Skip to main content

Posts

मोह बढ़ाने में, घमंड दिखाने में, कोई पाप करने में जितनी ज्यादा देरी कर सकते हैं, उतना अच्छा रहता है

महाभारत के शांति पर्व में युधिष्ठिर ने भीष्म पितामह से पूछा कि पितामह जीवन में कभी-कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जिसमें हम समझ नहीं पाते हैं कि क्या करें और क्या न करें। कभी-कभी गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान के अनुसार कोई काम करना जरूरी होता है, लेकिन उसमें हिंसा होने की वजह से हमें अनुचित लगता है। पितामह, ऐसे अवसर पर हमें वह काम तुरंत करना चाहिए या उसके संबंध में विचार करना चाहिए। भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को गौतम ऋषि और उनके पुत्र चिरकारी की कथा सुनाई। भीष्म ने कहा कि चिरकारी हर काम हर काम सोच-समझकर देरी से करता था। एक दिन गौतम ऋषि अपनी पत्नी से क्रोधित हो गए और चिरकारी से कहा अपनी का वध कर दे। ऐसा बोलकर गौतम ऋषि वहां चले गए। चिरकारी सोचने लगा कि माता का वध करूं या नहीं। माता-पिता के बारे में धर्म के अनुसार विचार करने लगा। बहुत समय तक उसने पिता की आज्ञा का पालन नहीं किया। जब गौतम ऋषि लौटकर आए तो उन्हें दुख हो रहा था कि उन्होंने पत्नी को मारने का आदेश देकर गलती कर दी। जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चिरकारी की माता जीवित थी। ये देखकर गौतम ऋषि प्रसन्न हो गए। भीष्म ने य...

हम सोचते हैं कि लोग हमसे इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि हम अच्छे हैं, लेकिन हम कभी ये नहीं समझते कि जो हमसे प्रेम करते हैं, वो लोग अच्छे हैं

रूस के लियो टॉल्स्टॉय 9 सितंबर 1828 को हुआ था। इन्हें दुनिया के सबसे महान लेखकों में से एक माना जाता है। लियो टॉल्स्टॉय एक संपन्न परिवार से थे। वे रूसी सेना में भी रहे थे। वे बहुत धनवान थे, लेकिन शांति पाने के लिए उन्होंने अपनी धन-संपत्ति त्याग दी थी। परिवार छोड़कर वे गरीबों की सेवा करने में लग गए थे। लियो टॉल्स्टॉय का मानना था कि आध्यात्मिक जीवन शांति के लिए और ईश्वर की कृपा पाने के लिए है। उन्होंने कई कहानियां लिखी, कई उपन्यास लिखे थे। अपने विचारों और लेखन की वजह से वे काफी प्रसिद्ध थे। 20 नवंबर 1910 को उनकी मृत्यु हुई थी। जानिए लियो टॉलस्टॉय के कुछ खास विचार, जिन्हें अपनाने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today quotes of Leo Tolstoy, LIfe management tips by Leo tolstoy, motivational quotes in hindi from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ODuDu

पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ ही गुड़, घी, अनाज, काले तिल, भूमि, नमक, वस्त्र आदि चीजें दान करें

2 सिंतबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। पितरों को याद करने का ये पक्ष 17 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों में पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि शुभ कर्म किए जाते हैं। जो लोग पितरों के लिए पुण्य कर्म करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन चीजों का कर सकते हैं दान उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ ही जरूरतमंद लोगों को गुड़, घी, अनाज, गाय, काले तिल, भूमि, नमक, वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान का अलग-अलग फल बताया गया है। गुड़ के दान से घर का क्लेश दूर होता है, गाय के दान से सुख-समृद्धि बढ़ती है। घी का दान करने से शक्ति बढ़ती है। अनाज का दान करने पर घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है। काले तिल का दान करने स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पितृ पक्ष में करें काले तिल का दान पितृ पक्ष में किसी पवित्र नदी में काले तिल बहाकर तर्पण करने की परंपरा है। लेकिन, इस बार कोरोना की वजह से किसी नदी में तर्पण नहीं कर पा रहे हैं तो किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद लोगों को काले तिल का दान करने से भी पुण्य फल मिलते हैं। ...

