Skip to main content

Posts

संक्रमण के दौरान 100 से 78 मरीजों में हार्ट डैमेज और दिल में सूजन की शिकायत हुई, कोरोना से उबरने पर 80 फीसदी को हृदय से जुड़ी दिक्कतें शुरू हुईं

कोरोना से उबरने के बाद भी वायरस के संक्रमण का असर लम्बे समय तक शरीर में दिख सकता है। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल की रिसर्च यही बताती है। शोध के मुताबिक, कोरोना से उबरने वाले 80 फीसदी लोगों में हृदय से जुड़ी दिक्कतें देखी गई हैं। रिसर्च अप्रैल और जून के बीच में हुई थी। इसमें कोरोना के ऐसे मरीज शामिल थे जो संक्रमण से पहले स्वस्थ थे और उम्र 40 से 50 साल के बीच थी। 100 मरीजों पर हुई रिसर्च शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से पीड़ित 100 लोगों पर रिसर्च की गई। इनमें से 67 मरीज ऐसे थे जो एसिम्प्टोमैटिक थे या इनमें बेहद हल्के लक्षण दिख रहे थे। अन्य 23 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मरीजों के हार्ट पर कोरोना का क्या असर पड़ रहा है इसे जानने के लिए एमआरआई, ब्लड टेस्ट और हार्ट टिश्यू की बायोप्सी की गई। 78 फीसदी मरीजों के दिल में सूजन शोधकर्ता क्लायड डब्ल्यू येंसी के मुताबिक, रिसर्च में सामने आया कि 100 में से 78 मरीजों के हार्ट डैमेज हुए और दिल में सूजन दिखी। इससे इस बात के प्रमाण मिले कोरोना से उबरने के बाद बहुत सी बातें सामने आनी बाकी हैं कि भविष्य में शरीर के अंगों पर इसका कितना अस...

पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलने, भावनात्मक रूप से मजबूत होने और नया प्रोजेक्ट मिलने का रह सकता है दिन

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए दिन समय पुरानी चिंताओं से मुक्ति का है। कुछ लोगों के हाथ नए प्रोजेक्ट लगने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए दिन नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का रहेगा, वृष राशि वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद को संयमित बनाए रखने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। मेष - Page of Swords आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें। वृषभ - Three of Pentacles आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अ...

महीने के आखिरी दिन 2 शुभ योगों में हो रही है दिन की शुरुआत, कुंभ सहित 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा शुक्रवार

31 जुलाई, शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से चर और इंद्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका प्रभाव मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। जिससे इन 7 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। धन लाभ भी होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 5 राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आने की अशंका है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव - आज प्रकृति आपका भरपूर साथ दे रही है। कोई लाभदायक और महत्वपूर्ण समाचार मिलने से आप स्वयं को आत्म बल और भावनात्मक रूप से बहुत अधिक सशक्त महसूस करेंगे। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दो। नेगेटिव - अपने क्रोध व जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की फिजूल बातों को नजरअंदाज करें। व्यवसाय - आज व्यवसाय में प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में कमी...

शुक्रवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 6 है, करीबी लोगों का साथ मिलेगा, नई योजनाएं बन सकती हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

शुक्रवार, 31 जुलाई का मूलांक 4, भाग्यांक 6, दिन अंक 6, मासांक 7 और चलित अंक 1, 4 है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है, अंक 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 31 जुलाई का दिन... कैसे जानें अपना अंक- अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के अंकों का महत्व है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, वही तारीख इन लोगों का अंक होता है। जिन लोगों की जन्म तारीख अंकों की है, वे दोनों अंकों को जोड़ कर अपना अंक जान सकते हैं। जैसे किसी की जन्म तारीख 31 है तो उसका अंक 3+1 = 4 होगा। अंक 1- बड़ा ऑपरेशन करवाना है तो करवा सकते हैं। अपने लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नई-नई योजनाएं बन सकती हैं। क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला अंक 2- टोल टैक्स ठेकेदारों को नया ठेका प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। लंबी यात्रा न करें। क्या करें- श्रीहनुमत स्तवन का पाठ करें। महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- ल...

