Skip to main content

छठ पर ग्रह-गोचर का शुभ संयोग, सौम्य और स्थिर योग में शुरू हुआ पर्व

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार काे नहाय-खाय के दाैरान सौम्य एवं स्थिर योग में चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुअात हाे रही है। रविवार को सप्तमी तिथि में सूर्य का प्रभाव एक हजार गुणा अधिक हो जाता है। इस तिथि को गंगा स्नान मात्र से शरीर के सारे कष्टों का नाश हो जाता है और एक सौ अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस साल छठ पर्व के दौरान तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। 4 दिवसीय छठ पर्व पर सर्वार्थसिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं।

  • ग्रहों का शुभ संयोग

छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग इस बार छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है। पारिवारिक सुख समृद्धि और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए व्रती पूरे विधि-विधान से छठ का व्रत करेंगे। इस पर्व को करने से रोग, शोक, भय आदि से मुक्ति मिलती है। छठ व्रत करने की परंपरा ऋग्वैदिक काल से ही चली आ रही है। शनिवार 2 नवंबर को सायंकालीन अर्घ्य पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। जबकि 3 नवंबर रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के दाैरान सर्वार्थसिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग भी बन रहा है।

  • नियम-संयम के साथ शुरू हुआ पर्व

निरामिश व प्याज-लहसुन रहित भाेजन के साथ बुधवार से सूर्याेपासना के महान पर्व छठ का नियम-संयम शुरू हाे गया। गुरुवार काे कार्तिक शुक्ल चतुर्थी काे नहाय- खाय से चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू होगा। नहाय-खाय के लिए व्रत करने वाले गंगा व अन्य नदियाें के अलावा अपने घराें में भी पवित्र स्नान के बाद कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल, अांवले की चटनी, लाैकी का बजका अादि प्रसाद ग्रहण करेंगी।

ुआशुक्रवार 1 नवंबर काे खरना, 2 नवंबर काे सांध्यकालीन अर्घ्य अाैर 3 नवंबर की अहले सुबह प्रात:कालीन अर्घ्य दिया जाएगा। अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे अाैर इसके साथ ही लाेक अास्था का यह महान पर्व संपन्न हाे जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhath Festival 2019: Started With Shubh Yoga And Special Planetary Position


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WtVug1

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl