Skip to main content

आज कुंभ राशि वालों को सेहत और कामकाज को लेकर रखना होगा सावधान

10 जनवरी, रविवार को 2 अशुभ योगों में दिन की शुरुआत हो रही है। जिसके कारण 5 राशियों को दिनभर संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मिथुन राशि वाले लोगों को आज बिजनेस से जुड़े कामों में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जरा सी गलती या चूक से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कर्क राशि वाले लोग आज किसी भी काम में ज्यादा पैसा ना लगाएं क्योंकि नुकसान होने की संभावना ज्यादा है।

कन्या राशि वाले लोगों के साथ परेशानियों और घुटन की वजह डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। इनके अलावा वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही से बचना चाहिए, वरना अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वहीं, कुंभ राशि वाले लोगों को सेहत और कामकाज को लेकर सावधानी रखनी होगी। इनके अलावा मेष वृष, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस राशि के लोग अपने कार्यों के प्रति पूरी क्षमता से समर्पित रहते हैं। आज आप हर मुश्किल मुकाम को परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। अगर नई गाड़ी खरीदने की योजना बन रही है तो आज उत्तम समय है।
नेगेटिव- इस समय बजट बनाकर चलना जरूरी है। क्योंकि खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी भी व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना होने से आप असहज हो जाते हैं। अपने अंदर धैर्य और संयम भी बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे। कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज कार्य की सिद्धि के लिए किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर घर संबंधी निर्णय लेने में आपस के संबंध और अधिक मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्या रह सकती हैं। जरा सी सावधानी बरतने से ही आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आपको यह महसूस होगा कि मानव जीवन का सच्चा अर्थ क्या है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों व मित्रों के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- किसी के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें कि आपके द्वारा कोई ऐसी बात ना बोली जाए, कि किसी का मन दुखे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद अथवा लड़ाई-झगड़े होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में मनोनुकूल फल प्राप्त होने की उम्मीद है, परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। कमीशन संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। किसी पार्टी को माल उधार देना पड़ सकता है, परंतु इससे आपका कोई नुकसान नहीं होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। घर के वातावरण को सुखमय बनाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां आपको शारीरिक कष्ट दे सकती हैं। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन - पॉजिटिव- आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका झुकाव आपके स्वभाव को और अधिक सकारात्मक बना रहा है। सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। तथा नजदीकी लोगों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बैठे-बिठाए आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह किसी नजदीकी व्यक्ति का आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना हो सकता है। हालांकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के कारण उचित पारितोष मिलने की संभावना है।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का वातावरण भी खुशमिजाज बना रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी कार्य को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखने से मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क - पॉजिटिव- कुछ विशिष्ट लोगों से आपके लाभदायक संपर्क बनेंगे। जिससे आपकी विचारशैली में नयापन आएगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। लंबे समय से चल रही किसी चिंता का भी समाधान निकलेगा।
नेगेटिव- संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। परंतु किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ समस्या शेयर करने से विचार विमर्श द्वारा समाधान भी मिल जाएगा। किसी पर अधिक भरोसा ना करें क्योंकि कुछ उम्मीदें टूटने से मन आहत हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आज किसी भी काम में अधिक पैसा ना लगाएं क्योंकि नुकसान होने की संभावना अधिक है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। जरा सी गलतफहमी से संबंधों में दरार पड़ सकती है।
लव- जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर में आपका सहयोग अनिवार्य रहेगा। तथा बच्चे भी अनुशासित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7

सिंह - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज मुक्ति मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सलाह से आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।
नेगेटिव- घर की मरम्मत और रखरखाव संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो इस समय खर्चा बेतहाशा बढ़ सकता है। और इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। आपके गुस्से की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी हो सकती है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत निश्चित है, इसलिए घबराएं नहीं और मेहनत करते रहें। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ऑफिस का काम घर पर करना पड़ सकता है।
लव- संतान को कोई उपलब्धि मिलने से आप अपनी परवरिश पर गर्व करेंगे। परंतु बेवजह गुस्सा व चिड़चिडेपन जैसे स्वभाव पर अंकुश लगाएं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या तथा खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या - पॉजिटिव- आज आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। जिससे आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पिछले कुछ समय से जिस कार्य में विघ्न बाधा आ रही थी, आज उसके पूरा होने की संभावना है। कुछ समय परिवार के साथ घूमने-फिरने तथा शॉपिंग में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा बल्कि समस्याएं ही उत्पन्न होंगी। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को भी कम करना जरूरी है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां सामान्य रहेगी। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अपने कैरियर के साथ किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें, इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ सकता है। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए समय उत्तम है।
लव- पति-पत्नी के संबंध उत्तम रहेंगे। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकता है।
स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को अपने अंदर रखकर घुटने से कई बार अवसाद और डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बेहतर होगा कि किसी शुभचिंतक से अपने मन की बात अवश्य शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला - पॉजिटिव- आज भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रहेगा। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी तथा बनते कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। किराएदार संबंधी मामलों में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आज किसी को भी उधार ना दें।
व्यवसाय- अगर व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो तुरंत उस पर अमल करें। ऐसा करना फायदेमंद साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में दबदबा बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपके आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। परिवार जनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में और अधिक पॉजिटिविटी बनाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई मामूली समस्या उत्पन्न हो सकती है। परंतु आप देसी इलाज से जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक - पॉजिटिव- मांगलिक कार्य से संबंधित शॉपिंग की योजनाएं बनेंगी। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। तथा पारिवारिक अव्यवस्था को दूर करने के लिए आपकी मेहनत व सहयोग कामयाब होंगे। मेहमानों की आवाजाही भी रहेगी।
नेगेटिव- परंतु खर्चे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना दिखायें। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना पड़ सकता है। कोई झगड़े या अनबन होने जैसी स्थिति भी बनेगी, बेहतर होगा कि फालतू की बातों पर ध्यान ना दें।
व्यवसाय- आज व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम के प्रति लापरवाही बरतने से अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार में सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग व भावनात्मक लगाव बना रहेगा। मित्रों के साथ मेलमिलाप और नजदीकियां अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि समय स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ उत्तम नहीं है। आपको कोई चोट भी लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला , भाग्यशाली अंक- 3

धनु - पॉजिटिव- आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आप जिस किसी काम को भी करने की मन में ठान लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी।
नेगेटिव- किसी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। अपने स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इंटरनेट के प्रयोग में अपना समय व्यर्थ ना करें। इस समय किसी के साथ भी बेकार की बातों में ना उलझें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय उचित रहेंगे। तथा कार्य संबंधी कोई रुकावट भी दूर होगी। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करें। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहायता मिलेगी। तथा उथल-पुथल भरी जिंदगी से भी कुछ राहत मिलेगी। समाज में आपका रुतबा बना रहेगा। युवाओं को किसी इंटरव्यू, सम्मेलन आदि में सम्मानित किया जा सकता है।
नेगेटिव- धन संबंधी मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल लग रही है। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें। अपनी छवि को साफ सुथरा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने काम को और अधिक बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कोई व्यवसायिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आत्मिक और मानसिक शांति बनी रहेगी तथा आपसी प्रेम और मेलजोल भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। ज्यादा गरिष्ठ भोजन और बाहर का खानपान लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ - पॉजिटिव- आपने पिछले कुछ समय से जो योजनाएं बनाई थी, उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय आ गया है। अपनी योग्यता व काबिलियत का भरपूर उपयोग करें। अपनी रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
नेगेटिव- आपकी उदारता आपके लिए ही नुकसानदायक रहेगी। अपना काम निकलवाने के लिए कुछ स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम तरीके से रहेगी। अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने में काफी हद तक सक्षम होंगे। जल्दी ही कोई उचित आर्डर मिलेंगे। परंतु प्रत्येक निर्णय स्वयं ही लें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग घर की व्यवस्था को बहुत ही खुशनुमा बनाकर रखेगा। युवा वर्ग डेटिंग का आनंद लेंगे। तथा किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रह सकती है। दूसरों के मामले में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन - पॉजिटिव- आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए वरदान साबित होगा। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक ही संपन्न होने की संभावना है। मीडिया तथा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। जिस पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। परंतु परिस्थितियों को बहुत ही धैर्य पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। इस समय घर परिवार संबंधी देखरेख में भी ध्यान देना जरूरी है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- मशीनरी, लोहे तथा कारखाने से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। यह समय साझेदारी करने के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए इस तरह की योजनाएं अभी आगे के लिए टाल दें। अभी वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य किसी गतिविधि में रुचि ना लें।
लव- पति-पत्नी के बीच में घर की किसी समस्या को लेकर मतभेद उत्पन्न होंगे। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर ना निकले। तथा आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- कार्यों में व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना ज्यादा जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (10th January 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2La8JBz

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलने, भावनात्मक रूप से मजबूत होने और नया प्रोजेक्ट मिलने का रह सकता है दिन

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए दिन समय पुरानी चिंताओं से मुक्ति का है। कुछ लोगों के हाथ नए प्रोजेक्ट लगने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए दिन नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का रहेगा, वृष राशि वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद को संयमित बनाए रखने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। मेष - Page of Swords आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें। वृषभ - Three of Pentacles आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अ...

दुश्मने से लड़ने के पहले साम, दाम और भेद का सहारा लेना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क. सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। हिन्दू कैलेंडर का मानना है कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म पौष, शुक्लपक्ष सप्तमी 1723 विक्रम संवत को हुआ था। इस साल ये 2 जनवरी को मनाया जाएगा। गुरु गोविंद सिंह जी पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत की वजह से 9 साल की उम्र में ही 10वें सिख गुरु बन गए थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को अपना उत्तराधिकारी और सिखों का निर्देशक घोषित किया था। जानते हैं गुरु गोविंद सिंह की 9 ऐसी बातें जिन्हें अपनाने से बदल सकता है जीवन 1. धरम दी किरत करनी: अपनी जीविका ईमानदारी सेकाम करते हुए चलाएं। 2. दसवंददेना: अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में दें। 3. कम करन विच दरीदार नहीं करना: काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर कोताही न बरतें। 4. धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नै करना: जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंड न करें। 5. दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना: दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें। 6. किसी दि निंदा, चुगली,...