जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को धनतेरस है। इस तिथि पर देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। तमिलनाड़ु में वेल्लोर जिले के वालाजपेट क्षेत्र में भगवान धनवंतरि का मंदिर स्थित है। मंदिर का नाम श्री धनवंतरि आरोग्य पीड़म है। धनतेरस पर मंदिर के संस्थापक यज्ञश्री कैलाई ज्ञान गुरु डॉ. श्री मुरलीधर स्वामी द्वारा मंदिर में विशेष हवन किया जाएगा। इस हवन में हजारों भक्त रोगों से मुक्ति पाने के लिए शामिल होंगे। वेल्लोर से वाजालपेट की दूरी करीब 30 किमी है।
मान्यता है कि प्राचीन समय में देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस समुद्र मंथन से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर देवताओं के वैद्य धनवंतरि एक हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इस कारण हर साल धनतेरस पर धनवंतरि जयंती मनाई जाती है। धनवंतरि की पूजा करने से रोगों के लाभ मिलता है।
मंदिर की खास बातें
- इस मंदिर की स्थापना 15 वर्ष पूर्व 15 दिसंबर 2004 में हुई थी। ये मंदिर चेन्नई से करीब 110 किमी दूर स्थित है। यहां अच्छे स्वास्थ्य की कामना लेकर काफी भक्त आते हैं। मंदिर में धनवंतरि भगवान के अलावा 78 अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
- मंदिर में नियमित रूप से अलग-अलग देवी-देवताओं के अलग-अलग हवन होते रहते हैं। यहां के हवन ही इस मंदिर की विशेषता है। यहां एक लाख आंवले का हवन, एक लाख लड्डू का हवन, एक लाख कमल का हवन, छह हजार किलो लाल मिर्ची का हवन, सहस्र चंडी हवन भी मंदिर में हो चुका है।
- भगवान धनवंतिर मंदिर में पंचमुखी गायत्री, दत्तात्रेय, लक्ष्मी, कार्तवीर्यार्जुन, सांई बाबा, शनि मंदिर, भारता माता मंदिर और 468 शिवलिंग भी यहां स्थापित हैं।
- मंदिर में भव्य हवन कुंड स्थित हैं। यहां अच्छे स्वास्थ्य की कामना से हवन किया जाता है। कुंड में कई प्रकार की औषधियां, जड़ी बूटियां, फल-फूल से आहुति दी जाती है।
धनवंतरि जयंती पर होंगे विशेष आयोजन
यज्ञश्री कैलई ज्ञानगुरु डॉ. श्री मुरलीधर स्वामी ने बताया कि शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 को भगवान धनवंतरि मंदिर में हवन किया जाएगा। दीपावली पर सिर्फ दो दिन भगवान धनवंतरि का विशेष प्रसाद वितरित किया जाता है। ये प्रसाद भक्तों की रोगों से रक्षा करता है। प्रसाद मंदिर के संस्थापक डॉ. मुरलीधर स्वामी द्वारा किया जाता है। इस हवन में शामिल होने से भक्तों को रोगों में लाभ मिल सकता है। भगवान धनवंतरि चिकित्सा के देवता हैं और आयुर्वेद के जनक है। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। धनवंतरि जयंती पर किए जाने वाले हवन का महत्व काफी अधिक है, क्योंकि ये लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए किया जाता है। इस तरह का हवन वर्ष में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। हवन में धनवंतरि के मंत्रों का जाप किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/dhanvantari-temple-in-walajapet-vellore-dhanteras-on-25-october-facts-about-dhanwantari-01671685.html
Comments
Post a Comment