Skip to main content

7 जून तक जॉब और बिजनेस में 7 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

1 से 7 जून के बीच ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं, गणेश मिश्र ने बताया कि चंद्रमा कन्या से धनु राशि तक जाएगा। इस दौरान चंद्रमा पर 7 ग्रहों की दृष्टि रहेगी। इन दिनों में चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से महालक्ष्मी योग बनेगा। जिससे का फायदा कई लोगों को मिलेगा। इस शुभ योग के प्रभाव से 7 राशियों को धन लाभ हो सकता है। लेन-देन और निवेश में भी किस्मत का साथ मिलने की संभावना है। बृहस्पति की दृष्टि होने गजकेसरी योग का प्रभाव बढ़ेगा। जिससे कुछ लोगों को तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। इस तरह सप्ताह सितारों की खास स्थिति का फायदा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा। इनके अलावा अन्य 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।


काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष - इन दिनों में कामकाज या बिजनेस संबंधित किसी योजना का नतीजा आपके सामने आ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता में सुधार करने की भी जरूरत है, इसका ध्यान रखें। जिम्मेदारी और ज्यादा मेहनत करने से आपकी इमेज अच्छी हो सकती है। अनुभवी लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स के लिए योजना बना सकते हैं। आप पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। कामकाज ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम पर अधिकारियों की नजर रहेगी। आपके कामकाज में कुछ लोग गलतियां निकाल सकते हैं। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है। किसी तरह का कन्फ्यूजन और शक होने से आपके कुछ काम अधूरे हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

लव - लव प्रपोजल इन दिनों में स्वीकार हो सकते हैं। नए प्रेम संबंध शुरू होने की भी संभावना बन रही है।
करियर - इन सात दिनों में कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफल हो सकते हैं। कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी हो सकती है।
हेल्थ - मेष राशि के लोगों को परहेज रखना चाहिए। इन दिनों में आपको पेट और गुप्त रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृष - इस सप्ताह छिटपुट उपायों से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में नया काम या महत्वपूर्ण बदलाव करने की कोशिश न करें। बिजनेस और नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े समूह के साथ जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन दिनों में दिल और दिमाग भी आपके साथ रहेगा। चंद्रमा इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में गोचर कुंडली के पांचवेंभाव में रहेगा। इन दिनों में कामकाज, सफलता और उपलब्धियों पर आपका ध्यान रहेगा। आप शैक्षणिक, कानूनी या राजनैतिक मामलों में भी उलझ सकते हैं। प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें। ऑफिस में अपना बकाया काम निपटाना आपके लिए जरूरी रहेगा। आप दिमाग के उपयोग और मीठा बोलकर काम पूरे करवा सकते हैं। धन और मान-सम्मान मिलने के योग हैं।

लव- लव पार्टनर आपको ज्यादा से ज्यादा समय देगा। इन दिनों को लव पार्टनर के साथ अच्छे से बिताने की कोशिश करेंगे।
करियर - फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर भी कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सोचे हुए परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। दवाइयां टाइम से ले लें।


मिथुन - ये बदलते सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में हालात आपके अनुकूल रहेंगे। बिजनेस में समझौते फायदेमंद हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई जिम्मेदारी इन दिनों में आपको मिल सकती है। आप अपने लॉजिक या प्रेजेंटेशन से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। इन दिनों में आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। परिजनों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत मेंचौथा चंद्रमा चलते कामों में अचानक कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको फायदाहो सकता है।

लव- मिथुन राशि के लोग पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
करियर- इस सप्ताह दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। इंजीनियर्स और फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन लाभ और आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

कर्क - इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव से छठे भाव तक जाएगा। इस वजह से नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं। नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। जॉब और बिजनेस में सावधानी रखनी होगी।कोई काम शुरू न करें। आपसे कोई गलत फैसला भी हो सकता है। सावधान रहना चाहिए। साथ काम करने वालों और निचले वर्ग के लोगों की चिंता करनी होगी। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान भी रहेंगे।

