Skip to main content

2 शुभ योगों में दिन की शुरुआत होने से कुंभ सहित 6 राशियों के लिए खास रहेगा अक्टूबर का पहला दिन

1 अक्टूबर, गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर छत्र और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा। इन 6 राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज की तारीफ होगी। बड़े लोगों की मदद से सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। इन 5 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। इनके अलावा सिंह राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए महीने का पहला दिन खास रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति रुचि आपके व्यवहार को और अधिक पॉजिटिव बनाएगी। आपको मीडिया या मार्केटिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इसलिए किसी भी फोन कॉल को आज नजरअंदाज ना करें।
नेगेटिव- धन निवेश संबंधी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य से दूर ही रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बाहरी अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। परंतु उन पर काम करने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है।
लव- वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। क्योंकि आपके मतभेदों का असर घर पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज मुक्ति मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज अचानक से किसी असंभव कार्य के संभव हो जाने से मन में अति प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तु को संभालकर रखें उसके चोरी होने या कहीं खो जाने की आशंका है। और वापिस मिलना भी असंभव होगा। साथ ही आपके गुस्से वाले स्वभाव के कारण कुछ रिश्तों में अनबन हो सकती हैं।
व्यवसाय- अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उस पर ध्यान दें तथा वकील से मिलकर योजना बनाएं। कोई उचित समाधान अवश्य निकलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव- बेवजह गुस्सा व चिड़चिड़ापन वाला स्वभाव घर के माहौल में भी तनाव उत्पन्न करेगा। जीवनसाथी तथा माता-पिता के साथ संबंधों को खराब ना होने दें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी जिंदगी से आज कुछ राहत मिलेगी। आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना है, इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहें।
नेगेटिव- धन संबंधी कुछ मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु दोपहर तक का समय आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। इस समय अपने कार्यों पर ध्यान लगाने से आपकी काफी प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल व नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगियों व कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने व्यवसाय को और अधिक बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्रोग्राम बनेगा। तथा आपसी प्रेम और सौहार्द्र भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। साथ ही घर में नवीनीकरण के लिए भी कुछ योजनाएं बनेगी। वास्तु सम्मत नियमों का पालन अवश्य करें।
नेगेटिव- किसी नजदीकी या सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। आपकी भावनाओं और उदारता का भी कोई फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी की बात पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सभी काम स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।
लव- परिवार व जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाकर रखेगा। परंतु बेकार के प्रेम संबंध में और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द वगैरह परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह - पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी संस्था संबंधी कार्यभार की अधिकता रहेगी। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय में गहरी छानबीन करने से उत्तम रिजल्ट मिलेंगे।
नेगेटिव- मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें तथा निवेश भी सोच-समझकर ही करें। संतान की समस्या को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। आपको किसी मित्र की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गर्मी की वजह से आज आप घर में आराम के मूड में रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या - पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे आज उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं। मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कृत्यों के प्रति भी रुझान रहेगा।
नेगेटिव- आप कभी-कभी सपनों में ही योजनाएं बनाते रहते हैं। इसलिए कल्पना में ना जी कर हकीकत में आएं। तथा जीवन की वास्तविकता को समझें। बच्चों की भावनाओं को समझें। उनके साथ कठोरता से बात करना उनके मन को आहत कर सकता है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नए आयाम और अनुबंध प्राप्त होंगे। पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- आपका पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर होने की वजह से जीवनसाथी का घर संभालने में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कत जैसे कब्ज, अफारा, गैस आदि रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। समाज तथा परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप एक श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी सेवा संबंधी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- धन संबंधी निवेश में किसी प्रकार की कोई गलती हो सकती हैं। किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि रुक-रुक कर वापिस मिलने की संभावना है। किसी पड़ोसी द्वारा घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सचेत रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अभी काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की और अधिक आवश्यकता है। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक विस्तार करें। नौकरी में अभी किसी भी प्रकार के परिवर्तन का यत्न ना करें।
लव- पारिवारिक जनों का आपस में स्नेह बना रहेगा। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- दांत का दर्द परेशान कर सकता है। लापरवाही ना करें और डॉक्टर से परामर्श लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक - पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। विरोधी भी परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि इन सब बातों से दूरी बनाकर ही रखें। मन मुताबिक आर्थिक निवेश नहीं हो पाएगा। इसलिए इस तरह के मामले स्थगित रखें।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने में अपनी उर्जा लगाएं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कोई निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का ऑफिस में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे के कार्यो में अधिक हस्तक्षेप ना करें, इससे मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु - पॉजिटिव- आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। आप अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है।
नेगेटिव- घर में भाइयों के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। और आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा उसे निपटाने में सक्षम भी रहेंगे। सिर्फ यह ध्यान रखना है कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। परंतु समय आने पर काम बेहतर हो जाएंगे इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। आराम करें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर - पॉजिटिव- आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा।
नेगेटिव- घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक फिजूलखर्ची हो सकती है। अपने बजट का ध्यान रखें क्योंकि अभी आय के मार्ग ज्यादा प्रशस्त नहीं है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी कार्यों में सुधार आने की ज्यादा संभावना नहीं है। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी कार्यों में अपना ध्यान अधिक केंद्रित रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। बच्चे की कोई नकारात्मक बात पता चलने से मन उदास रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पेट से संबंधित कुछ दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की दुविधा के समय परिवार के व्यक्तियों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने से तनाव रहेगा। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। बेहतर होगा कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परंतु कार्य संबंधी प्रत्येक गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। सरकारी कार्य में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग ऊर्जा व आत्मबल को और बढ़ाएगा। उन्हें कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खानपान के साथ किसी प्रकार की लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन - पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह और आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। भाग्य का सितारा प्रबल होकर रुके हुए कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। अतः समय का सम्मान करें।
नेगेटिव- कोई भी नया निवेश या कार्य करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसाय क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनमें आज आंशिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है। भूमि संपत्ति संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। अजनबी लोगों पर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधानी बरतनी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (1st October 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n68bdJ

