नॉनवेज से बेहतर है सब्जियों से मिलने वाला प्रोटीन, यह मौत का खतरा 24% तक घटाता है; जानिए प्रोटीन की कमी कैसे करें पूरी
अगर आप प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए नॉन-वेज खाते हैं तो अलर्ट होने की जरूरत है। नई रिसर्च कहती है, नॉनवेज की जगह सब्जियों से प्रोटीन (प्लांट प्रोटीन) की कमी को पूरा करते हैं तो मौत का खतरा 24 फीसदी तक कम हो जाता है। इसे समझने के लिए 50 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लाख लोगों पर 16 साल तक अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर 1,000 कैलोरी में प्लांट प्रोटीन की मात्रा 10 ग्राम है तो मृत्यु का खतरा 12% तक कम होता है। प्लांट प्रोटीन की मात्रा डाइट में बढ़ाकर इसके फायदों को बढ़ाया जा सकता है। रिसर्च करने वाले अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के वैज्ञानिकों का कहना है, मांसपेशियों की मजबूती और ताकत के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन का सोर्स यह बताता है कि इंसान की उम्र कितनी अधिक होगी। ऐसे इंसान जो प्रोटीन की कमी सब्जियों से पूरी करते हैं उनमें मृत्यु का खतरा 13 से 24% तक कम होता है। रोजाना कितना प्रोटीन जरूरी स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम कर रहे डॉ. नंदन जोशी कहते हैं- शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना और मानक से कम प्रोटीन शरीर में पहुंचने से युवाओं की मांसपेशियों को कमजोर ...