Skip to main content

नवंबर का अंतिम दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी लोग सावधान रहकर करें काम, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

सोमवार, 30 नवंबर को कार्तिक माह खत्म हो रहा है। इस दिन पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी है। 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। सोमवार को रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। इन योगों में किए गए शुभ काम जल्दी सफल हो सकते हैं। सोमवार को शिवजी की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 30 नवंबर का दिन...

मेषः

पॉजिटिव- पिछले रुके हुए और अटके हुए काम पूरा करने का उत्तम समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। साथ ही संतान के करियर और शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का भी निवारण होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय कुछ नुकसानदायक रह सकते हैं। इसलिए अपनी इन कमजोरियों पर विजय हासिल करें। आपकी कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्थितियां बेहतर रहेंगी। परंतु समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, इस समय धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।

लव- पारिवारिक सुख-शांति के लिए दिन उत्तम है। परंतु प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्हें अपने काम पर हावी ना होने दें।

स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। अपने इलाज व खानपान के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

वृषः

पॉजिटिव- अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। अचानक ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी।

नेगेटिव- किसी संतान की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस समय क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयत्न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे।

लव- बच्चों के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य से समस्या का हल निकालें। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।

स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 9

मिथुनः

पॉजिटिव- आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। ऐसा लगेगा कि किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद आपके साथ है। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। किसी प्रिय मित्र के साथ मुलाकात भी खुशी देगी।

नेगेटिव- कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। भूमि संबंधी कागजात को सावधानीपूर्वक संभालकर रखें। साथ ही अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखना भी आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा, परंतु इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों का अपने ऑफिस में मान-सम्मान और साख बनी रहेगी।

लव- व्यवसाय और दांपत्य जीवन में बेहतरीन तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 9

कर्कः

पॉजिटिव- आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको विशेष स्थान हासिल करवाएगा। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

नेगेटिव- कभी-कभी पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमीं आ सकती है। जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। कोई भी काम शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ ठोस निर्णय लेंगे जो कि कामयाब रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। परंतु आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन की स्थितियां बन रही है।

लव- प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चे भी अनुशासित और पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। इस समय व्यायाम और योगा करना उचित है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 3

सिंहः

पॉजिटिव- युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है, परिश्रम द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम भी उचित होगा। घर-परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। और आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय पूंजी निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।

व्यवसाय- कोई कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। इस समय पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी मुनाफा दायक समय है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।

लव- अपनी व्यस्तता के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। परंतु पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। और घर का माहौल भी सुखद रहेगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 5

कन्या

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का प्रभावशाली तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर विचार करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। परंतु गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकाले। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रकार के विश्वासघात की संभावना है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही समान की उत्तम क्वालिटी लाभ के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेंगी। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार और जीवन साथी के लिए भी अवश्य निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा।

स्वास्थ्य- घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 1

तुलाः

पॉजिटिव- आज अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं से संबंधित कार्यों की योजनाएं बनाने का दिन है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और उस पर अमल करें। अगर किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें।

नेगेटिव- आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखें। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं।

व्यवसाय- आज का दिन तरक्की देने वाला है। मीडिया और रचनात्मक कार्यों के व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित अनुबंध प्राप्त हो सकता है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा संबंध भावनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। तथा गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिकः

पॉजिटिव- इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य भी बनने की संभावना है।

नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखरेख आप स्वयं करें। खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों से कोई भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। फोन द्वारा भी आपको कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं।

लव- पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 4

धनुः

पॉजिटिव- आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि देने वाला है। अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करे। साथ ही व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।

नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की भी आशंका है। इस समय अपने स्वभाव में बहुत ही धैर्य और संयम बनाकर रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। सिर्फ रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में किसी भी प्रकार की दिलचस्पी ना लें। इस समय आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।

लव- अपनी किसी भी योजना में जीवन साथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे।

स्वास्थ्य- अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से लिवर संबंधी परेशानी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 1

मकरः

पॉजिटिव- आज अपने नजदीकी लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। भविष्य संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। कोई रुका हुआ काम भी निपटाने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम है।

नेगेटिव- अस्वस्थता की वजह से आपकी कार्य क्षमता में कमीं आ सकती है। लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। परंतु काम में रुकावट आने की वजह से गुस्सा और तनाव हावी रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाकर रखें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में प्रत्येक कार्य में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें। अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें।

लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। ध्यान रखें कि दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अधिक समय व्यतीत करना जीवनसाथी को अखर सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 2

कुंभः

पॉजिटिव- सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होने वाली है।

लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर के वातावरण पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य- परिवार में सदस्यों के बीच कुछ ना कुछ अस्वस्थता का माहौल रहेगा। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 3

मीनः

पॉजिटिव- आपका अपनी जीवन शैली तथा कार्य क्षमता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको उचित परिणाम हासिल करवाएगा। सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। इस समय आर्थिक गतिविधियों में बहुत अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके किसी वहम की वजह से आपकी किसी मित्र या रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। इस समय अपना सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें। भूमि संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित कर दें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी उचित ही हासिल होंगे। परंतु किसी भी प्रकार का गैर कानूनी काम आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी।

लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- तनाव की अधिकता का प्रभाव पाचन तंत्र तथा कार्य क्षमता पर पड़ेगा। इस समय धैर्य और संयम द्वारा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 November rashifal, aaj ka rashifal, somwar ka rashifal, daily horoscope, aaj ka rashifal, monday horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jlXmW

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...