Skip to main content

बनारसी सिल्क बेल्ट के साथ व्हाइट जम्प सूट में नजर आईं मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका ने दोबारा पहनी फ्लोरल ड्रेस

लाइफस्टाइल डेस्क, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ भारत पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में मेलानिया और इ‌वांका बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। चर्चा में रहा उनकी कपड़ों का भारत के साथ कनेक्शन। मेलानिया की ड्रेस में सबसे खास बात रही बनारसी बेल्ट। जिसे बनारसी धागों से बुना गया है। इवांका ने जो ड्रेस पहनी वह पहले भी साउथ अमेरिका टूर के दौरान पहन चुकी हैं।

मेलानिया ट्रम्प : सफेद सेमी फॉर्मल जंप सूट में बनारसी ब्रोकेड फेब्रिक बेल्ट
मेलानिया ट्रम्प हमेशा ही स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। भारत दौरे के लिए भी तैयारी खास रही है। पहले दिन मेलानिया ने मेंडॉरियन कॉलर वाला व्हाइट जम्प सूट पहना।

भारत दौरे की पहली तस्वीर

ड्रेस की सबसे खास बात रही बेल्ट। मेलानिया में गहरे ग्रीन रंग की ब्रेल्ट पहनी। यह बनारसी ब्रॉकेड फैब्रिक की बनी है जिसमें बारीक एम्ब्रॉइडरी की गई है। व्हाइट ड्रेस पर ग्रीन बेल्ट चार चांद लगा रही थी। बेल्ट को ग्रीन सिल्क और गोल्ड मैटेलिक धागे से तैयार किया गया है।

बनारसी फैब्रिक से डिजाइन किया हुआ बेल्ट।

इस ड्रेस अमेरिकन डिजाइनर हर्वे पियरे ने डिजाइन किया है। हर्वे कई सालों से मेलानिया ट्रम्प के लिए ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। इससे पहले हर्वे अमेरिका की फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन और मिशेल ओबामा के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।

प्लेन से उतरती हुईं मेलानिया।

इ‌वांका ट्रम्प : पहले भी पहन पहुंची हैं ये फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इवांका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उन्होंने हल्के नीले रंग का शर्ट पेटर्न वन पीस पहना। लाल फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस के साथ इयररिंग और खुले बालों में इ‌वांका काफी सुंदर नज़र आईं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट में पिता से मिलती हुईं इवांका।

इवांका साउथ अमेरिका टूर में भी यह ड्रेस पहन चुकी हैं। अमेरिकन वेबसाइट के मुताबिक, प्रोएंजा स्काउलर ब्रांड की इस ड्रेस की कीमत 1,21,450 रुपए है।

साउथ अमेरिका में प्रोएंजा स्काउलर ब्रांड की ड्रेस में इवांका।

पफी स्लीव के साथ इवांका ने पर्ल और एमरॉल्ड रत्न वाली ईयरिंगस पहनी। लाइट आई मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जो उनके लुक को सूट कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Melania Trump Dress | US President Donald Trump Wife Melania Trump First Lady Dress Code, Ivanka Repeated Her Designer Dress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PhcPGQ

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl