Skip to main content

4 मई को मंगल का कुंभ में प्रवेश, 59 वर्षों के बाद गुरु और शनि की युति रहेगी मकर राशि में

सोमवार, 4 मई को ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। इस संबंध में पंचांग भेद भी हैं। मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि की युति बनी हुई है। मंगल के निकलने के बाद गुरु और शनि मकर राशि में रह जाएंगे। सिर्फ इन दोनों ग्रहों की मकर राशि में युति 59 साल बाद बनेगी।

मई में शनि और गुरु होंगे वक्री

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मकर राशि में गुर-शनि की युति 1961 में बनी थी। 11 मई की शाम शनि और 14 मई की रात गुरु ग्रह वक्री हो जाएगा। इसके बाद ये दोनों ग्रह मकर राशि में एक साथ वक्री रहेंगे।

देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहेंगे गुरु-शनि

वक्री गुरु 29 जून की रात धनु राशि में प्रवेश करेगा। तब तक इन दोनों ग्रहों की वक्री स्थिति देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहने वाली है। इन दोनों ग्रहों के शुभ असर से दुनियाभर में फैली महामारी का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। आर्थिक संकट पर नियंत्रण होने लगेगा। प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होगी। धनु गुरु के स्वामित्व की राशि है और मकर शनि के स्वामित्व की, ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशियों में वक्री रहेंगे। 13 सितंबर को गुरु धनु में और 29 सितंबर को शनि मकर में मार्गी होंगे।

सभी 12 राशियों पर कुंभ राशि के मंगल का असर

मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के लोगों के लिए कुंभ राशि का मंगल शुभ स्थिति में रहेगा। मंगल की वजह से कार्यों में सफलता मिलेगी, अटके कामों में गति आएगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ इन 8 राशियों के लिए मंगल अशुभ स्थिति में रहने वाला है। इन लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी। आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएंगे। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से बचना होगा। क्रोध पर काबू रखें, वरना काम बिगड़ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mars transit in Aquarius on May 4, Guru and Saturn in Capricorn, mangal ka rashi parivartan, mangal ka rashifal, mangal kumbh rashi me


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KOVceL

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

विसर्जन के बाद मिट्टी और पानी को गमले या पेड़-पौधों में डालें, ताकि पैर न लगे

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर ...

दोस्त की मदद करने में कभी पीछे न हटें:रामायण में श्रीराम के मित्र थे सुग्रीव और निषादराज, महाभारत में श्रीकृष्ण के मित्र थे अर्जुन, द्रौपदी और सुदामा

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mPIr0Nl