Skip to main content

16 जनवरी तक 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय, जॉब और बिजनेस में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव

इस हफ्ते चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ राशि तक जाएगा। इस कारण 10 से 16 जनवरी के बीच ग्रहण और विषयोग बनेंगे। इन 2 अशुभ योगों की वजह से कुछ लोगों के लिए ये हफ्ता ठीक नहीं है। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक इस सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा। इन लोगों की जॉब और बिजनेस में अनचाहे बदलाव भी सकते हैं। साथ ही मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन और मीन राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक साबित होगा। अचानक से किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से सभी को प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से वे तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ समय से आपको आगाह किया जा रहा है कि अपने शंकालु स्वभाव में परिवर्तन लाएं। और शांतिपूर्ण तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। किसी पैतृक संपत्ति संबंधी मसले को लेकर भी तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अधिकतर काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। क्योंकि अपने ही किसी कर्मचारी के द्वारा लीक होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी अपने ऑफिस में मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। इससे आपसी संबंध बेहतरीन रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव करना आवश्यक है।

वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व मित्रों के लिए भी अवश्य निकालें। इससे आप तनावमुक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। तथा कुछ नई जानकारियां व उपलब्धियां भी हासिल हो सकती हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर आप अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु प्रत्येक कार्य को ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें।
व्यवसाय- इस सप्ताह हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझोता करना पड़े। परंतु नौकरी अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन बखूबी करेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु व्यस्तता की वजह से आप उन्हें समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। गरिष्ठ खानपान का सेवन ना करें।

मिथुन - पॉजिटिव- परिवार में किसी विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी रूचि रहेगी।
नेगेटिव- अगर किसी प्रकार की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे स्थगित ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। घर में आए किसी रिश्तेदार के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना ही उलझे तो अच्छा है।
व्यवसाय- खर्चों के साथ-साथ आय की भी अच्छी स्थिति रहेगी। इसलिए किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ट्रांसफर संबंधी ऑर्डर की सूचना मिल सकती है, जिसमें तरक्की भी निश्चित है।
लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

कर्क - पॉजिटिव- आप सामाजिक कार्यों में कुछ ऐसा सकारात्मक काम करेंगे कि लोग आपकी काबिलियत व योग्यता के कायल हो जाएंगे। घर में किसी मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग गलत संगत तथा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापार में आपकी कार्यकुशलता और कार्य क्षमता में कुछ कमीं रह रही है खुद को साबित करने के लिए अधिक संघर्ष और परिश्रम की जरूरत है। राजनैतिक संपर्क आपके लिए फायदेमंद अनुबंध प्राप्त करवा सकते हैं।
लव- कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव दांपत्य जीवन पर ना आने दें। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से मन में उमंग व खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

सिंह - पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी और उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास में कमीं महसूस कर सकते हैं इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेंगे तो आपको फायदा होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। फालतू गतिविधियों और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बर्बाद हो सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा इस बात का ध्यान रखें।
लव- आपका मनमौजी स्वभाव आपके पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए अपने आप में गंभीरता लाए। और घर के वातावरण को उचित बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या - पॉजिटिव- अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वह किसी अधिकारी की मदद से पूर्ण हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आप गुस्से की वजह से अपना आपा खो देते हैं। और इसकी वजह से किसी पड़ोसी या निकट संबंधी के साथ क्लेश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि बात को अधिक तूल ना दें और उसे इग्नोर करना सीखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। काफी समय से आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की योजना बना रहे हैं, उन पर अमल करने का उचित समय आ गया है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ काम की वजह से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। घर की बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आप अपने अंदर कुछ अजीब सी कमजोरी व घुटन महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें।

तुला - पॉजिटिव- मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव करेंगे। इच्छित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी लाना पड़ेगा। कुल मिलाकर समय मनोरंजन व मौजमस्ती वाला है।
नेगेटिव- जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ अंजाना सा खालीपन महसूस होगा। किसी अनजानी चीज की तलाश महसूस होगी। परंतु थोड़ा सा मनन और आत्म विश्लेषण करने पर आप इस दुविधा से अपने आप को निकालने में सक्षम रहेंगे।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी लेकिन साथ ही खर्चा भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय पॉजिटिव रहेंगे। पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। नौकरी में आप परिचित लोगों के साथ थोड़ा सावधान रहें।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ घर की साज-सज्जा संबंधी योजनाएं बनेगी। प्रेम के अवसर सुलभ होंगे परंतु इसका आपके परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए अकारण ही होने वाली बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखें।

वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ा काम भी बनने की संभावना है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। समय उचित है, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव को सरल व मधुर बनाकर रखें। कठोरता पूर्ण व्यवहार की वजह से समाज में आपकी छवि पर आंच आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं में डांट-फटकार की बजाए उन्हें सुलझाने का प्रयत्न करें। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बना रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में धन संबंधी निवेश करते समय घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। क्योंकि ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से समय को व्यतीत करें। भावुकता में आकर बिना सोचे समझे दूसरों की योजनाओं का अनुसरण ना करें।
लव- अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों मे भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन कुछ आलस्य की स्थिति रह सकती है।

धनु - पॉजिटिव- आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। समाजसेवी संस्थाओं में कुछ चैरिटी करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ही शंकालु स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन जाएगा। दिखावे जैसी प्रवृत्ति से बचें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र संबंधी अपनी योजनाएं और गतिविधियां किसी के सामने जाहिर ना करें। वरना कोई व्यक्ति आपके साथ छल-फरेब कर सकता है। नौकरी में किसी अफसर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी योजनाएं बनाएं। कुछ समय अकेले में भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से सावधानी अवश्य बरतें।

मकर - पॉजिटिव- पारिवारिक मतभेद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखने की आवश्यकता है अधिकतर समय अध्यात्म तथा कुछ गूढ़ विषयों को जानने में व्यतीत होगा। सम्मान व प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। जिसकी वजह से कई घनिष्ठ मित्रों के साथ संबंधों में कटुता आने की आशंका है। कुछ समय धार्मिक स्थल में जाकर एकांत में व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति प्राप्त होगी।
व्यवसाय- अगर कार्य क्षेत्र में कुछ नवीनीकरण या परिवर्तन लाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए उचित रहेगा। परंतु किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह भी लें, तो अच्छा रहेगा। बीमा, शेयर तथा कमीशन संबंधी कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी।
लव- पारिवारिक व्यक्तियों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करें। इससे आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। तथा भावनात्मक रूप से भी मजबूत होने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं, जिससे स्वास्थ्य पर वर्तमान वातावरण का नकारात्मक असर ना पड़े।

कुंभ - पॉजिटिव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए उचित समय निकालेंगे। कुछ नया करने की उमंग व जोश रहेगा धर्म तथा अध्यात्म में भी रुचि जागृत होगी। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- परंतु बिना बात के ही किसी से ना उलझें। इससे रिश्तों में खटास आ सकती हैं। लॉटरी, जुआ, सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहें, क्योंकि अत्यधिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। व्यर्थ के कार्यों में धन भी व्यय होगा।
व्यवसाय- व्यापार में अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आलस व लापरवाही को हावी ना होने दें। विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से बना रहे थे अब उस पर कार्य करने का उत्तम समय है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र के अचानक मिलने से पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान और स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी दीर्घकालिक लाभ की योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना एक चुनौती रहेगी। परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर पाने में सक्षम रहेंगे। इस दरमियान विद्यार्थियों को भी मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्तियों पर भरोसा करने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई धोखा भी हो सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ कलह व वाद-विवाद की स्थिति को उभरने ना दें।
व्यवसाय- कोई बड़ी डील या आर्डर मिल सकता है। हालांकि कामकाज का दबाव रहेगा। पर आप उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और समय पर पूरा करने में सफल भी रहेंगे। इस समय व्यापार में विस्तार के लिए मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव- दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करके अपने काम में ध्यान दें।
स्वास्थ्य- बुखार और शारीरिक थकान संबंधी छोटी-मोटी समस्या रहेगी। इसलिए सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope January 2nd Week 2021: January Weekly Rashifal 2021, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q8Iqu9

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलने, भावनात्मक रूप से मजबूत होने और नया प्रोजेक्ट मिलने का रह सकता है दिन

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए दिन समय पुरानी चिंताओं से मुक्ति का है। कुछ लोगों के हाथ नए प्रोजेक्ट लगने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए दिन नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का रहेगा, वृष राशि वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद को संयमित बनाए रखने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। मेष - Page of Swords आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें। वृषभ - Three of Pentacles आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अ...

दुश्मने से लड़ने के पहले साम, दाम और भेद का सहारा लेना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क. सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। हिन्दू कैलेंडर का मानना है कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म पौष, शुक्लपक्ष सप्तमी 1723 विक्रम संवत को हुआ था। इस साल ये 2 जनवरी को मनाया जाएगा। गुरु गोविंद सिंह जी पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत की वजह से 9 साल की उम्र में ही 10वें सिख गुरु बन गए थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को अपना उत्तराधिकारी और सिखों का निर्देशक घोषित किया था। जानते हैं गुरु गोविंद सिंह की 9 ऐसी बातें जिन्हें अपनाने से बदल सकता है जीवन 1. धरम दी किरत करनी: अपनी जीविका ईमानदारी सेकाम करते हुए चलाएं। 2. दसवंददेना: अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में दें। 3. कम करन विच दरीदार नहीं करना: काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर कोताही न बरतें। 4. धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नै करना: जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंड न करें। 5. दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना: दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें। 6. किसी दि निंदा, चुगली,...