जीवन मंत्र डेस्क। अंक ज्योतिष की मदद से जन्म तारीख के आधार भविष्य से जुड़ी बातें मालूम हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का समय कैसा रह सकता है... जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है इस सप्ताह पैसों से जुड़े कामों में योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। जोखिमभरे कामों में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें, वरना बात बिगड़ सकती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है आपके लिए ये समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। पुरानी योजना के अनुसार जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है मित्रों और रिश्तेदारों की मदद से पुरानी परेशानियां दूर कर पाएंगे। वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय पक्ष का रहने वाला है। महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह हो पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख बना रहेगा। जिन लोगों की जन्म तार...