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

आईआईटी दिल्ली ने बैक्टीरिया मारने वाला कपड़ा बनाया, अब कोरोना की टेस्टिंग होगी

हेल्थ डेस्क. आईआईटी दिल्ली ने ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को खुद खत्म कर देगा। इस कपड़े को कोरोना जैसेजानलेवा वारयस को मारने के लिए तैयार किया है, जो छूने से ही एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलते हैं। कपड़े पर बैक्टीरिया मारने के सभीटेस्ट सफल हो चुके हैं। हालांकि, फाइनल टेस्ट के लिए कपड़े का सैंपल एंटी वायरल लैब में भेजा जाएगा। जहां कोरोनावायरस से कपड़े के सैंपलका टेस्ट किया जाएगा। अस्पताल में इंफेक्शन से बचाएगा ये कपड़ा अस्पताल में होने वाले इंफेक्शन से बचाएगा। बैक्टीरिया मारने वाला कपड़े का फॉर्मूला ईजाद करने वाले टीम में वैज्ञानिक प्रोफेसर सम्राट मुखोपाध्याय, आईआईटी दिल्ली के पूर्व बीटेक छात्र यति गुप्ता, दिल्ली एम्स के कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। प्रोफेसर सम्राट मुखोपाध्याय ने बताया कि इसे फेबियोसिस इनोवेशन स्टार्टअप ने तैयार किया है। कपड़े पर की गई है केमिकल की कोटिंग बैक्टीरिया से टेस्टिंग में पाया गया कि यह कपड़ा 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया को मार देता है। इसकी खूबी यह है कि 30 बार धोने पर भी बैक्टीरिया इंफेक्शन प्रूफ फेब्रिक काम रहता है। कपड़े पर कोटिंग पैडिंग मैंगल ...

राजा ने संत से कहा कि मैं आपको गांव और राजमहल दान में देता हूं, संत बोले कि ये तो प्रजा के हैं, तब राजा ने खुद को सेवक बनाने की बात कही

अहंकार की वजह से घर-परिवार और समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। पुराने समय में रावण और दुर्योधन जैसे महायोद्धा भी अपने घमंड की वजह से खत्म हो गए। जानिए इस बुराई से जुड़ी लोक कथा... प्रचलित लोक कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का था। उसने अपने जन्मदिन पर सोचा कि मेरे पास इतनी धन-संपत्ति है। मैं किसी का भी जीवन बदल सकता हूं। इसीलिए आज किसी एक व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी करूंगा। राज्य की प्रजा राजा को शुभकामनाएं देने के लिए राजमहल पहुंची। प्रजा के साथ एक संत भी राजा को बधाई देने के लिए आए थे। राजा संत से मिलकर बहुत प्रसन्न हुआ। उसने संत से कहा कि गुरुदेव मेरे पास अपार धन-संपदा है, आज मैं आपकी सभी इच्छाएं पूरी करूंगा। आप जो चाहें मुझसे मांग सकते हैं। मैं आपकी हर बात पूरी करूंगा। संत ने कहा कि मैं तो वैरागी हूं, मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ देना ही चाहते हैं तो अपनी इच्छा से मुझे कुछ भी दान दे सकते हैं। संत की बात सोचकर राजा सोचने लगा कि वह संत को क्या दे, राजा ने कहा कि मैं आपको एक गांव दे देता हूं। संत बोले कि नहीं महाराज, गांव तो वहां रह...

नींबू पानी,सेहतमंद नाश्ता और फलों से बनी स्मूदी दूर करेगी पार्टी हैंगओवर

हेल्थ डेस्क. नए साल का स्वागत एल्कोहल से न करें तो ही बेहतर होगा, क्योंकि यह सेहत के लिए हमेशा नुकसानदेह ही होती है। फिर भी अगर न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा एल्कोहल लेने के कारण हैंगओवर की समस्या हो तो उससे बाहर आने या राहत दिलाने में ये आसान से टिप्स काफी मददगार हो सकते हैं। सीनियर कंसलटेंट डॉ. तरुण साहनी से जानिए हैंगओवर दूर करने के तरीके... सोने से पहले खूब पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचे रहें। हैंगओवर का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन ही होता है। जैसे ही आपकी नींद खुले, तब भी खूब पानी पिएं। नींबू पानी हैंगओवर का सबसे अच्छा उपचार है। इससे शरीर में नमक की सही मात्रा बनी रहती है और शरीर रिहाइड्रेट हो जाता है। नींबू से लिवर फंक्शन भी ठीक होता है। एल्कोहल के बाद नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू के अलावा भी ताज़े खट्‌टेफलों जैसे संतरे, पाइनएप्पल का सेवन कर सकते हैं। इन फलों में मौजूद फ्रक्टोज़ और शुगर शरीर का संतुलन बनाने में मदद करते हैं। केले में 75 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन में आराम मिलता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी 6 भी होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज़ करते हैं। ...

कोरोना से रिकवरी के बाद दिमाग में खून के 400 थक्के मिले, मरीज कोमा में पहुंचा; देश का पहला ऐसा मामला

कोरोना से जूझने के बाद दिमाग में खून के थक्के जमने का मामला सामने आया है। यह देश का पहला ऐसा मामला है। जम्मू के रहने वाले 55 साल के मिथिलेश लम्ब्रू कोरोना से रिकवरी के बाद कोमा में चल गए थे। डॉक्टर्स का कहना है, मरीज पोस्ट कोविड एनसेफेलाइटिस से जूझ रहा था। उसके दिमाग में खून के 400 थक्के मिले थे। मिथिलेश का इलाज दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में किया गया। कब, क्या हुआ, पढें पूरा मामला कुछ महीने पहले मिथिलेश कोरोना से संक्रमित हुए। लक्षण हल्के थे, इसलिए वो घर में ही क्वारेंटाइन हो गए। धीरे-धीरे हालत बिगड़ी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में सामने आया कि कोरोना के कारण उन्हें निमोनिया हो गया। डॉक्टर्स ने इसे कोविड-निमोनिया बताया और मरीज को वेंटिलेटर रखा। मरीज डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी जूझ रहा था। नाजुक होती स्थिति को कंट्रोल करने के लिए स्थानीय डॉक्टर्स ने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की टीम से सम्पर्क किया। यहां से डॉक्टर्स की टीम बनाकर जम्मू भेजी गई। जो मरीज के ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल करते हुए उसे एयर एम्बुलेंस के...

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई मोटापा कंट्रोल करने वाली डिवाइस, यह भूख का अहसास होने से रोकती है

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मोटापा कम करने वाली एक वायरलेस डिवाइस तैयार की है। यह डिवाइस मोटापे से जूझ रहे लोगों में पेट भरे होने का अहसास कराती है। 1 सेंटीमीटर आकार वाली इस डिवाइस को अमेरिका में टेक्सास की A&M यूनिवर्सिटी ने बनाया है। ऐसे काम करती यह डिवाइस इसे तैयार करने वाली टीम से जुड़े डॉ. सूंग पार्क कहते हैं, इस डिवाइस को इंप्लांट करने के लिए शरीर में छोटा सा चीरा लगाया जाता है। शरीर में पहुंचने के बाद इसे बाहर से रेडियो फ्रीक्वेंसी रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इस डिवाइस में लगी माइक्रोचिप और LED लाइट रिलीज करती है जो नर्व पर अपना ऐसा असर छोड़ती है कि पेट भरे होने का अहसास होता है। भूख अधिक नहीं लगती। इस तरह मोटापा कंट्रोल किया जाता है। किन लोगों को इस डिवाइस की जरूरत वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसे लोग जो डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे हैं। गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी की नौबत आ रही है। उनके पेट में इस डिवाइस को इंप्लांट कर सकते हैं। जो डाइजेस्टिव सिस्टम को कंट्रोल करेगा। सर्जरी के बाद रिकवरी में लम्बा समय लगता है। डिवाइस को तैयार करने वाले प्रो. सूंग पार्...