Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

बिहार के नतीजों और IPL फाइनल से लेकर दीपावली और देवउठनी ग्यारस तक नवंबर में आपके काम की जरूरी तारीखें

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today November Calender: When is Diwali in 2020, Pujan Muhurt, When in IPL Final from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31YC9Yc

अकेली महिला समाज में असुरक्षित क्यों है? क्यों नारी देह आकर्षण, अधिकार और अपराध का शिकार बनती जा रही है?

विचार - अकेली स्त्री असुरक्षित क्यों है? ये सवाल हमेशा उठता रहा है। क्या दोष समाज का है, क्या न्याय व्यवस्था ढीली है या अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं? स्त्री की देह पुरुषों के लिए केवल आकर्षण ही नहीं, अधिकार और अपराध का विषय भी बनता जा रहा है। कहानी- सीताजी ने जब पंचवटी में सोने का हिरण देखा, तो वो तो इतना जानती थी कि ये तो अद्भुत है और जीवन में इससे पहले हिरण का ऐसा रूप नहीं देखा। हालांकि, वह हिरण नहीं, रावण का मामा मारीच था। जो रावण के कहने पर वेश बदलकर आया था। सीताजी ने अपने पति श्रीराम से कहा मुझे ये हिरण ला दीजिए। राम ने एक बार समझाया भी, आप मेरे साथ अयोध्या से सबकुछ छोड़कर आई हैं। तो फिर इस स्वर्ण मृग के प्रति आपका आकर्षण क्यों है? लेकिन, सीता कोई तर्क सुनने को तैयार नहीं थीं। स्वर्ण मृग का आकर्षण ही ऐसा था। उन्होंने श्रीराम से कहा कि आप कैसे भी ये मृग मेरे लिए ले आइए। राम समझ गए कि अपनी पत्नी की इस जिद को पूरा करना ही पड़ेगा और वे दौड़ पड़े। लक्ष्मण को छोड़ गए, सीता की रक्षा के लिए। उधर उन्होंने जब मारीच को तीर मारा तो मारीच ने राम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारा। सीता ने लक्...

मिथुन, सिंह और मकर राशि को हो सकता है नुकसान, अन्य 3 राशियों को भी रहना होगा संभलकर

1 नवंबर, रविवार को व्यातिपात और कालदंड नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। इनकी वजह से 6 राशियों के लिए महीने का पहला दिन ठीक नहीं रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 6 राशि वाले लोगों के लिए छुट्टी का दिन ठीक नहीं है। दिनभर तनाव हो सकता है। फालतू खर्चे होने की आशंका है। विवाद और कामकाज में रुकावट आने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मेष, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। इन 6 राशियों को सितारों का साथ मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बनेगी। तथा समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। नेगेटिव- परंतु खर्चों की अधिकता रह सकती है जिसकी वजह से बजट भी कुछ गड़बड़ा जाएगा। कोई दुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास तथा कार्य क्षमता में भी कमी...

इस महीने कुंभ सहित 9 राशियों को मिल सकता है सितारों का साथ, धन लाभ के भी योग हैं

नवंबर में सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। साथ मंगल मीन राशि में सीधी चाल से चलेगा। ग्रहों की स्थिति से इस महीने 9 राशियों को सितारों का साथ मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को इस महीने धन लाभ भी हो सकता है। सोचे हुए जरूरी काम भी पूरे होंगे। वहीं, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को इन दिनों जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगाा। इन 3 राशि वालों को हर काम सोच-समझकर करने होंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- व्यक्तिगत लाभ संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए यह मास बहुत ही उपयुक्त है। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी। घर व जिंदगी के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। मास के उत्तरार्ध में ग्रह गोचर आपके भाग्य के द्वार खोलेगा। अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर आपको बेहतर धन की प्राप्ति भी होगी। नेगेटिव- सब कुछ ठीक करने के बावजूद भी आपको भविष्य संबंधी अकारण ही चिंता रहेगी। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अन्यथा गुस्से की वजह से बना बनाया काम...

