Skip to main content

Posts

कोरोना को हराने वाला हर 10 में से एक मरीज साइडइफेक्ट से परेशान, थकान, स्वाद न पहचानने जैसी दिक्कतों से जूझ रहा

कोरोना से रिकवर होने वाला हर 10 में से एक मरीज इसके साइडइफेक्ट से जूझ रहा है। इलाज के बाद मरीजों में थकान, गंध-स्वाद का पता न चल पाना और एकाग्रता की कमी जैसे लक्षण दिख रहे हैं। यह दावा साउथ कोरिया में हुई स्टडी में किया गया है। 965 मरीजों पर हुई स्टडी कोरोना से रिकवर होने वाले 965 मरीजों पर ऑनलाइन स्टडी की गई। कोरिया के सेंटर्स डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अधिकारी क्वॉन जून-वूक के मुताबिक, 91.1 फीसदी मरीजों में साइडइफेक्ट दिख रहा है। 26.2 फीसदी मरीज रीडिंग में मन नहीं लगा पा रहे रिसर्च के मुताबिक, 26.2 फीसदी मरीज रीडिंग पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। उनमें एकाग्रता में कमी महसूस हो रही है। इसके अलावा मरीज गंध या स्वाद न पहचान पाने और दिमाग पर पड़ रहे नकारात्मक असर से परेशान हैं। क्यूंगपूक नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर किन शिन-वू ने कोरोना से रिकवर हुए 5762 मरीजों में से 16 फीसदी कोरोना सर्वाइवर से ऑनलाइन सर्वे किया, जिसमें ये बातें सामने आईं। 16 संस्थानों के साथ मिलकर एक और स्टडी हो रही प्रो. क्वॉन के मुताबिक, रिसर्च पूरी तरह ऑनलाइन की गई थी। जल्द ही इस पर और एनलिसिस करने के बाद...

पांच साल की टेनिस खिलाड़ी विविकथा का वीडियो हुआ वायरल, अपने पैरेंट्स की तरह टेनिस खेलने की शौकीन इस बच्ची को देखकर राफेल नडाल ने की तारीफ

पांच साल की विविकथा विसाख एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं। अपने घर में टेनिस खेलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो ने टैलेंट हंट के दौरान टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल और किया टीम का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। किया मोटर्स ने अपनी पोस्ट के माध्यम से सारी दुनिया में विविकथा के टैलेंट को पहुंचाया है। राफेल नडाल ने अपने पर्सनल वीडियो में विविकथा के खेल कौशल की सराहना की है। उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि लॉकडाउन के दौरान भी विविकथा ने अपने घर में रहते हुए टेनिस की प्रैक्टिस जारी रखी। विविकथा की इस पोस्ट को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। नडाल और किया ने विविकथा के लिए कुछ खास उपहार भी भेजे। विविकथा कोरोना का असर कम होने के बाद एक बार अपने फेवरेट खिलाड़ी राफेल से मिलना चाहती हैं। विवकथा के पापा इतनी कम उम्र में अपनी बेटी की शोहरत देखकर बहुत खुश हैं। वे कहते हैं ''अगर इसी तरह महान खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए तो उन्हें आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने का प्रोत्साहन मिलता है''। विसाख खुद टेनिस के पूर्व स्टेट जूनियर चैंपियन रह चुके हैं। वे टेनिस के सर...

यौन शोषण होने के बाद डिप्रेशन में रही, अपनी ही तरह जुल्म का शिकार 100 लड़कियों के साथ बनाई 'रेड ब्रिगेड', अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं

उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक राजधानी लखनऊ में अपने साहस के दम पर अभी तक 75,000 से ज्यादा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने वाली उषा विश्वकर्मा आज महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। उषा द्वारा स्थापित की गई रेड ब्रिगेड ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड है। उषा ने समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों से ये साबित कर दिया है कि दुनिया का अस्तित्व औरतों से ही है। उषा का बचपन गरीबी में बीता। 2010 में वे झुग्गी के बच्चों को पढ़ाने जाती थीं। वहीं एक लड़के ने टिन शेड में बने क्लासरूम में उनका यौन शोषण किया। उषा कहती हैं - ''जब वह लड़का मेरे करीब था तो मुझमें इतना साहस भी नहीं था कि मैं उसका विरोध कर सकती। उसकी बढ़ती हरकतों को देखकर मैंने उसे दो थप्पड़ मारे और वहां से भाग निकली''। इस घटना का उषा के दिमाग पर गहरा प्रभाव हुआ। उसके बाद लगभग छह महीने तक वह डिप्रेशन में रहीं। उषा के मन में तब ये विचार आया कि अगर मैं अपनी ही तरह की लड़कियों के लिए कोई प्रयास न कर सकी तो मेरी पढ़ाई बेकार ही जाएगी। अपनी इसी सोच के चलते 2011 में उषा ने 'रेड ब्रिगेड' की शुरुआत की। सबसे पहले उसने 15 ऐस...

