Skip to main content

आज वृश्चिक और मीन राशि को मिलेगा सितारों का साथ, कन्या राशि वालों के लिए तरक्की के योग हैं

11 जनवरी, सोमवार को वृद्धि और पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों में दिन की शुरुआत होने से 9 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मेष राशि वाले लोगों को आज व्यापार से जुड़ा कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से वृष राशि वाले लोगों के मन में प्रसन्नता रहेगी। कर्क राशि वाले लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कुछ नए फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे।

आज सिंह राशि वालों को जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। साथ ही किसी प्रकार के बोनस या तरक्की के योग भी बनेंगे। तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही वृश्चिक राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा मकर राशि वाले लोग आज जोखिम भरे निवेश करेंगे तो फायदा भी मिलेगा। वहीं आज की ग्रह-स्थिति मीन राशि वाले लोगों के फेवर में रहेगी। इनके अलावा मिथुन, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर आज सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही आपके पक्ष में रहेंगी। आपके व्यक्तित्व से संबंधित कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। समाज में आपका मान-सम्मान व रुतबा बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें, कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपके कुछ नजदीकी लोग ही जलन की भावना से आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें, हालांकि आपका कुछ नुकसान नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यापार से संबंधित कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा आज प्राप्त हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में अपने कैरियर के प्रति किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण युवाओं को अपने लक्ष्य से भटका सकता है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक अथवा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। अन्यथा तनाव और डिप्रेशन की स्थिति बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष - पॉजिटिव- आज आप अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे। अपने मन मुताबिक समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। तथा ताजगी महसूस करेंगे। अचानक से कोई मुश्किल कार्य संपन्न होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव- घर से संबंधित कार्यों में खर्चा बेतहाशा बढ़ सकता है। इसलिए बजट बनाकर रखना जरूरी है। आपके गुस्से की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी हो सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखे तथा समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- दूरदराज के क्षेत्रों से आपके संपर्क बनेंगे। बिजनेस संबंधी नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है। आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरी में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय ऑफिस की व्यवस्था को लेकर सख्ती बनी रहेगी।
लव- बेवजह गुस्सा व चिड़चिड़ापन घर के माहौल में भी तनाव उत्पन्न करेगा। अपने स्वभाव में नरमी बनाकर रखें। तथा घर परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- वायु विकार तथा जोड़ों में दर्द की समस्या रहेगी। अपने खानपान का तरीका सुधारने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक स्थितियों का निर्माण करेगा। विशिष्ट लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व तथा विचार शैली में भी नयापन आएगा। लंबे समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- किसी व्यक्ति पर बहुत अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। आपकी कुछ उम्मीदें भी टूट सकती हैं। खरीदारी अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्चा करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज किसी भी तरह का निवेश ना करें। क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय साझेदारी वाले व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। नौकरी से संबंधित लोग रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, कोई गलती हो सकती है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। लेकिन आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव हो सकती है। लेकिन महिलाएं स्त्री जनित किसी समस्या से परेशान रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- कुछ नए फायदेमंद संपर्क बनेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप सबको प्रसन्नता देगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि होने से आपके स्वभाव में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- परंतु किसी लापरवाही की वजह से बैठे-बिठाये किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। संतान की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रहेगा। लेकिन किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श करने से समस्या का समाधान मिल जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कोई नई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। जिसको लेकर किसी सहयोगी से हल्की फुल्की तकरार भी होने की संभावना है। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा के आर्डर आ सकते हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद व खुशनुमा बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं भी बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इस राशि के लोगों के ऊपर बदलते मौसम का प्रभाव जल्दी पड़ता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करने से आपको उचित सलाह अवश्य मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दूसरों की मदद करना भी आपको हार्दिक खुशी देगा। कोई उपलब्धि मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- किसी के साथ ज्यादा बातचीत करने में समय नष्ट ना करें। अपने काम से ही मतलब रखें। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग दोस्तों के साथ मौज मस्ती में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जो कि उनके लिए नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है, परंतु अपने विरोधियों से सावधान रहें। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में भी फायदा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार परितोष मिलने की संभावना है।
लव- बाहरी संबंधों को मधुर बनाकर रखने के साथ-साथ घर के वातावरण को भी सुखमय बनाकर रखने में आपका योगदान जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां आपको कष्ट दे सकती हैं। नजला, जुकाम जैसी परेशानी से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या - पॉजिटिव- अगर घर परिवर्तन या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसको क्रिया रूप देने के लिए उचित समय है। इस समय आप हर मुश्किल काम को परिश्रम द्वारा हासिल कर सकते हैं। इस समय किसी प्रॉपर्टी की वजह से लोन लेने जैसी स्थितियां बनेंगी। लेकिन यह स्थिति आपके लिए फायदेमंद ही रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। कभी-कभी कोई मनोनुकूल काम ना होने से आप परेशान रहेंगे। किसी विश्वसनीय मित्र से अपनी समस्या को शेयर करें, आपको अवश्य ही उचित हल मिलेगा।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, जल्दी ही किसी प्रकार के बोनस या तरक्की के योग बनेंगे। व्यवसाय में जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित कार्य सिद्धि होना अवश्यंभावी है। साझेदारी के कार्य में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। सभी सदस्य एक साथ बैठकर खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें भी ताजा होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें। सिर्फ वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। और कामयाब भी होंगे। बच्चों की समस्या में उनकी मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। तथा उन्हें किसी नई दिशा का सुझाव भी मिल सकता है।
नेगेटिव- आर्थिक रूप से कुछ उलझनें एवं समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु आप हर मुश्किल और परेशानी का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। लोगों के साथ व्यवहार करते समय अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान भी अवश्य रखें। और कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी कार्यप्रणाली का तरीका बहुत ही उत्तम रहेगा। जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और आय के स्रोत भी उचित बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। कुल मिलाकर समय बहुत ही अनुकूल है। इसका सदुपयोग करें।
लव- पति-पत्नी मिलकर आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। तथा घर का वातावरण अनुशासित तथा मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से किसी समय थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। बदलते मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक - पॉजिटिव- आज भाग्य और समय दोनों आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। कोई राजनैतिक सहायता मिलने से आपका रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। और आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आय के साधनों में भी इजाफा होगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी संबंधी मामलों को लेकर किसी से वाद-विवाद संभव है। इस समय वाहन का प्रयोग बहुत सावधानी से करें। आपका कोई नजदीकी संबंधी आपकी भावुकता का गलत फायदा उठा सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण भी रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कमीशन, बीमा, टैक्स आदि से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी तथा व्यवसाय में मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का उचित सहयोग आपके कार्यक्षेत्र संबंधित गतिविधियों को उचित बनाकर रखेगा। परंतु नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुकने की आशंका है।
लव- परिवार के सदस्यों के साथ किसी धर्म स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। तथा सभी लोग शांति का अनुभव करेंगे और आपसी प्रेम भी बना रहेगा।

स्वास्थ्य- एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। अपने खानपान के प्रति बहुत अधिक सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु - पॉजिटिव- आज का दिन अपने मन मुताबिक कार्यों को करने में बिताएंगे। अनुभवी तथा विद्वान व्यक्तियों के सानिध्य में समय व्यतीत होगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का अवसर प्राप्त होगा। और यह भेंट-मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी।
नेगेटिव- किसी अजनबी या अपरिचित व्यक्ति से किसी भी तरह का व्यवहार करते समय सावधान रहें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ भी ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा कोई उपलब्धि आपके हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पूरा कंट्रोल रखें। किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कोर्ट केस संबंधी कोई भी कार्य अभी रूका रहेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो अपने कार्य किसी के ऊपर ना डालकर स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें।
लव- परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों को कोई खास उपलब्धि मिलने से मन में सुकून रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
स्वास्थ्य- चल रही स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। परंतु फिर भी स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर - पॉजिटिव- आज आप जिस काम को करने की मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श भी आपकी सहायता करेगा। सामाजिक कार्यों में तथा किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- परंतु पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान ना दे पाने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इस समय गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- आज कुछ नवीन कार्यों को करने की योजनाएं बनेंगी। इस समय रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में नए अवसर व ऑफर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
लव- किसी प्रिय व्यक्ति से संबंधित अनहोनी की खबर मिलने से परिवार में दुखद वातावरण रह सकता है। इस समय सबका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ - पॉजिटिव- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक अव्यवस्था को दूर करने के लिए आपका प्रयास व मेहनत कामयाब रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में जाने के लिए आमंत्रण भी मिलेगा। सबके साथ आपसी मेलजोल होने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- संतान की शिक्षा से संबंधित चिंता रह सकती है। पड़ोसियों के साथ झगड़ा या अनबन जैसी स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें। खर्चों के मामलों में भी ज्यादा दरियादिली न रखें।
व्यवसाय- आज व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फोन द्वारा भी आपके अधिकतर काम व्यवस्थित रहेंगे। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय काम के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लेना शुरू करें।
लव- परिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग बना रहेगा। तथा मिल-जुलकर रहना आपसी प्यार को और अधिक बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गले में इंफेक्शन की वजह से जुकाम, खांसी की शिकायत रहेगी। ऐसे में खानपान को बहुत अधिक संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन - पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं बनेंगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से मन में राहत मिलेगी। कोई जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी संपन्न हो सकता है तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- दिन का दूसरा पक्ष कुछ प्रतिकूल प्रभाव देने वाला है। बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आ सकती है। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने काम निपटाने की कोशिश करें। किसी किराएदार संबंधी मामले में वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- अगर व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी साझेदारी संबंधी कार्य को करने का सोच रहे हैं, तो तुरंत उस पर विचार करें। जरूरत के समय किसी मित्र की सहायता भी मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी मनचाही जगह पर ऑफिस में ट्रांसफर मिल सकता है।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने से परिवार के साथ शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा प्रसन्नता पूर्ण माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को नजर में रखते हुए अपने स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (11th January 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBkDnG

Comments

Trending

Health

Popular posts from this blog

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स और रेडी टू ईट फूड अवॉयड करें

कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सीटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

मेष से मीन तक, हर राशि के लिए कुछ-ना-कुछ खास लेकर आ रहा है नया साल

जीवन मंत्र डेस्क. कुछ घंटों बाद साल 2020 शुरू हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग समूह के वैदिक धर्म संस्थान के एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला ने अपने आध्यात्मिक विश्लेषण के जरिए 12 राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा, ये बताता है। किन राशियों को ग्रहों की चाल से नए साल में फायदा हो सकता है, किन लोगों को इस साल सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं, क्या आध्यात्मिक उपाय करने चाहिए, जानिए एस्ट्रोलॉजर आशुतोष चावला से। मेष मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। धर्म की वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा करेंगे, गुरु का सान्निध्य मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपनी तरक्की के इंतजार में हैं, तो यह साल उचित सिद्ध होगा। कुछ नई शुरुआत करने के लिए भी यह साल बहुत उपयुक्त है। अगर आप किसी भी तरह के डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं - इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया पर, तो इस साल आपके सोशल मीडिया समुदाय को बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। उपाय - हर रोज अपने गुरु द्वारा दिए गया मंत्र या फिर गुरु-मंत्र - ' गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः ...

4 महीने बाद मिथुन राशि में शुक्र का आना देश के लिए अच्छा संकेत; लेकिन मकर और धनु राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में आ जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 30 मार्च से वृष राशि में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह आमतौर पर एक राशि में 23 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार 4 महीने बाद ये ग्रह राशि बदल रहा है और 31 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा। फिर कर्क में चला जायेगा | शुक्र के अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में आने से मौसमी बदलाव होंगे। शुक्र का राशि बदलना देश के लिए कई तरह से शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के राशि बदलने से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुम्भ, वृश्चिक, तुला और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं कन्या और कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम और वातावरण अनुकूल होगा। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहे...

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ लोगों के लिए ठीक नहीं है छुट्टी का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार 29 दिसंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से हर्षण नाम का योग बन रहा है। वहीं श्रवण नक्षत्र के कारण गद नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है। इस तरह एक शुभ और एक अशुभ योग बनने से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा छुट्टी का दिन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today According to planetary constellations, some people do not have a good day off from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZusB4O

अगर कोई खाने पर बुलाए तो उसकी सोच और नीयत कैसी है, इस बात का ध्यान जरूर रखें

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी। कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।' इसके बाद कृष...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाएं बीमारियों की ढाल, जानें वायरस के खिलाफ हमारा एंटी-वायरस

लाइफस्टाइल डेस्क. वायरस या बैक्टीरिया उस व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते, जिसकी इम्युनिटी बेहतर होती है। जाने-माने एलोपैथी एक्सपर्ट्स के अलावा अध्यात्म, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इम्युनिटी... ‘नो वल कोरोनावायरस’ ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस एक वायरस (सार्स-कोव-2) से लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसका टीका बनने में लंबा वक्त लग सकता है। आखिर हम कब तक लॉकडाउन करते रहेंगे? वायरस और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकना हमारे हाथों में नहीं है, लेकिन ऐसी बीमारियों के सामने डटकर खड़े रहना और खुद को मजबूत करना हमारे हाथ में हो सकता है। हम मजबूत तब बनेंगे, जब हमारा प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा। यह हमारे शरीर का वह रक्षा कवच है, जो हमें बीमारियों से बचाता है। क्या है इम्यून सिस्टम? इम्युनिट सिस्टम हमारे शरीर वह रक्षा कवच है वायरस, बैक्टीरिया, फंगी, एल्गी समेत उन तमाम रोगाणुओं के सामने ढाल बनता है, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। यह सिस्टम कोई एक कोशिका नहीं, बल्कि कई कोशिकाओं के समूह के साथ शरीर का बाह...

छह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जिन्हें रोज करेंगे तो मोटापा और तनाव घटेगा; रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

हम दिन में करीब 25 हजार बार सांस लेते हैं। लेकिन शरीर की इस प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई लोग कभी कुछ नहीं करते। ब्रीद : द न्यू साइंस ऑफ ए लॉस्ट आर्ट के लेखक जेम्स नेस्टर कहते हैं- कोविड काल में अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वह सांस से जुड़ा हुआ है। लोग अब सांस लेने के तरीकों, एक्सरसाइज पर बात कर रहे हैं। नेस्टर कहते हैं- जब तक आप सही तरीके से सांस नहीं लेना जानते...तब तक स्वाभाविक रूप से सेहतमंद नहीं हो सकते। रिसर्च कहती है अगर हम सांस लेने के तरीकों को सुधार लें तो मोटापे और तनाव जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। इसी तरह शरीर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। कई ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हैं जो तनाव और मोटापा घटाकर इम्युनिटी को बढ़ाती है। पेक्टोरल रोल 1. पेक्टोरल रोल दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। कॉलर बोन के नीचे छाती के पास एक टेनिस अथवा मसाज बॉल रखें। अब दीवार की तरफ झुकते हुए धीरे-धीरे बॉल को आगे पीछे, दाएं-बाएं और कॉलर बोन के नीचे की तरफ कई बार रोल करें। अब इसे दूसरी तरफ करें। इंटरकॉस्टल रोल 2. इंटरकॉस्टल रोल दीवार से सटकर खड़े हो जाएं। एक हाथ ऊपर कर पंजे को दीवार पर रख ल...

आलिया से लेकर कृति की खूबसूरती बढ़ा रही सिल्वर ज्वेलरी, कीमत में कम होने की वजह से फैशनेबल गर्ल्स की बनी पहली पसंद

बाॅलीवुड दीवाज जिस तरह की ज्वेलरी पहनना शुरू करती हैं कुछ ही दिनों में वो एक ट्रेंड बन जाता है। वैसे भी बजट में कम होने की वजह से चांदी के गहने गोल्ड या डायमंड के तुलना में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इसे वेस्टर्न से लेकर साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है। फैशन में इन रहने का ये लो बजट ऑप्शन गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। सिल्वर ज्वेलरी सोनम की सिंपल ड्रेस को एलिगेंट लुक दे रही है। सोनम कपूर उन्हें सिल्वर ज्वेलरी इतनी पसंद है कि वे एयरपोर्ट लुक के साथ भी इसे कैरी करना पसंद करती हैं। बोहो मैक्सी ड्रेस हो या डेनिम्स और ओवरसाइज्ड टॉप सोनम अपने लुक को सिल्वर ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ करना पसंद करती हैं। वैसे भी सोनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी पेयर करने की शुरुआत की थी। ड्रेस के कलर से मैच करती हुई आलिया की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। आलिया भट्‌ट आलिया की तरह सिल्वर झुमके एथनिक वियर के साथ खूब सूट करते हैं। व्हाइट से लेकर पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। अगर आप लाइट पीसेस की शौकीन हैं तो ...

श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब तख्त, यहां हुआ था गुरु गोबिंद सिंह का जन्म

जीवन मंत्र डेस्क. सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना, मेंं विक्रम संवत 1723 को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 जनवरी को आ रही है। गुरु गोबिंद सिंह की याद में ही श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब तख्त का निर्माण हुआ था। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं 5 जनवरी, 1666 को हुआ था और उनका संपूर्ण बचपन भी यहीं गुजरा था। यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं। इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था, श्रद्धा का बड़ा और पवित्र केंद्र व तीर्थस्थान हमेशा से है। सिक्खों को संगठित किया इनका मूल नाम गोविंद राय था। गोविंद सिंह को सैन्य जीवन के प्रति लगाव अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और वह बहुभाषाविद थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिक्ख क़ानून को सूत्रबद्ध किया, काव्य रचना की और सिक्ख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिक्खों को संगठित...