लव- इन सात दिनों में कोई अच्छा लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। इंतजार करें। लव लाइफ में अच्छा समय आ सकता है।
करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें।
हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। चोट लगने की भी संभावना है।

सिंह - ये सात दिन आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको संपत्ति संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कोई बड़ा फैसला न करें। निवेश करने से भी बचें। अनजाना डर और टेंशन बना रह सकता है। कोई लंबा काम मिल सकता है। जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों में सेविंग खत्म होगी। बिना सोचे समझे बोलने से विवाद हो सकता है। लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है।इन दिनों में आपको धैर्य और संयम से काम करना होगा। सही वक्त का इंतजार करेंगे तो सफल हो सकते हैं। कहीं पैसा निवेश किया है, तो धन हानि की संभावना बन रही है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। इन दिनों में दिखावा करना आपके लिए अच्छा नहीं है। इससे आपकी ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लव- प्रेम संबंधों को लेकर मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है। पार्टनर से दिल की हर बात शेयर करें।
करियर- स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। निवेश करना है, तो किसी अनुभवी से सलाह लेकर कर लें।
हेल्थ- पानी की कमी से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। हड्डियों में दर्द हो सकता है।

कन्या - इन दिनों में जो फैसले लेंगे, उनका असर लंबे समय तक हो सकता है। रिश्तों की समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। इन दिनों में आपके काम मेहनत से पूरे हो सकते हैं। उच्च पद वाले लोगों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। परेशानियां खत्म हो सकती है। इन दिनों में आप कुछ राज की बातें जानने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत से खास नतीजा मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।कन्या राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीत सकता है। नए सुझाव और सहयोग मिलने के भी यो बन रहे हैं।
करियर - कॉमर्स विषयों के स्टूडेंट्स को इन दिनों में मेहनत से सफलता मिल सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी तभी सफलता मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन परिणाम थोड़ा लेट मिलेगा।
हेल्थ- इस सप्ताह आपको चोट लग सकती है। ज्यादा मिर्च मसालों से दूर रहें।

तुला - इनकम में उतार-चढ़ाव होने से टेंशन और परेशानी हो सकती है। कामकाज या रहने के स्थान में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में गुप्त रूप से दुश्मन एक्टिव हो सकते हैं। सावधानी रखें। इस सप्ताह आपको बिजनेस संबंधित कोई जोखिम भरा फैसला लेने से भी बचना होगा। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। जॉब और बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है।राज की कोई बात उजागर हो सकती है। कोई भी बड़ा और जरूरी काम निपटाने में आपको पूरी तरह सावधान रहना होगा। करियर, पैसा, परिवार और लव लाइफ में अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। इन दिनों में बड़े लोगों से अनबन या बहस होने की भी संभावना है। आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा अवेयर रहें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा, फिर भी आपको किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है।
करियर- इन दिनों में स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- थकान से परेशान हो सकते हैं। इन दिनों में कमजोरी भी हो सकती है।

वृश्चिक - इस सप्ताह जल्दबाजी से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। घरेलू सामानों पर खर्चा बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। फालतू विवादों से बचकर रहें। कोई नया काम शुरू न करें तो ही ठीक है। आपका पैसा उलझ सकता है। बड़ा निवेश न करें। किसी को उधार न दें। अधिकारियों से बहस या अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग परेशान हो सकते हैं। फालतू यात्राओं का योग बन रहा है। सेविंग खत्म हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा।सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। सैलेरी रुक सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इन दिनों में आप कॉन्फिडेंस और उत्साह की कमी रहेगी। आपके बहुत से काम अधूरे भी रह सकते हैं। योजनाओं को पूरा करने और फैसले लेने के लिहाज से ये दिन ठीक नहीं है।

लव- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। लवर या जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले न लें तो ही अच्छा है।
करियर - कुछ स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। जॉब और बिजनेस में संभलकर रहें। सप्ताह के बीच के दिनों में दुश्मनों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
हेल्थ- वृश्चिक राशि के लोग इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं।

धनु - इन दिनों में आराम और खुद के सुख पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी और कारोबार के कामों को सावधानी से निपटाएं। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। बहुत से मामलों में किस्मत साथ नहीं देगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा हो सकती है। ऑफिस में खींचतान जैसी स्थिति बन सकती है। कामकाज में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आप गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना काम बिगड़ सकता है।सेहत को लेकर सावधान रहें। फालतू खर्चा हो सकता है। इन दिनों में आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। सजने संवरने और दिखावे पर पैसा खर्च हो सकता है। माता से अनबन या बहस हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। माता की सेहत को लेकर सावधानी रखें। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तनाव वाला समय है।

लव- इन सात दिनों में लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।
हेल्थ- भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान रखें। खान-पान में बदलाव हो सकता है। किसी तरह का इंफेक्शन भी होगा।

मकर - इन दिनों में चंद्रमा की स्थिति से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। नौकरी या कारोबार में नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर में आपके पास एक से ज्यादा ऑफर हो सकते हैं। बिजनेस करते हैं, तो मुनाफे के साथ आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। समय अच्छा कहा जा सकता है। इम्प्रेशन जमाने का टाइम रहेगा। आने वाले दिनों में नई जिम्मेदारी और कोई बड़ा पद मिल सकता है। नई नौकरी या पैसों के रास्ते खुल सकते हैं। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक संपर्कों से जरूरी सूचनाएं मिल सकती है। फैसले सही साबित हो सकते हैं। किस्मत का मिलने के योग हैं। काम करने के स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं।

लव- लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत हो सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सात दिन अच्छे हैं।
करियर - फैशन और डिजाइनिंग में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती हे। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के लिए अच्छा समय है।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। रोग खत्म हो सकते हैं। थकान और आलस्य खत्म होने की संभावना है।

कुंभ - आपकी राशि के लिए ये सप्ताह मिला-जुला हो सकता है। पार्टनर और रोजमर्रा के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ और बचत बढ़ सकती है। आमदनी में उतार-चढ़ाव होने से सप्ताह के कुछ दिन मूड भी खराब हो सकता है। सप्ताह के बीच में सावधान रहें। अचानक हानि हो सकती है। व्यापार और नौकरी वाले लोगों के कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफल भी होंगे। नौकरी में सहयोगियों से मन-मुटाव के योग बन रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। इन दिनों में आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म और लाभ भावमें रहेगा। इससे आपको फायदा और सफलता मिल सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों से बातचीत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपको मार्गदर्शन मिलेगा। पुराना बकाया काम निपटाने की कोशिश करें।

लव- लव पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।
करियर - कुछ स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा आपको फायदा देगा।
हेल्थ- पैर में चोट और दर्द हो सकता है।


मीन- बिजनेस में कोई लंबा-चौड़ा काम इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। काम निपटाने में लगे रहेंगे। इन दिनों में खुद की काबिलियत के दम पर अपना दमखम दिखाने की कोशिश करें। आप अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल कर सकते हैं। करीबी लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रहेगा। चंद्रमा की स्थिति से आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आस-पास और साथ के लोगों से आपको मदद मिलेगी और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सप्ताह के बीच के दिनों में आठवां चंद्रमा परेशान कर सकता है, लेकिन सावधानी रखें। खुद को संभालने की कोशिश करें।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से हर तरह का सहयोग मिल सकता है।
करियर - स्टूडेंट इस सप्ताह आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में कामकाज ज्यादा होने से आप उलझ सकते हैं।
हेल्थ - मीन राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। खुद को लेकर लापरवाही न करें, वरना बीमारी बढ़ सकती है। सावधान रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope June 1st Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36LnkJT

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...