Skip to main content

रविवार को चतुर्दशी और पूर्णिमा; मेष-मिथुन के लिए शुभ रहेगा दिन, वृष राशि के लोग सतर्क रहें

रविवार, 29 नवंबर को कार्तिक मास की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि रहेगी। दोपहर करीब 12.10 बजे तक चतुर्दशी और इसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। इस संबंध में पंचांग भेद भी हैं। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से इस दिन ध्वज (केतु) नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग में शुरू किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं।

रविवार की सुबह करीब 10.15 बजे के बाद चंद्र वृष राशि में रहेगा। रविवार को सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए मेष से मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए रविवार, 29 नवंबर का दिन कैसा रहेगा...

  • मेषः

पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल व उनका मान-सम्मान करना, आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। राजनीतिक संपर्क आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेंगे। आज का दिन विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। उनकी क्षमता और प्रतिभा उनका मुकाम हासिल करने में मदद करेंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी खराब कर सकती हैं। इसलिए उन्हें अपने ऊपर हावी ना होने दें। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों में कुछ व्यक्तिगत संबंध खराब भी हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में पेपर संबंधी कार्य में पूरी पारदर्शिता रखें। किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है। इस समय अपने काम के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की आवश्यकता है। साथ ही अपने कार्यों के प्रति और अधिक मेहनत भी जरूरी है।

लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी। अपनी जांच अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 5

  • वृषः

पॉजिटिव- दिल की बजाए दिमाग से काम लें। क्योंकि भावनाओं में बहकर आप कुछ गलती कर सकते हैं। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाकर रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति इस समय सामान्य ही बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।

लव- घर के कार्य में आपका सहयोग वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। परंतु गलत संबंध आपके लिए मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ऊपर तनाव ना हावी होने दे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 6

  • मिथुनः

पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। अगर वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके लिए उचित समय है। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

नेगेटिव- अगर घर में माहौल शांतिपूर्ण रखना है तो किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें। संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, उन पर ज्यादा अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बना सकता है। पुराने नकारात्मक मुद्दों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।

व्यवसाय- इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में है। पब्लिक डीलिंग तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परंतु साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे।

लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर व मधुमेह संबंधी दिक्कत है, उन्हें बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी नियमित जांच अवश्य कराएं।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 2

  • कर्कः

पॉजिटिव- आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। समाज तथा निकट संबंधियों के बीच आपका विशेष स्थान रहेगा। आपकी सेवा भावना से घर के बुजुर्ग प्रसन्न होंगे। घर का वातावरण अनुशासित तथा खुशनुमा बना रहेगा।

नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान रहें, क्योंकि आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। इस समय आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, अन्यथा आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। इस समय अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक तनाव को अपने कार्य क्षेत्र में हावी न होने दें। तथा मार्केटिंग संबंधी कार्य में विशेष रुप से ध्यान दें।

लव- इस समय घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। और आपकी कोशिश इसके लिए कामयाब भी रहेगी। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे।

स्वास्थ्य- विचारों में नकारात्मकता आने की वजह से तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पॉजिटिव बने रहें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी

भाग्यशाली अंक- 8

  • सिंहः

पॉजिटिव- आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अधिकतर समय अपने व्यक्तिगत तथा रुचि संबंधी कार्य में व्यतीत करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से सुकून व राहत मिलेगी।

नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन में विघटन संबंधी समस्या उत्पन्न होने से तनाव का माहौल रहेगा। परंतु आपकी समझदारी व सुझाव द्वारा समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। इस समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- मशीनरी और मोटर पार्ट्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन आर्डर मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों मे आज समय व्यर्थ ना करें। किसी को पैसा उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

लव- घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। सभी सदस्य अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी दिक्कत हो सकती है। दूषित वातावरण से अपना बचाव करें। तथा अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 4

  • कन्याः

पॉजिटिव- आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। विरोधी परास्त होंगे। अगर कोर्ट केस संबंधी सरकारी मामले चल रहे हैं, तो उनमें कुछ सकारात्मक उम्मीद दिखेगी।

नेगेटिव- बहुत अधिक उम्मीदों को पूरा करने के चक्कर में अनुचित कार्य ना करें, अन्यथा आपकी बदनामी हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन व्यथित रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करें।

व्यवसाय- इस समय व्यापारिक गतिविधियों पर गंभीरता से काम लेना आवश्यक है। काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। टेक्स संबंधी सभी कागजात पूरे रखें। क्योंकि लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कत आ सकती है।

लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी किसी शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।

स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इस समय योगा, व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 8

  • तुलाः

पॉजिटिव- दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर काम करने से बहुत सी परेशानियों का हल आज मिलेगा। साथ ही रिश्तेदारों से संबंधित कोई विवाद सुलझने से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी।

नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपने गुस्से व आक्रोश को कंट्रोल रखना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- पैतृक व्यवसाय से संबंधित कार्यों में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व सलाह आपको सभी कामों में मदद करेगी। परंतु अभी कोई नई योजना बनाने के लिए समय उत्तम नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

लव- अपने कार्यक्षेत्र के तनाव को घर पर हावी ना होने दें। कुछ समय जीवन साथी व बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी

भाग्यशाली अंक- 7

  • वृश्चिकः

पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही है। कुछ विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। इस समय आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में हैं।

नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ आपकी आलोचना करने से आपका मन व्यथित रहेगा। इस समय अपनी योजनाओं को मित्रों व रिश्तेदारों के साथ शेयर ना करें, कोई भी बात लीक होने से आपके बनते कामों में विघ्न आएगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती है। अधिक पैसा अपने व्यवसाय पर ना लगाएं, अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।

लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 4

  • धनुः

पॉजिटिव- आज आपकी समझदारी से लिए गए निर्णय आपके आर्थिक पक्ष को और अधिक मजबूत करेंगे। निकट संबंधियों के साथ भेंट-मुलाकात आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी होगा।

नेगेटिव- परंतु मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते समय अपने बजट का ध्यान भी अवश्य रखें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में विशेष महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ही लें। क्योंकि किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज के ना मिलने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशी देगी। तथा मित्रता में और अधिक घनिष्ठता आएगी।

स्वास्थ्य- अनुवांशिक बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। लापरवाही व तनाव की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 6

  • मकरः

पॉजिटिव- सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से तथा समन्वय बनाकर करने से आपको आश्चर्यजनक सफलता हासिल होगी। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में अधिक ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि इस समय लाभदायक स्थितियां बनी हुई है।

नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक जाएंगे। बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखने की अपेक्षा अपने व्यवहार में लचीलापन लाना ज्यादा उत्तम रहेगा।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी के भी साथ कोई डील या लेनदेन करते समय सावधान रहें, आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही किसी ऑर्डर के रुक जाने से भी नुकसान सहन करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की संभावना है।

स्वास्थ्य- इस समय बाहर के खानपान से परहेज करें। पेट दर्द व सिर दर्द जैसी दिक्कत रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- ब्राउन

भाग्यशाली अंक- 7

  • कुंभः

पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए विशेष शुभ रहेगी। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा। तथा आपके महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे।

नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर पर हस्तक्षेप ना होने दें। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया परिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है।

व्यवसाय- आज पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। छुट्टी वाले दिन भी ऑफिस का काम घर पर करने की वजह से व्यक्तिगत कार्य स्थगित करने पड़ेंगे।

लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास ना आने दे। क्योंकि इस समय अहम का टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- गिरने या किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बेहतर होगा कि आज दिन घर पर ही व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला

भाग्यशाली अंक- 2

  • मीनः

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी उचित समाधान हासिल होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।

नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानी का कारण बनेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। इस समय अपने गुस्से व आवेग पर काबू रखें। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाए तो उचित रहेगा।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से आज दूर ही रहें। इस समय लाभदायक संभावनाएं दस्तक दे रही है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट व गला खराब कर सकता है। इस समय लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आयुर्वेदिक इलाज इसका अच्छा उपाय है।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
29 november rashifal, sunday horoscope dainik bhaskar, ravivar ka rashifal, aaj ka rashifal, daily horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VcXwkP

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...