5 राशियों के लिए सेहत और आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने का समय, 7 राशियों के लिए समय अनुकूल रहेगा

सोमवार, 31 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी अनुकूल परिस्थितियों वाला रह सकता है। कुछ लोगों को बिजनेस और करियर से जुड़े कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं, 5 राशियों को अपनी सेहत या आर्थिक स्थिति को लेकर सावधानी बरतनी होगी। मेष राशि वालों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने का समय, वृष राशि वालों के लिए साझेदारी के प्रस्ताव मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत का फल मिलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। मेष - The Hanged Man आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें। करियर - कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के मार्ग खुल रहे हैं। यदि कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो जल्द ही उससे लाभ प्राप्त होगा। लव - आपके जीवन में कोई नवयुवक स्वावलंबी बन रहा है और अपने जीवन...

मॉडर्न इंटीरियर यानी हर कमरे के लिए अलग लाइट, इस मॉनसून मॉडर्न और रेट्रो लाइटिंग से घर को दे नया लुक

होम इंटीरियर का बेहद खास हिस्सा होती है लाइटिंग। यह घर का माहौल बदल देती है। मॉडर्न इंटीरियर की बात करें तो अब हर रूम के लिए अलग डिजाइन की लाइट होती है। जो बेडरूम में अच्छी लगती है, जरूरी नहीं वह किचन में भी अच्छे लगे। इस ट्रेंड के लिए काफी हद तक टेक्नोलॉजी भी जिम्मेदार है। इंटीरियर डिजाइनर्स की माने तो होम मेकओवर में अब एडवांस फिक्सचर्स और बल्ब्स बहुत मायने रखते हैं। घर को नए अंदाज में रोशन करने के लिए मॉनसून पर्फेक्ट सीजन है। इंटीरियर लाइटिंग में इस साल बड़े बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन जो है वह देखने लायक है। सॉफ्ट गोल्ड- अब सॉफ्ट कलर पसंद किए जा रहे हैं। ग्रे और बेज कॉम्बिनेशन तेजी से मशहूर हुआ है। सॉफ्ट गोल्ड भी खास बना हुआ है। मॉडर्न हो या अर्बन यह डेकोर के साथ आसानी से ब्लेंड हो जाता है। ऐसे करें इस्तेमाल- सॉफ्ट गोल्ड लाइटनिंग फिक्सचर्स कई स्टाइल और डिजाइन से मिलते हैं। ओवरहेड लाइटनिंग के लिए ऐसे फिक्सचर्स का चुनाव कर सकते हैं, जिसमें सॉफ्ट गोल्ड हो। ऐसे फिक्सचर्स देख सकते हैं, जिसमें सॉफ्ट गोल्ड के साथ अन्य सॉफ्ट शेड्स हो- जैसे ग्रे और मैट सिल्वर। घर के खास कौनर्स या वॉल्...

गाय के दूध से एलर्जी है तो ये 4 तरह के दूध डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये दांत और हडि्डयों को मजबूत बनाते हैं और कोरोनाकाल में इम्युनिटी भी बढ़ाएंगे

दूध को कंप्लीट फूड कहते हैं। इसमें कैल्शियम अधिक पाए जाने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। मार्केट में दूध की कई वैरायटी (फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और स्किम्ड दूध) होने के कारण लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा दूध उनके लिए बेहतर है। एक बड़ा सवाल है कि अगर गाय या भैंंस के दूध से एलर्जी हो तो डाइट में इसका कौन सा विकल्प शामिल करें। एक गिलास दूध रोजाना लेना जरूरी है क्योंकि यह हडि्डयों और दांतों को मजबूत रखने के साथ कोरोनाकाल में आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाएगा। डाइटीशयन सुरभी पारीक से जानते हैं कि दूध की वैरायटी और उनका कब और क्यों इस्तेमाल किया जाए... 5 प्वाइंट्स : जरूरत के मुताबिक कैसे चुनें दूध गाय का दूध : दूसरे दूध के मुकाबले इसमें कैल्शियम अधिक गाय के शुद्ध दूध में 88 फीसदी पानी और प्रोटीन, गुड फैट व विटामिन-डी अधिक मात्रा में पाया जाता है। दूसरे दूध के मुकाबले इसमें कैल्शियम अधिक पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के कारण यह हार्ट और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए खास फायदेमंद है। कई रिसर्च में भी सामने आया है कि यह मेटाबॉलिज्म दुरुस्त कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। सोया...

6 राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन, आर्थिक मामलों में मिल सकता किस्मत का साथ

31 अगस्त को तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही दिनभर शोभन और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग और रहेंगे। सितारों की शुभ स्थिति का फायदा वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन 6 राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। तरक्की के मौके भी मिलेंगे। इनके अलावा मिथुन, सिंह, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। वहीं, मेष राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 में से 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं। उससे मुक्त होना भी मुश्किल होगा। न...

Trending

Health