरों के समक्ष रखने में आपको अधिक समस्या नहीं होगी और वाणी के बल पर आपके काफी काम बनेंगे। नेगेटिव - आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप के पक्ष में खड़े दिखाई देंगे, लेकिन वे चुपचाप तरीके से आपके काम पर नजर बनाए भी रखेंगे। इसलिए अच्छा और बेहतर काम करना आपका आपकी पहली प्राथमिकता होनी चा...