टोक्यो के रेस्तरां में ग्राहकों के बीच मॉडल कस्टमर बैठाए गए ताकि उन्हें अकेलेपन का अहसास न हो और फैमिली मेम्बर्स जैसे लगें

टोक्यो के ज्यादातर रेस्तरां खाली पड़े हैं लेकिन यहां एक रेस्तरां ऐसा भी है जहां भीड़ नजर आती है। यह टोक्याे का मसातो टेकमाइन चाइनीज रेस्तरां है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने और अकेलेपन को दूर करने का अनोखा तरीका ढूंढा गया है। रेस्तरां में मॉडल कस्टमर (डमी) रखे गए हैं। जो आपको खाना खाते समय अकेलेपन का अहसास नहीं होने देते और परिजनों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी बरकरार रखने में मदद करते हैं। जापानी ड्रेस में दिखे मॉडल कस्टमर रेस्तरां में 16 पुतलों को मॉडल कस्टमर के तौर पर रखा गया है। सभी मॉडल अलग-अलग मूड के हैं। कुछ ने जापानी पोशाक किमोनो पहन रखी है तो कुछ ने वेस्टर्न ड्रेस का पहना हुआ है। पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए टेबल हटाई गई थीं रेस्तरां का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पहले टेबल हटाई गई थीं ताकि अधिक जगह हो जाए। लेकिन ऐसा करने पर यहां आने वाले लोगों को काफी अकेलापन महसूस होता था। ऐसा लगता था कि रेस्तरां में कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। बाहर से देखने पर रेस्तरां में भीड़ नजर आती है रेस्तरां ओनर के मुताबिक, इन पुतलों के कारण रेस्तरां को बाहर से देखने पर...

किसी ने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजने का चलन शुरू किया तो कहीं डिनर पार्टी से फ्रेंडशिप के सेलिब्रेशन की नींव पड़ी, अमेरिका में खुशकुशी की कहानी भी प्रचलित हुई

अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे की शुरुआत दुनियाभर में अलग-अलग समय पर हुई लेकिन मकसद एक ही था एक दिन अपने दोस्त के नाम। इसे इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का नाम दिया गया। इस दिन की शुरुआत कैसे हुई इसकी 3 कहानियां हैं। तीनों ही काफी दिलचस्प हैं। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा। जानिए इस खास दिन की शुरुआत से जुड़ी 3 कहानियां... पहली कहानी : एक व्यापारी ने एक-दूसरे को कार्ड देने की परंपरा शुरू की एक प्रचलित कहानी के मुताबिक, इस दिन की शुरुआत करने का श्रेय एक व्यापारी को जाता है। 1930 में जोएस हॉल नाम के व्यापारी ने सभी लोगों के लिए एक ऐसा दिन तय किया जब दो दोस्त एक-दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड दें और इस दिन को यादगार बनाएं। जोएस हॉल ने इसके लिए 2 अगस्त का दिन चुना। बाद में यूरोप और एशिया के कई देशों में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। दूसरी कहानी : डिनर पार्टी करके फ्रेंडशिप डे की नींव रखी फ्रेंडशिप डे से जुड़ी दूसरी कहानी के मुताबिक, 20 जुलाई 1958 को डॉ. रमन आर्टिमियो ने एक डिनर पार्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ मित्रता दिवस मनाने का विचार रखा था। पराग्वे...

किसी ने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजने का चलन शुरू किया तो कहीं डिनर पार्टी से फ्रेंडशिप के सेलिब्रेशन की नींव पड़ी, अमेरिका में खुशकुशी की कहानी भी प्रचलित हुई

अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे की शुरुआत दुनियाभर में अलग-अलग समय पर हुई लेकिन मकसद एक ही था एक दिन अपने दोस्त के नाम। इसे इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का नाम दिया गया। इस दिन की शुरुआत कैसे हुई इसकी 3 कहानियां हैं। तीनों ही काफी दिलचस्प हैं। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा। जानिए इस खास दिन की शुरुआत से जुड़ी 3 कहानियां... पहली कहानी : एक व्यापारी ने एक-दूसरे को कार्ड देने की परंपरा शुरू की एक प्रचलित कहानी के मुताबिक, इस दिन की शुरुआत करने का श्रेय एक व्यापारी को जाता है। 1930 में जोएस हॉल नाम के व्यापारी ने सभी लोगों के लिए एक ऐसा दिन तय किया जब दो दोस्त एक-दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड दें और इस दिन को यादगार बनाएं। जोएस हॉल ने इसके लिए 2 अगस्त का दिन चुना। बाद में यूरोप और एशिया के कई देशों में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। दूसरी कहानी : डिनर पार्टी करके फ्रेंडशिप डे की नींव रखी फ्रेंडशिप डे से जुड़ी दूसरी कहानी के मुताबिक, 20 जुलाई 1958 को डॉ. रमन आर्टिमियो ने एक डिनर पार्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ मित्रता दिवस मनाने का विचार रखा था। पराग्वे...

Trending

Health