सोमवार, 1 जून का मूलांक 1, भाग्यांक 2, दिन अंक 2, 7, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 1 के साथ अंक 5 की मित्र युति और अंक 6 की विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 2, 7 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 6 की मित्र युति और अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा जून का पहला दिन...
अंक 1- सफाई ठेकेदारों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। दूसरों को परखने में जल्दबाजी न करें। आंखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- स्टेशनरी विक्रेताओं को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं। गले की खराश से बचें।
क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- लंबे समय से अटका काम बनने की खुशी मिल सकती है। धन संबंधी मामले में आसानी हो सकती है। पाचन की समस्या संभव है।
क्या करें- शनि देव को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- बड़े भाई के साथ उलझा मामला सुलझ सकता है। महिला अधिकारियों को करियर के मोर्चे पर लाभ हो सकता है। इरादे मज़बूत हो सकते हैं।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 5- कार्य संबंधी दूर की यात्रा करनी हो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। कपड़े के थोक व्यापारियों को लाभ हो सकता है। पेट संबंधी मामला गड़बड़ा सकता है।
क्या करें- चूहों को भोजन दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- बैंक अधिकारियों को कार्य संबंधी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। नाक संबंधी समस्या है तो अतिरिक्त सावधानी रखें।
क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- गिफ्ट आयटम्स कारोबारियों के लिए लाभ का अवसर आ सकता है। डेयरी उत्पाद का कारोबार फैलाने का मौका मिल सकता है। गर्दन की नसों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक कर गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 8- यदि किसी परिजन के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं तो संभलकर रहें, कुछ परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से उलझने से बचें। माइग्रेन संबंधी मामले में सतर्कता रखें।
क्या करें- बंदरों को केला भोजन दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 9- महिला नाम से चल रहे टाउनशिप प्रोजेक्ट को झटका लग सकता है। ईंट-भट्टे कारोबारियों के लिए नए अवसर आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या को प्रभावित न होने दें।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XKtshs
Comments
Post a Comment