Skip to main content

सूर्य को जल चढ़ाते समय बोलना चाहिए गायत्री मंत्र, इससे मन होता है शांत और बढ़ती है एकाग्रता

जीवन मंत्र डेस्क। शनिवार, 2 नवंबर की शाम और रविवार, 3 नवंबर की सुबह सूर्य को विशेष अर्घ्य दिया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ पूजा उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो गई है और 3 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का व्रत पूरा हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए छठ पूजा पर सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जल चढ़ाने की सही विधि...

सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का ही उपयोग करना चाहिए, क्योंकि तांबा सूर्य की धातु है। जल में चावल, रोली, फूल पत्तियां (यदि गुलाब की हो तो सर्वश्रेष्ठ है) भी डाल लेना चाहिए।

इसके बाद जल चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र - ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

सूर्य को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।
गायत्री मंत्र जाप के बाद सूर्यदेव के 12 नाम वाले मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये है सूर्य के 12 नामों वाला मंत्र-
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते।
सप्ताश्वरथमारूढ़ं प्रचंडं कश्यपात्मजम्, श्वेतपद्यधरं देव तं सूर्यप्रणाम्यहम्।।

सूर्य को रोज जल चढ़ाने से मिलते हैं स्वास्थ्य लाभ
सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी की जो धारा जमीन पर गिरती है, उस धारा से सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। अर्घ्य देने के बाद जमीन पर गिरे पानी को अपने मस्तक पर लगाना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाने के सुबह जल्दी उठना चाहिए। जल्दी उठने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। दिनभर काम करने के लिए समय ज्यादा मिलता है। जल चढ़ाने के लिए घर से बाहर जाना होता है। ऐसे में सुबह-सुबह के वातावरण का लाभ सेहत को मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
chhat puja 2019, surya puja tips, how to offer water to lord sun, Chhat puja vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pjtdNg

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl