Skip to main content

2 अप्रैल तक चैत्र मास की नवरात्रि, घर पर ही सरल स्टेप्स में कर सकते हैं देवी पूजा

जीवन मंत्र डेस्क. अभी चैत्र मास की नवरात्रि चल रही है। देवी पूजा का ये उत्सव गुरुवार, 2 अप्रैल तक चलेगा। फिलहाल कोरोनावायरस की वजह से सभी मंदिर बंद हैं। ऐसी स्थिति में घर पर देवी पूजा करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सरल स्टेप्स में कैसे कर सकते हैं देवी पूजा...

पूजा के लिए सामग्री

मूर्ति को स्नान के लिए तांबे का बर्तन, लोटा, दूध, मूर्ति को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र और आभूषण। चावल, कुमकुम, दीपक, तेल, रुई, धूपबत्ती, अष्टगंध, फूल, नारियल, फल, दूध, मिठाई, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिलाकर बनाएं), सूखे मेवे, शक्कर, पान, दक्षिणा।

ये है​ दुर्गा पूजा की सरल स्टेप्स

स्नान के बाद घर के मंदिर में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें। देवी पूजा का संकल्प करें। अगर यहां बताई गई सामग्री घर में उपलब्ध नहीं है तो फूल, धूप, दीप, चावल की मदद से भी पूजा की जा सकती है।ॉगणेश को स्नान कराएं। वस्त्र अर्पित करें। फूल, चावल, दूर्वा गणेशजी को चढ़ाएं। गणेश पूजा के बाद देवी दुर्गा की पूजा करें।

मूर्ति में माता दुर्गा का आवाहन करें, आवाहन यानी देवी मां को बुलाना। माता दुर्गा को आसन दें। अब माता दुर्गा को स्नान कराएं। स्नान पहले जल से फिर पंचामृत से और फिर जल से स्नान कराएं।

दुर्गाजी को वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के बाद आभूषण, हार चढ़ाएं। इत्र अर्पित करें। कुमकुम से तिलक लगाएं।

धूप और दीप जलाएं। लाल फूल अर्पित करें। चावल चढ़ाएं। नारियल अर्पित करें। भोग लगाएं। आरती करें। आरती के बाद परिक्रमा करें। माता दुर्गा की पूजा में दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करें। पूजा में हुई गलतियों की क्षमा मांगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chaitra Navratri till 2 April, you can worship Goddess in simple steps at home, durga puja, devi puja vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QLWWcc

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl