Skip to main content

दावा- दुनिया में कोरोनावायरस की पहली मरीज वुहान में झींगा बेचने वाली 57 साल की महिला है, महीनेभर इलाज के बाद जिंदा बची

वुहान / न्यू यॉर्क/ लंदन. दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोनावायरस को लेकर बड़ी खबर है कि इसके पहले मरीज का पता चल गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से मिली खबर में कोरोना की पहली मरीज 57 साल की एक महिला है जो चीन के वुहान में झींगा मछली बेचती थी। वेई गुझियान नाम की इस महिला को पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।पेशेंट जीरो वह मरीज होता है जिसमें सबसे पहले किसी बीमारी के लक्षण देखे जाते हैं। खास बात यह हैकरीब एक महीने चले इलाज के बाद यह महिला पूरी तरह से ठीक हो चुकी है।

चीनी की न्यूज वेबसाइट ‘द पेपर’ की रिपोर्ट के हवाले से इस महिला के पेशेंट जीरो होने की खबर दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियां बन चुकी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि यह महिला उस समय संक्रमित हुई जब वह वुहान के वेट मार्केट हुआनैन सीफूड मार्केट में 10 दिसंबर को झींगे बेच रही थी। इसी दौरान उसने एक सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल किया और इसके बाद उसे सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया।

31 दिसंबर को वुहान म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने सबसे पहले इस महिला का नाम जाहिर किया था क्योंकि वह उन 27 मरीजों में शामिल थी जिन्हें सबसे पहले कोरोनावायरस COVID-19 से संक्रमित पाया गया। इन 27 मरीजों में से 24 सीधे तौर पर उसी सीफूड मार्केट से संक्रमित हुए थे जहां पर यह महिला झींगे बेचती थी। हालांकि बाद में इस बारे में कई विरोधाभासी रिपोर्ट भी आईं जिसमें कई में चीन सरकार ने इस बात को सिरे से खारिज किया था कि पेशेंट जीरो मिल चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
57-year-old woman selling shrimp in Wuhan is the first coronavirus patient in the world and she survived


from दैनिक भास्कर,,1733

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl