Skip to main content

महीने के पहले ही दिन बन रहे हैं 2 शुभ योग, 6 राशियों को हो सकता है धन लाभ

बुधवार, 1 जुलाई को सिद्ध और प्रजापति नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से कुछ लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। सेविंग भी बढ़ेगी। सितारों की शुभ स्थिति से तनाव और कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार 12 में से 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य 6 राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष -पॉजिटिव - मेष राशि के स्वामी अपने कार्यों के प्रति पूरी क्षमता से समर्पित होते हैं। आज आप हर मुश्किल मुकाम को परिश्रम द्वारा हासिल कर सकते हैं। बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिल जाएगा।

नेगेटिव - परंतु कहीं से कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। किसी मित्र से बिना बात किए योजना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय - व्यवसाय में जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे उस कार्य की सिद्धि के लिए आज किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। साझेदारी के काम में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे।

लव - पति - पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। देशी चीजों से इलाज करें।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

वृष -पॉजिटिव - आप कुछ समय से घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा करने की रूपरेखा बना रहे हैं। आज उसके लिए परिवार के साथ मिलकर योजना बन सकती है। अगर नई गाड़ी खरीदने की योजना बन रही है तो उसके योग भी प्रबल है।

नेगेटिव - परंतु खर्चों का ठीक प्रकार से बजट बनाकर ही कार्य करें। खर्चों की अधिकता के योग बने हुए हैं। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना होने से आप असहज हो जाते हैं और वाणी में तल्लखी आ जाती है।

व्यवसाय - नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। व्यवसाय में भी आपको अपनी मेहनत की पूरे परिणाम मिलेंगे। मन मुताबिक कोई कॉन्ट्रैक्ट मिलने की भी संभावना है।

लव - परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर घर संबंधी निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। साथ ही एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना भी बनेगी।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु अधिक कभी-कभी ज्यादा टेंशन की वजह से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हमेशा खुश रहना सीखें।

भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन -पॉजिटिव - किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आपको यह महसूस होगा कि मानव जीवन का सच्चा अर्थ क्या है और अपना समय दूसरों की मदद में लगाएंगे जिससे आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। साथ ही कोई उपलब्धि मिलने का भी योग है।

नेगेटिव - मिथुन राशि के लोग बातचीत में निपुण होते हैं परंतु अगर ज्यादा बोलने की आदत है तो आज थोड़ा सावधान रहे कहीं फस सकते हैं। कोई आपके ऊपर चोरी या झूठा इल्जाम भी लग सकता है।

व्यवसाय - जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। किसी मित्र को कमीशन पर पैसा उधार देना पड़ सकता है परंतु घबराए नहीं पैसा वापसी भी मिल जाएगा।

लव -पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से सावधान रहे। क्योंकि इनके उजागर होने से विवाहित जीवन भी दूषित हो सकता है।

स्वास्थ्य - वायरल बुखार जैसी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। परंतु घबराएं नहीं जल्दी ही सुधार हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क -पॉजिटिव - आज आप अपना काम सोच-समझकर व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं। आपका विनम्र स्वभाव इस समय लोगों में तारीफ का पात्र बना हुआ है। साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका झुकाव आपको और अधिक सकारात्मक बना रहा है।

नेगेटिव - परंतु फिर भी बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं जिसकी वजह किसी नजदीकी व्यक्ति का कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाना हो सकता है। हालांकि बाद में सच्चाई का खुलासा हो जाएगा और आप बच जाएंगे।

व्यवसाय - व्यवसाय में हर कदम फूंक-फूंक कर रखने का दिन है। जरा सी गलती या चूक का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं।

लव - जीवन साथी के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर में भी वातावरण खुशमिजाज बना रहेगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु कर्क राशि के लोग जल्दी ही बदलते मौसम के प्रभाव में आते हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य से कोई लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह -पॉजिटिव - व्यवस्ता के बावजूद भी आप रिश्तेदारों व मित्रों से संबंधों में मधुरता रखेंगे। आपका अधिकतम समय हास-परिहास तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा पिछले कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानी में भी समाधान मिलेगा।

नेगेटिव - कहीं रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद व लड़ाई-झगडा होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आने से खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय - व्यापार / व्यवसाय में मनोनुकूल फल प्राप्त होने की उम्मीद है। परंतु अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। वह आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार कुछ परितोष मिलने की संभावना है।

लव - बाहरी संबंधों को मधुर बनाने के साथ-साथ घर के वातावरण को सुखमय बनाने में भी आपको मेहनत करनी होगी। क्योंकि पारिवारिक लोगों को भी आपके संबल की जरूरत है।

स्वास्थ्य - मौसमी बीमारियां आपको शारीरिक कष्ट दे सकती हैं। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या -पॉजिटिव - कन्या लग्न वाले जन संपर्क बनाने में माहिर होते हैं और आज आपको इन संपर्कों से फायदा होने वाला है। घर में किसी मेहमान के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी तथा आपस में मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

नेगेटिव - संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है परंतु किसी के साथ समस्या शेयर करके विचार-विमर्श करके समाधान भी मिल जाएगा। मित्रों व सहयोगियों का आशातीत सहयोग रहेगा।

व्यवसाय - व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है परंतु घर-परिवार में अधिक ध्यान देने की वजह से आप उस पर काम नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर सहयोगी से हल्की-फुल्की बात पर तनाव हो सकता है।

लव - पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। साथ ही किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने संबंधी योजना भी बन सकती है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माइग्रेन और सिरदर्द जैसी तकलीफ उठ सकती है। दवाई आदि समय पर लेते रहें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

तुला -पॉजिटिव - विशिष्ट लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। जिससे आपकी वैचारिक शैली में नयापन आएगा तथा लंबे समय से जो चिंता चल रही है वह भी समाप्त होगी। इस समय आर्थिक हालात भी आपके पक्ष में हैं उनका फायदा उठाएं।

नेगेटिव - परंतु किसी व्यक्ति पर आपका बहुत अधिक भरोसा करना भी नुकसान दे सकता है। आपकी कुछ उम्मीदें टूटने से मन आहत हो सकता है क्योंकि उस व्यक्ति द्वारा समाज में आपकी व्यर्थ ही आलोचना की संभावना है।

व्यवसाय - व्यवसाय में आज अधिक पैसा ना लगाएं क्योंकि नुकसान होने की संभावना अधिक है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। जरा सी गलतफहमी से संबंधों में दरार पड़ सकती है।

लव - जीवनसाथी आज कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए घरेलू कार्यों में आपका सहयोग उन्हें चिंता मुक्त करेगा। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक:

वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आपका अपने काम के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक स्थितियों का निर्माण करेगा। आपकी सकारात्मक सोच से आपको उपलब्धियां मिलेगी। साथ ही आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बनेगा।

नेगेटिव - खरीदारी व मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्चा करने से पहले अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। साथी अपनी योजनाओं को सार्वजनिक रूप से शेयर ना करें, कोई बात लीक हो सकती है।

व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों को ज्यादा समस्या रहेगी। साथ ही प्राइवेट नौकरी वाले व्यक्ति रुपए पैसे का लेनदेन ध्यान से करें।

लव - प्रेम संबंधों के प्रति आपकी भावुकता और पूर्ण समर्पण की भावना देखकर पारिवारिक लोगों की सहर्ष विवाह के लिए अनुमति प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ्य - महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कोई स्त्री जनित रोग के होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

धनु -पॉजिटिव - कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज मुक्ति मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज अचानक से किसी असंभव कार्य के बनने से मन में अति प्रसन्नता रहेगी।

नेगेटिव - अपनी महत्वपूर्ण वस्तु को संभालकर रखें। उनकी चोरी होने या कहीं खो जाने की आशंका है। उनका वापस लेना भी असंभव लग रहा है। साथ ही आपके क्रोधी स्वभाव के कारण कुछ रिश्तों में अनबन हो सकती है।

व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उस पर काम करें तथा वकील से मिलकर योजना बनाएं, कोई समाधान निकलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव - आपका बेवजह क्रोध व चिड़चिड़ापन वाला स्वभाव घर के माहौल में भी तनाव उत्पन्न करेगा। जीवन साथी तथा माता-पिता के साथ संबंधों को खराब ना होने दें।

स्वास्थ्य - ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

मकर -पॉजिटिव - आज अपनी व्यक्तिगत मामलों को गुप्त रखकर पूरा करने से आशातीत सफलता मिलेगी और कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके तरक्की के नए मार्ग खोलेगा।

नेगेटिव - घर की मरम्मत और रख-रखाव संबंधी कार्यों में खर्चा बेतहाशा बढ़ सकता है जिससे आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय - इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है इसलिए घबराए नहीं और मेहनत करते रहे।

लव - संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण बनेगा। पति-पत्नी अपनी इस संतान की उपलब्धि से अपनी परवरिश पर गर्व करेंगे।

स्वास्थ्य - वायु विकार व जोड़ों के दर्द संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

कुम्भ -पॉजिटिव - कुछ समय से कार्यों में जो विघ्न बाधाएं आ रही थी। आज उनके पूरा होने की संभावना है अतः एकाग्रता से उन पर कार्य करें। कोर्ट से संबंधी स्थितियां भी आपके पक्ष में ही बनेगी।

नेगेटिव - कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना और निंदा कर सकते हैं परंतु उससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को कम करें।

व्यवसाय - व्यापार में कहीं फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा आज प्राप्त हो सकता है। इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें तथा कुछ राजकीय कार्य भी परेशानी व बाधा के उपरांत पूरे हो जाएंगे।

लव - पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। परंतु प्रेम संबंधों का असर आपके घर और परिवार दोनों पर बढ़ सकता है इसलिए उनमें समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य - अपनी परेशानियों को अपने अंदर रखकर घुटने से कई बार अवसाद व डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बेहतर है कि किसी शुभचिंतक से अपनी परेशानियां शेयर करें।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

मीन -पॉजिटिव - आज का दिन परिवार में बच्चों के साथ व्यतीत करने का है। साथ ही शॉपिंग में भी समय व्यतीत हो सकता है। आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

नेगेटिव - किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। साथ ही जलन की वजह से कुछ नजदीकी लोग ही आप का अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए सब तरफ से चैकन्ना रहना जरूरी है।

व्यवसाय - दोपहर बाद से काम में कुछ गड़बड़ होना शुरू हो सकती है। साथ ही कामयाबी की खुमारी में आप अपने करियर में कुछ गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।

लव - किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटकाएगा। जिसका असर आपके व्यवसाय पर तथा घर परिवार पर पड़ेगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु अधिक वजन वाले व्यक्तियों को रक्तचाप व थायराइड जैसी बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, अतः सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the very first day of the month, 2 auspicious yoga is being done, 6 zodiac signs can be beneficial


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38cFNj8

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...