Skip to main content

सप्ताह में चंद्र के अलावा कोई और ग्रह नहीं बदलेगा राशि, आपके लिए कैसा रहेगा 6 दिसंबर तक का समय

नए सप्ताह की शुरुआत गुरु नानक जयंती से हो रही है। सोमवार, 30 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती है। ये कार्तिक माह की अंतिम तिथि है। 1 दिसंबर से अगहन मास शुरू होगा। इस सप्ताह यानी 6 दिसंबर तक चंद्र के अलावा किसी अन्य ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। सप्ताह में चंद्र राशि बदलकर वृष से सिंह राशि तक का सफर तय करेगा। गुरुवार, 3 दिसंबर को गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा...

  • मेषः

पॉजिटिव- अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास, आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। आपके अंदर की छिपी प्रतिभा अब उजागर होगी जिससे घर और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपके अहम की वजह से कई काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। साथ ही कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए।

व्यवसाय- इस सप्ताह आप अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें। आपकी थोड़ी सी मेहनत से किसी काम में अत्यधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी प्रमोशन संबंधी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

लव- घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा। तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द जैसी स्थिति रहेगी। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

  • वृषः

पॉजिटिव- ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखना और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्य के उदय का निर्माण कर रहा है। इन्हें महसूस करें। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। और आप एक नई ऊर्जा के साथ काम के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ मनोरंजन आदि गतिविधियों में समय व्यतीत करें। किसी संतान से संबंधित भी कोई चिंता उत्पन्न होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। जैसा चल रहा है उसी में धैर्य बनाकर रखें। कलात्मक कार्य, टूर एंड ट्रैवल व मीडिया संबंधी कार्यों में बहुत अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। इसलिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें।

लव- पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा एवं परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी।

स्वास्थ्य- किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से ब्लड प्रेशर और पेट से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपने मनोबल को स्ट्रांग बनाकर रखें।

  • मिथुनः

पॉजिटिव- सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में समय अधिक व्यतीत होगा। आपके अच्छे कामों की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। और आर्थिक गतिविधियों में भी और अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

नेगेटिव- परंतु साथ ही आपको अपने घर पर भी ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना भी जरूरी है। भूमि बेचने संबंधी कार्यों को स्थगित रखें क्योंकि हानि होने की संभावना लग रही है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गतिविधियां उत्तम रहेंगी। भाइयों का सहयोग आपके काम मे और अधिक विकास देगा। परंतु कर्मचारियों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।

लव- पारिवारिक व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु सबके आपसी सहयोग से समस्याएं हल भी हो जाएंगी।

स्वास्थ्य- तनाव की अधिकता रहेगी। जिसका प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा। इसलिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

  • कर्कः

पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके भाग्य वृद्धि का रास्ता प्रबल कर रही है। कुछ रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं इसलिए उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। विरोधी पक्ष हावी होगा परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे।

नेगेटिव- आपको बार-बार सलाह दी जा रही है कि अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखें। जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। साथ ही पारिवारिक सुख शांति भी प्रभावित हो सकती है।

व्यवसाय- नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएगी परंतु आप विवेक से हल भी निकाल लेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना को गंभीरता से लें। जरा सी लापरवाही से धन संबंधी नुकसान हो सकता है।

लव- व्यस्तता के बावजूद आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी। पति-पत्नी में कुछ गलतफहमियां उभर सकती हैं परंतु समय रहते उनका निराकरण भी हो जाएगा।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की संभावना है। बदलते मौसम से सावधान रहें। साथ ही व्यसनों से दूर रहें।

  • सिंह:

पॉजिटिव- इस सप्ताह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जिनकी वजह से मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर इन संपर्क सूत्रों की मदद से आपकी परेशानियों का कोई हल जरूर निकलेगा।

नेगेटिव- किसी समय अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम स्थगित ही रखें क्योंकि इनसे भी कोई फायदा नहीं होने वाला।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में पब्लिक से अपने रिलेशन अधिक स्ट्रांग बनाएं। जिससे आपके कार्य की अधिक से अधिक एडवरटाइजमेंट होगी और काम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर भी जरूर विचार करें।

लव- विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनकी वजह से पारिवारिक जीवन में भी कटुता आ सकती हैं। साथ ही घर के माहौल में डिसीप्लिन बनाकर रखें।

स्वास्थ्य- अपने अंदर कुछ ऊर्जा और आत्म बल की कमीं महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।

  • कन्याः

पॉजिटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने से तनाव दूर होगा। आयकर या टैक्स को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान भी मिलने की उम्मीद है।

नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन खिन्न रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के प्रबल योग बने हुए हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं।

व्यवसाय- नौकरी पेशा व्यक्तियों को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता पूर्ण लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगी। तथा आर्थिक क्षेत्र में भी स्थितियां अनुकूल ही रहेंगे।

लव- पारिवारिक सुख शांति रहेगी। संतान के एडमिशन संबंधी कार्यों को लेकर योजनाएं बनेगी। विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य- किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय मोबाइल का अधिक प्रयोग ना करें। साथ ही किसी प्रकार के नशे से भी बचें।

  • तुलाः

पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि कर रही है। साथ ही आपको समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा भी मिल रही है। अपनी इन उपलब्धियों का भरपूर सदुपयोग करें।

नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियां कुछ मंद रहेगी। विद्यार्थी अपने मनोबल में कुछ कमीं महसूस करेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से काउंसलिंग लेने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसायों में कुछ नोक-झोंक होने की आशंका लग रही है। परंतु जरा सी समझदारी से काम लेने से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पार्टनर के निर्णय को सर्वोपरि रखें।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। साथ ही प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। उचित समय पर दवाइयां लेते रहे।

  • वृश्चिकः

पॉजिटिव- आजकल आप अपनी कार्य कुशलता और क्षमता पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है। किसी निकट रिश्तेदार के घर धार्मिक कृत्य संबंधी समारोह में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें आपके किसी वहम की वजह से नजदीकी मित्र आदि से कोई कहासुनी उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से अपने आपको अलग ही रखें। क्योंकि, इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। परंतु किसी भी प्रकार का कोई गैर कानूनी काम आपके लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। यह सावधानी अवश्य रखनी है।

लव- पति-पत्नी के किसी बीच बात को लेकर कलह जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। बेहतर होगा कि किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें। उनको अपने अनुरूप काम करने दें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

  • धनुः

पॉजिटिव- पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात से पुरानी बातें ताजा हांेगी। और मन में प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण गोष्ठियों और सभाओं में जाने का अवसर प्राप्त होगा। मोबाइल या मीडिया द्वारा कोई शुभ व महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।

नेगेटिव- वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना व आशंका है। लॉटरी, जुआ, सट्टे से भी दूर रहें अन्यथा जो कमाया हुआ है वह भी निकल जाएगा। अपने घर परिवार व बच्चों के साथ में समय व्यतीत करना आवश्यक है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां संबंधी योजनाएं लंबित होने के आसार हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है। इसलिए सावधानी बरतें तथा बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर ना करें। फिजूलखर्ची से बचें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा।

लव- संतान के एडमिशन संबंधी खर्चो के मामलों को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी जिसमें जीवन साथी का पूर्ण सहयोगात्मक व्यवहार आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत तनाव की स्थिति रह सकती है। परंतु जरा सी सावधानी से आप इससे मुक्ति पा लेंगे।

  • मकरः

पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी भी कार्य में दिल की बजाए दिमाग की आवाज को अधिक प्राथमिकता दें। आपको नई संभावनाएं प्राप्त होने वाली है। अचानक से ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।

नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। बल्कि नुकसान की स्थिति बन रही है। और किसी से संबंध भी खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में जो वर्तमान में चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें।

लव- कभी-कभी आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन घर-परिवार व जीवनसाथी को कुछ तनाव दे देता है। इसलिए पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए स्वभाव में बदलाव लाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अति आवश्यक है। किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।

  • कुंभः

पॉजिटिव- परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां इस सप्ताह आपकी मध्यस्थता से दूर होंगी। जिसकी वजह से परिवार का माहौल सामान्य हो जाएगा। साथ ही घर के नवीनीकरण संबंधी काम भी शुरू होने की संभावना है।

नेगेटिव- किसी निकटस्थ व्यक्ति से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। इसलिए कठोर और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट पूरा करने से उच्च अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

लव- जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक तथा सहयोग पूर्ण व्यवहार रखें जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान वातावरण संबंधी स्थितियों से अपना बचाव करना आवश्यक है। इसलिए सावधानी भी रखनी है।

  • मीनः

पॉजिटिव- इस राशि के लोग शांतिप्रिय व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आपका यह गुण कई मामलों में एक अस्त्र का काम करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखकर आर्थिक समस्या से निजात पा लेंगे। साथ ही कोई रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा।

नेगेटिव- विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रचितता का अभाव रह सकता है। ये लोग सोशल मीडिया व फालतू की बातों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। और परिश्रम व मेहनत की भी और ज्यादा आवश्यकता है।

व्यवसाय- नए व्यापार को शुरू करने अथवा वर्तमान व्यापार के विस्तार संबंधी जो योजना बना रहे हैं, उस पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। नौकरी में अधिकारियों व सहकर्मियों का पूरा सहयोग रहेगा।

लव- परिवार के सदस्य भी आपके कार्य में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में मनमुटाव, तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसकी वजह से बदनामी भी संभव है।

स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। उचित खानपान के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधियों का भी सेवन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly rashifal for 30 november to 6 december, weekly horoscope, saptahik rashifal, ajay bhambi horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vbtwpy

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...