5 राशियों के लिए शुभ है नवंबर का पहला हफ्ता, मेष और वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा संभलकर

1 से 7 नवंबर के बीच चंद्रमा मेष से कर्क राशि तक जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में राहु-केतु की छाया से चंद्रमा पीड़ित रहेगा। जिससे जॉब और बिजनेस कुछ लोगों के लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। अनजाना डर और परेशानी वाला समय भी रहेगा। वहीं सप्ताह के बीच में समय सामान्य रहेगा और आखिरी दिनों में महालक्ष्मी योग के साथ ही गजकेसरी नाम का राजयोग भी रहेगा। इन शुभ योगों का फायदा कई लोगों को हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते में वृष, सिंह, कन्या, तुला और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। साथ ही धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- आपका अधिकतर समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के अनुरूप ही कोई नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म कर्म व आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नेगेटिव- इस सप्ता...

कार्तिक महीने के साथ शुरू हो रहा ये सप्ताह, 4 नवंबर को करवा चौथ और 7 को पुष्य नक्षत्र

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते के साथ कार्तिक महीना भी शुरू हो जाएगा। इस हफ्ते कार्तिक महीने के शुरुआती 7 दिन रहेंगे। इनमें सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए करवा चौथ, स्कंद षष्ठी और अहोई अष्टमी व्रत किए जाएंगे। इनके साथ ही शनिवार 7 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। ये पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। वहीं, इस हफ्ते सर्वार्थसिद्धि के साथ मातंग, स्थिर, गजकेसरी और रवियोग होने से खरीदारी के लिए और भी शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इन दिनों में बुध की चाल बदलेगी और ये ग्रह मार्गी हो जाएगा। वहीं, सूर्य भी नक्षत्र बदलकर विशाखा में आ जाएगा। 2 से 8 नवंबर तक का पंचांग 2 नवंबर, सोमवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, द्वितीया 3 नवंबर, मंगलवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, तृतीया 4 नवंबर, बुधवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्थी, करवा चौथ व्रत 5 नवंबर, गुरुवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी 6 नवंबर, शुक्रवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, षष्ठी 7 नवंबर, शनिवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, सप्तमी, पुष्य नक्षत्र 8 नवंबर, रविवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, अष्टमी अहोई अष्टमी व्रत ज्योतिषीय नजरिये से य...

नवंबर के पहले दिन किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा अलर्ट

रविवार से 2020 का 11वां महीना शुरू हो रहा है। इस दिन मेष राशि के लोगों को अपना निर्णय बदलना पड़ सकता है और वृष राशि के लोगों का टारगेट पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का पहला दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा अलर्ट... मेष - KING OF SWORDS आज आप अपनी मेहनत और डिसिप्लिन की वजह से नवाजे जाएंगे। आप के निर्णय में बदलाव लाना और उनके लिए मुश्किल होता है इसलिए निर्णय लेते समय उसका परिणाम औरों पर क्या हो सकता है यह भी ध्यान रखना होगा। दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करने की वजह से लोग आपको भावनात्मक रूप से कठोर समझ सकते हैं। करियर : अपनी मेहनत के बलबूते पर आप नाम कमा सकते हैं। लव : आपके विचार और सोच को समझ पाना पार्टनर के लिए कठिन हो सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर 1 वृषभ - ACE OF CUPS काम के बारे में आपका आत्मविश्वास बढ़ने की वजह से काम के टारगेट को पूरा करना आपके लिए आसान होगा जो आपको आनंद दे सकता है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी बातों में संतुलन होने की वजह से आध्यात्मिक रूप से बेहतर बनने की कोशिश भी जारी...

नवंबर में 2 और दिसंबर में सिर्फ 5 दिन विवाह के लिए मुहूर्त, 11 दिसंबर के बाद अप्रैल में आएंगे शुभ मुहूर्त

2020 के अंतिम दो महीने नवंबर और दिसंबर में विवाह के बहुत कम मुहूर्त हैं। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन विवाह आदि शुभ कर्म फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 11 दिसंबर तक ही विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। क्योंकि, 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस माह में विवाह के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। दिसबंर के बाद अप्रैल में विवाह के मुहूर्त रहेंगे। नवंबर में 2 और दिसंबर में 5 मुहूर्त 25 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन विवाह का मुहूर्त है। देश के कई हिस्सों में इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन विवाह और हर तरह के मांगलिक काम इस दिन कर लिए जाते हैं। लेकिन ग्रंथों में इसे अबूझ मुहूर्त नहीं कहा गया है। इस बार नवंबर में 25 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद दिसंबर में 1, 7, 8, 9 और 11 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। अगले साल अप्रैल में रहेगा पहला मुहूर्त इस साल 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आ जाने से खर मास शुरू हो जाएगा। जो कि अगले साल 14 जनवरी तक रहेगा। खर मास में विवाह के लिए मुहूर्त नहीं होते हैं। इसके बाद 19 जनवरी को गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 1...