क्या है कीट से फैलने वाला कांगो फीवर जिसने गुजरात में संक्रमण फैलाया तो महाराष्ट्र को अलर्ट जारी करना पड़ा

गुजरात के कुछ इलाकों में कांगो फीवर के मामले सामने आए हैं। इसका हवाला देते हुए महाराष्ट्र के पालघर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पशुपालन विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रशांत कांबले ने कहा है कि गुजरात के कुछ इलाकों में यह बुखार पाया गया है। इसके महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में फैलने की आशंका है। पालघर गुजरात के वलसाड जिले से लगा हुआ है। जानिए कांगो फीवर कब, क्यों और कैसे फैलता है... Q-1. क्या है कांगो फीवर और कब दिखते हैं इसके लक्षण? यह वायरल बीमारी खास तरह के कीट (किलनी) के जरिए एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलती है। संक्रमित जानवरों के खून के संपर्क में आने या ऐसे जानवरों का मांस खाने पर इंसानों में यह बीमारी फैलती है। सही समय पर बीमारी का पता लगाकर इलाज नहीं किया गया तो 30% मरीजों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इसके लक्षण दिखने में 6 से 13 दिन का समय लगता है। Q-2. कहां से आया कांगो फीवर? इस बीमारी का पहला मामला 1944 में यूरोप के क्रीमिया में आया था। लेकिन 1956 में अफ्रीका के कांगो में इसी वायरस के मामले सामने आए, इसलिए इस बीमारी का पूरा नाम क्र...

चारधामों की यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा लोगों की बुकिंग, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन, अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने की भी जरूरत नहीं

उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर आने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। अब उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए दर्शनार्थी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना भी आ सकते हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए भक्तों को देवस्थानम् बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां से ई-पास मिलेगा। इस पास के साथ कोई भी भक्त इन चार धामों में दर्शन कर सकता है। देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 1 जुलाई से उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा शुरू हुई थी। तब से अभी तक करीब 65 हजार लोगों ने इन मंदिरों में दर्शन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से करीब 35 हजारों ने चारधाम के दर्शन किए हैं। चारधाम आनेवाले तीर्थ यात्रियों की संख्या पहले से ही तय की हुई है। एक दिन में बद्रीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 यात्री दर्शन कर सकते हैं। तीर्थ यात्रियों को ध्यान रखना होंगे महामारी से जुड़े नियम राज्य में यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को को...

1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा, इस तिथि पर बन रहे हैं शुभ योग, इस दिन क्या करें और क्या न करें

अभी अधिक मास चल रहा है। इस माह की पूर्णिमा गुरुवार, 1 अक्टूबर को है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। हिन्दी पंचांग के अनुसार अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, इस कारण इस पूर्णिमा का महत्व काफी अधिक है। ये माह 16 अक्टूबर तक चलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गुरुवार और पूर्णिमा के योग में नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है। अधिक मास की पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। सूर्य के मंत्र ऊँ सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। अभी कोरोना की वजह से नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो घर पर नदियों और तीर्थों के नामों का जाप करते हुए स्नान करना चाहिए। पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए। भगवान को हलवे का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। इस दिन सूर्यास्त के तुलसी के पास दीपक जलाएं। परिक्रमा करें। चंद्र उदय के बाद चांदी के लोटे में दूध भरकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करें। अधिक मास में भगवान ...

भारद्वाज ऋषि के पुत्र के थे द्रोणाचार्य, कृपाचार्य की बहन कृपी से हुआ था विवाह, पुत्र मोह की वजह से अधूरी रह गई अश्वथामा की शिक्षा

महाभारत में द्रोणाचार्य भारद्वाज ऋषि के पुत्र थे। इनके गुरु परशुराम थे। द्रोणाचार्य का विवाह कृपाचार्य की बहन कृपी से हुआ था। अश्वथामा इनका पुत्र था। आचार्य अपने पुत्र अश्वथामा से बहुत ज्यादा मोह रखते थे। अपने पुत्र को भी कौरव और पांडवों के साथ युद्ध कला का ज्ञान दे रहे थे। इस शिक्षा में वे भेदभाव करते थे। उनकी कोशिश रहती थी कि वे अश्वथामा को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान दे। जब अश्वथामा के साथ ही कौरव और पांडवों की शिक्षा चल रही तब द्रोणाचार्य अपने पुत्र को अन्य विद्यार्थियों की अपेक्षा सरल अभ्यास करने के लिए कहते थे। सभी विद्यार्थियों को रोज मटके से पानी भरकर आश्रम लाना होता था और जो विद्यार्थी सबसे पहले पानी भरकर आ जाता था, उसे ज्यादा मिलता था। द्रोणाचार्य ने अश्वथामा को छोटा घड़ा दिया था। ये बात अर्जुन को समझ आ गई, इसीलिए वह रोज पानी भरकर लाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते थे। जब द्रोणाचार्य ब्रह्मास्त्र की शिक्षा दे रहे थे, उनके पास अर्जुन और अश्वथामा ही समय पर पहुंचे। अर्जुन ने पूरी विद्या सीख ली। अश्वथामा ने ब्रह्मास्त्र को आमंत्रित करना तो सीख लिया, लेकिन इस दिव्यास्त्र को वापस भेज...

Trending

Health