Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

केरल की अपर्णा कांच की बेकार बोतलों से बनाती हैं होम डेकोरेशन का सामान, यहां आने वाले टूरिस्टों को देती हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

केरल की रहने वाली 24 साल की अपर्णा इधर-उधर से कांच की बोतलें उठाकर लाती हैं और उससे होम डेकोरेट करने वाले बेहद खूबसूरत प्रोडक्ट बनाती हैं। बीएड कर चुकी यह छात्रा आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए वेस्टेज बोतलें ही इस्तेमाल करती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक अपर्णा मन्रोतुरुत्तु में रहती हैं। यह स्थान कोल्लम से कुछ दूर एक टूरिस्ट प्लेस हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 2017 में शुरू हुआ। मां को वेस्ट से बेस्ट बनाते देखकर इनकी रूचि भी इस क्षेत्र में बढ़ी। इनका गांव टूरिस्ट प्लेस होने के कारण उन्हें अपने क्षेत्र में कूड़ा व कांच की बोतलें पड़ीं दिखती थीं। अपर्णा पढ़ने के लिए रोजाना कोल्लम जाती थीं और लौटते वक्त सड़क पर पड़ी बोतलें घर ले जाती थीं। यह देख लोग हंसा करते थे और चिढ़ाकर उनका काम 'कुप्पी' रख दिया था। अपर्णा इन्हीं बोतलों को साफ करके कलात्मक बनातीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। कई लोगों ने इनकी तारीफ की। अपर्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लोगों से अपने क्षेत्र की अष्टमुडी झील साफ करने के लिए मदद मांगी तो कई लोग आगे आए। इसी साल 17 से 21 मार्च तक उन्होंने सोशल मीडिया के दोस्त...

अगर कोई व्यक्ति अपने धन को ज्ञान पाने के लिए खर्च करता है तो ऐसे ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता, ज्ञान पाने के लिए किया गया निवेश अच्छा फल देता है

बेंजामिन फ्रैंकलिन का जन्म 17 जनवरी 1706 को हुआ यूएसए में हुआ था। फ्रैंकलिन को कई विद्याओं में महारत हासिल थी। वे लेखक, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने बिजली की ट्यूब, स्टोव जैसी कई चीजों का आविष्कार किया था। फ्रैंकलिन को संगीत भी बहुत पसंद था। उन्होंने ग्लास हारमोनिका बनाई थी। बेंजामिन ने अपने विचारों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र बताए हैं। फ्रैंकलिन ने पोस्टमास्टर के रूप में भी काम किया था। इसी वजह से उन्होंने अमेरिका का पहला कम्यूनिकेशन नेटवर्क स्थापित किया था। इनकी मृत्यु 17 अप्रैल 1790 को हुई थी। जानिए बेंजामिन फ्रैंकलिन के कुछ अनमोल विचार, जिन्हें अपनाने से हमारी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today benjamin franklin quotes in hindi, motivational quotes of benjamin franklin, inspirational quotes, life management tips from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34bgNHr

जो लोग असंतुष्ट रहते हैं, वे हमेशा अशांत रहते हैं, हमारे पास जितना धन और सुख-सुविधाएं हैं, उसी में संतुष्ट रहना चाहिए, यही सुखी जीवन का सूत्र है

जो लोग अपनी चीजों से संतुष्ट रहते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति दूसरों की चीजों के प्रति आकर्षित होता है और खुद की सुख-सुविधाओं को महत्व नहीं देता है, हमेशा असंतुष्ट रहता है तो वह कभी भी सुखी नहीं हो सकता है। एक लोक कथा के अनुसार ये बात एक संत ने राजा को बताई थी। जानिए ये लोक कथा... कथा के अनुसार पुराने समय एक राजा अपने जन्मदिन पर बहुत खुश था। उसने सोचा कि आज मैं किसी एक व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी करूंगा। राजा के जन्मदिन पर दरबार में भव्य आयोजन हुआ। प्रजा अपने राजा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दरबार में पहुंची थी। प्रजा के साथ ही एक संत भी वहां पहुंचे। संत ने राजा को जन्मदिन को शुभकामनाएं दीं। राजा ने संत से कहा कि गुरुदेव आज मैं आपकी सारी इच्छाएं पूरी करना चाहता हूं। आप मुझसे कुछ भी मांग सकते हैं। संत ने राजा से कहा महाराज मुझे कुछ नहीं चाहिए। राजा ने संत से फिर कहा कि गुरुदेव मेरे लिए कुछ भी असंभव नहीं है, आप नहीं इच्छाएं बताएं, मैं उन्हें जरूर पूरी करूंगा। राजा जिद कर रहा था तो संत ने कहा कि ठीक है राजन्, मेरे इस पात्र को स्वर्ण मुद्राओं से भर दो। राजा ने...

महीने के पहले दिन टारगेट और प्लानिंग में तालमेल की जरूरत, रिश्तों में नाराजगी भुलाकर आगे बढ़ने का दिन

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक महीने का पहला दिन 9 राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने टारगेट और प्लानिंग दोनों में काफी तालमेल बनाना होगा। कुछ लोगों के लिए दिन रिश्तों में गलतफहमी और पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मन की चंचलता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता, वृष राशि वालों के लिए कुछ नई चीजें सीखने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए जीवन शैली में बदलाव करने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से। मेष - TWO OF SWORDS आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। हर परिस्थिति का हल मिलने तक अपना प्रयत्न ना छोड़े। अपने लक्ष्य और योजना में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। वक्त पर किया अपनी प्रगति का अभ्यास आपको अपने मार्ग पर बनाए रखने के लिए जरूरी होगा। पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा न करें। परिवार के सदस्यों में भावनिक स्तर पर संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी करियर - करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय दुविधा में रहकर ना ल...

इस महीने बन रही हैं ग्रहों की अच्छी स्थिति, इस कारण 8 राशियों के लिए धन लाभ और फायदे वाला हो सकता है ये महीना

अक्टूबर में गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। राहु-केतु भी उच्च स्थिति में होंगे। इन 4 बड़े ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में भी धन लाभ होने की संभावना है। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों को नए काम और फैसले सोच-समझकर करने होंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इस महीने 12 में से 8 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं बाकी 4 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- माह का प्रथम सप्ताह पूर्णतः अनुकूल है। आप निश्चित तौर पर परिवार तथा आर्थिक मामलों के इर्द-गिर्द सोचेंगे। महिला वर्ग अपने घर तथा बाहर दोनों जगहों पर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ेगी। फाइनेंस तथा वित्तीय मामलों में खासतौर पर संतोष रहेगा। रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। नेगेटिव- कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कभी-कभी...

4 अक्टूबर को मंगल टेढ़ी चाल के साथ आ जाएगा मीन राशि में; 7 राशियों के लिए अशुभ, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग

4 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह टेढ़ी चाल से चलता हुआ अपनी राशि मेष से निकलकर एक राशि पीछे यानी मीन में चला जाएगा। मंगल अब मीन राशि में 23 दिसंबर तक रहेगा। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी प्रभावित करता है। मंगल का राशि परिवर्तन तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। भविष्यवाणी: सोने-चांदी की कीमतें और शेयर बाजार बढ़ेगा पं. मिश्र का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी। मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा। मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तर...

अक्टूबर के तीज-त्योहार, इस महीने नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा आएगी, 31 तारीख से शुरू होगा कार्तिक मास

2020 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। ये महीना हिन्दी पंचांग के हिसाब से बहुत खास रहेगा। माह में नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम... गुरुवार, 1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा रहेगी। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, इस वजह से इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य और विशेष पूजन करने की परंपरा है। सोमवार, 5 अक्टूबर को गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा। इस दिन गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करें। मंगलवार, 13 अक्टूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे कमला एकादशी कहते हैं। इस तिथि भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करना चाहिए। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अधिक मास की अमावस्या है। इस दिन अधिक मास खत्म होगा। अमावस्या पर नदी में स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए। शनिवार, 17 तारीख को आश्विन मास की नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दिन घट स्थापना होगी। शनिवार को ...

कॉफी के बीज खाकर पहली बार बकरियां झूमने लगीं थीं, जब इसकी भुनी खुशबू नशे की तरह चढ़ी तो ये इंसानों के भी मुंह लग गई

अमूमन लोग कॉफी तब पीते हैं, जब बॉडी में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं या तनाव से जूझ रहे होते हैं। लेकिन, कॉफी के सबसे पुराने ठिकाने इथियोपिया में ऐसा नहीं है। यहां की हर दावत में आपको कॉफी मिलेगी। अफ्रीकी देश इथियोपिया को कॉफी का जन्मस्थल कहते हैं। आज वर्ल्ड कॉफी डे है, इस मौके पर कॉफी के सबसे बड़े ठिकाने से जानिए 4 दिलचस्प किस्से... 1. जब कॉफी के बीज खाने के बाद बकरियां झूमने लगी थीं इथियोपिया में कॉफी की खुशबू को कैसे पहचाना गया, इसका यहां एक सबसे दिलचस्प किस्सा मशहूर है। एक समय यहां कालदी नाम का चरवाहा अपनी बकरियों को काफा के जंगल से लेकर निकलता था। एक दिन उसने देखा, यहां जमीन पर पड़ी लाल चेरियां खाने के बाद बकरियां खुशी से झूम रही हैं। चरवाहे ने कुछ चेरियां तोड़ीं और खाईं। स्वाद पसंद आने पर चेरियों को अपने चाचा के पास ले गया। चाचा बौद्ध धर्म के अनुयायी थे और मठ में रहते थे। उन्होंने मजहबी बंदिश के कारण कॉफी की चेरी को आग में डाल दिया। जैसे ही बीजों ने जलना शुरू किया उसकी खुशबू नशे की तरह चढ़ने लगी। इसके बाद कालदी के चाचा ने इन बीजों का इस्तेमाल खुशबू के लिए करना शुरू किया। इन्ही...

बीते 50 सालों में 70% बीमारियां जानवरों से फैली हैं, इसीलिए रिसर्च कहती हैं कि बचना है तो डाइट में फल-सब्जियां आज से ही बढ़ा लें

वायरस के संक्रमण से बचना है तो वेजिटेरियन डाइट ही सेफ विकल्प है। स्वाइन फ्लू से लेकर कोरोना का संक्रमण फैलाने तक में जानवर एक बड़ी कड़ी साबित हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है, पिछले 50 सालों में 70 फीसदी वैश्विक बीमारियां जानवरों के जरिए फैली हैं। कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम करना चाहते हैं तो वेजिटेरियन डाइट लें। खाने में फल-सब्जियों की मात्रा को बढ़ाएं। आज वर्ल्ड वेजिटेरियन डे है, इस मौके पर जानिए शाकाहारी खाना आपकी जिंदगी में कितना बदलाव जाता है.... 4 वजह: वेजिटेरियन खाना क्यों बेहतर है 1. वायरल डिसीज का खतरा कम हो जाता है 2013 में आई यूनाइटेड नेशंस की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट कहती है, दुनियाभर में 90% से ज्यादा मांस फैक्ट्री फार्म से आता है। इन फार्म्स में जानवरों को ठूंस-ठूंसकर रखा जाता है और यहां साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता। इस वजह से वायरल डिसीज फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में गुजरात में फैली वायरल डिसीज कांगो फीवर में भी संक्रमित जानवरों से इंसान को खतरा बताया गया है। 2. दिल ज्यादा ख...

पुराणों में कहा गया है जमीन पर बैठकर खाना चाहिए खाना, आयुर्वेद कहता है इससे जल्दी पच जाता है भोजन और शरीर को मिलती है ताकत

पुराणों और स्मृति ग्रंथों के मुताबिक जमीन आसन बिछाकर बैठकर खाना खाना चाहिए। इसके कई फायदे भी बताए गए हैं। मार्कंडेय पुराण, महाभारत, ब्रह्म और कूर्म पुराण में बताया गया है कि नीचे बैठकर खाना खाने से सेहत अच्छी रहती है और उम्र भी बढ़ती है। वाराणसी के आयुर्वेद हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी वैद्य प्रशांत मिश्रा के मुताबिक इंसान की नाभि से जठराग्नि होती है। जमीन पर बैठकर खाना खाने से जठराग्नि तेज हो जाती है। जमीन पर बैठकर भोजन करने से खाना जल्दी पच जाता है। इस तरह बैठकर खाए गए खाने का पूरा फायदा शरीर को मिलता है। वैद्य मिश्रा बताते हैं कि खड़े होकर या कुर्सी पर बैठकर खाना खाते वक्त गुरुत्वाकर्षण बल से खाना तेजी से पेट में जाता है। जिससे शरीर खाने का रस और एंजाइम्स ठीक से नहीं ले पाता है। इसके उलट जब सुखासन यानी पालथी लगाकर खाना खाते हैं तो जिस तरह से पैर मोड़े जाते हैं उससे गुरुत्वाकर्षण बल कम हो जाता है और खाना धीरे-धीरे पेट के सभी हिस्सों से होकर गुजरता है। जिससे शरीर को उस खाने से ताकत मिलती है। शायद इसलिए ही विद्वानों ने जमीन पर बैठकर खाना खाने की परंपरा बनाई होगी। नीचे बैठकर खाना खाने...

पेलेस्टिनियन ट्रेवल ब्लॉगर सोशल मीडिया के जरिये दे रहीं फिलिस्तीनी पर्यटन को बढ़ावा, इंटरनेशनल ट्रेवलिंग पर प्रतिबंध के दौर में काम कर गई उनकी मेहनत

वेस्ट बैंक में स्थानीय फिलिस्तीनी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली दो ट्रैवल ब्लॉगर्स चर्चा में हैं। वेस्ट बैंक में ईसाई, मुस्लिम और यहूदियों के ऐसे कई पवित्र स्थल हैं जो पर्यटकों के बीच चर्चित रहते हैं। यहां के हेब्रोन और नब्लस की पहाड़ियां देखने के लायक हैं जो लॉकडाउन से पहले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। आमतौर पर फिलीस्तीनी दूर दराज के इन स्थलों पर जाने से बचते हैं। ऐसे में मलक हसन और बिसन अलहजहसन ने अपने ब्लॉग और इंस्टाग्राम के माध्यम से 'अहलान पेलेस्टाइन' नाम से पेज की शुरुआत की है। इसका मतलब होता है 'हैलो पेलेस्टाइन'। इस पेज के माध्यम से ये दोनों ट्रेवल ब्लॉगर लोगों को ट्रेवल डेस्टिनेशन से जुड़ी जानकारी देती हैं। साथ ही वे कब और कहां जाए, इसे बारे में जानकारी भी देते हैं। मलक और बिसन वेस्ट बैंक के पास आर्कियोलॉजिकल साइट पर सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। ये दोनों यंग ब्लॉगर खूबसूरत साइट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करती हैं ताकि दूसरे लोग भी यहां जाने के बारे में विचार करें। इन दोनों ने मिलकर मई में अपने पेज की शुरुआत की थी। फिलहाल उनके 5,600 फॉलोअर...

2 शुभ योगों में दिन की शुरुआत होने से कुंभ सहित 6 राशियों के लिए खास रहेगा अक्टूबर का पहला दिन

1 अक्टूबर, गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर छत्र और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा। इन 6 राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज की तारीफ होगी। बड़े लोगों की मदद से सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। इन 5 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। इनके अलावा सिंह राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए महीने का पहला दिन खास रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति रुचि आपके व्यवहार को और अधिक पॉजिटिव बनाएगी। आपको मीडिया या मार्केटिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इसलिए किसी भी फोन कॉल को आज नजरअंदाज ना करें। नेगेटिव- धन निवेश संबंधी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें क्योंकि वापसी की उम्मी...

किचन में नैचुरल फाउंडेशन बनाने का तरीका सीखें, दालचीनी पाउडर को इन 3 चीजों में मिलाकर मिनटों में तैयार करें इसे

स्किन को केमिकल्स से बचाने के लिए घर के किचन में भी नैचुरल फाउंडेशन तैयार किया जा सकता है। यहां बताई जा रही है घर में फाउंडेशन तैयार करने की 100 प्रतिशत नैचुरल रेसिपी। इस विधि से फाउंडेशन बनाने में समय भी कम लगता है। इसे आप देर तक लगाए रखेंगी तो भी इंफेक्शन या एलर्जी होने का डर नहीं रहता है। सामग्री : 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा चम्मच कोको पाउडर या रेड क्ले और ताजा पिसा हुआ सिनेमन पाउडर। ध्यान रखें : सिनेमन पाउडर स्किन को गोल्डन टच देता है, इसलिए ये ऑप्शनल है। डार्क स्किन है तो कोको पाउडर ज्यादा ले सकते हैं और स्किन लाइट है तो कम कोको में ही काम हो जाएगा। इन चीजों के साथ फाउंडेशन को स्टोर करने के लिए भी एक पॉट लगेगा। बनाने का तरीका पॉट में कॉर्नफ्लोर रख लें। इसके बाद कोको और सिनेमन डालें। सभी इंग्रेडिएंट्स को छोटे चम्मच की मदद से हिला लें। इसे तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण मुलायम न हो जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Learn how to make natural foundation in the kitchen, mix cinnamon powder in these 3 things and prepare it in minutes from ...

Trending

Health