अच्छे आचरण से यानी अच्छी बातों को जीवन में अपनाने से बुरी आदतों से बचा जा सकता है। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक संत गांव के बाहर छोटी सी कुटिया में रहते थे। संत बहुत विद्वान थे। गांव के लोग उनके पास अपनी समस्याएं लेकर जाते और संत उन्हें समस्याओं का निराकरण बता देते थे। गांव में एक चोर भी था। जब उसे संत के बारे में पता चला तो वह भी संत से मिलने पहुंचा। चोर ने संत को अपनी सच्चाई बताई और कहा कि कृपया मुझे कोई उपदेश दीजिए, लेकिन चोरी छोड़ने के लिए मत बोलना, क्योंकि मैं चोरी करना नहीं छोड़ सकता, यही मेरा काम है। संत ने चोर से कहा कि ठीक है। तुम मेरी एक बात ध्यान हमेशा रखना सभी महिलाओं को अपनी माता और बहन समझना। कभी भी किसी महिला का अनादर मत करना और कोई भी ऐसा काम मत करना, जिससे किसी महिला को दुख हो। चोर ने ये बात मान ली और इसे जीवन में उतारने का संकल्प ले लिया। जहां ये गांव था, उस राज्य के राजा-रानी के यहां कोई संतान नहीं थी। इस वजह से राजा अपनी रानी से गुस्सा था और रानी के रहने के लिए अलग महल में व्यवस्था करवा दी थी। एक रात वही चोर रानी के महल मे...