करवा चौथ से कार्तिक पूर्णिमा तक, नवंबर में दीपावली के बाद आएगी देवउठनी एकादशी, चातुर्मास होंगे खत्म

2020 का 11वां महीना शुरू हो गया है। इस बार 1 तारीख से ही हिन्दी पंचांग का आठवां महीना कार्तिक भी शुरू हो रहा है। इस माह में करवा चौथ के बाद दीपावली आएगी, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इन दिनों में किए गए शुभ कर्मों से धर्म लाभ के साथ मानसिक शांति भी मिलती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए नवंबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम... बुधवार, 4 नवंबर को महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। महिलाएं चौथ माता की पूजा इस दिन करती हैं। शनिवार, 7 नवंबर और रविवार, 8 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। इन दिनों में खरीदारी करने का विशेष महत्व है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, वाहन, सुख-सुविधा की अन्य जरूरी चीजें खरीदी जा सकती है। बुधवार, 11 तारीख को रमा एकादशी रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु के लिए पूजा और व्रत करने की परंपरा है। गुरुवार, 12 नवंबर को धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। 13 तारीख को रूप चतुर्दशी, 14 को दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा औ...

सफलता की दो महत्वपूर्ण सीढ़ियां हैं निराशा और असफलता, इनसे होकर ही लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं

सफलता की दो महत्वपूर्ण सीढ़ियां है निराशा और असफलता। किसी काम में बार-बार असफलता मिलने से निराशा बढ़ने लगती है। इस संबंध में गौतम बुद्ध ने अपने शिष्यों को एक उपदेश में बताया था कि जब बार-बार असफलता मिल रही है तो हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए और सही दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। धैर्य के साथ ही कड़ी मेहनत करने से हम लक्ष्य तक अवश्य पहुंच सकते हैं। जानिए जानिए सफलता से जुड़े कुछ प्रेरक विचार, जिन्हें अपनाने से हमारे विचारों में सकारात्मकता बढ़ सकती है... ये भी पढ़ें अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता,...

जीवन के तीन खास पहलुओं को पूरी तरह से जीने का महीना है कार्तिक, दीपावली के पांच दिन पांच भावनाओं के प्रतीक हैं

कुछ अलग ही दिन होंगे जब मौसम नया रूप लेगा। वो दिन आने वाले हैं। मौसम होगा शरद ऋतु का और महीना होगा कार्तिक। हिन्दू माह व्यवस्था में एक महीना कार्तिक का भी है। जो इस बार 1 नवंबर से शुरू होगा। हिन्दू शास्त्रों में लिखा है कि कार्तिक के समान श्रेष्ठ महीना कोई नहीं है। तो ये क्यों श्रेष्ठ है? तीन बातें हैं जो कार्तिक महीने को अन्य महीनों से अलग और श्रेष्ठ बनाती हैं। खानपान, धर्म-कर्म और पहनावा। पहला खानपान - ठंड का मौसम आएगा। ये वो समय है जब हमारे शरीर का पाचन का तंत्र पूरी स्वतंत्रता देता है, तुम जो भी खाओगे, मैं आसानी से पचा लूंगा। खान-पान पर असर सेहत पर पड़ेगा। स्वास्थ्य सुधारने के लिए ये सबसे बेहतरीन समय है। दूसरा है धर्म-कर्म यानी मन को शांत रखने के लिए यदि आप मेडिटेशन करेंगे तो प्रकृति आपको पूरा समर्थन देगी। मौसम का सुहानापन आपके दिलो-दिमाग को बहुत ही क्रिएटिव और जल्दी से हर चीज को पकड़ने वाला बना देगा। तीसरा है पहनावा, ठंड के मौसम में पहनने-ओढ़ने की मजा ही अलग हो जाता है। कुल मिलाकर अगर हम कहे तो ये उमंग का अवसर आ रहा है। ये साल 366 दिन का है और आज 1 नवंबर को 306 दिन पूरे ह...

संडे स्पेशल रेसिपी: मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी ओट्स चीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sunday Special Recipe: Prepare healthy and tasty oats cheela in minutes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mE8tHV

हार्ट डिसीज, कैंसर और मोटापे से बचना है तो वीगन डाइट लें लेकिन इसे 3 महीने से ज्यादा लेते हैं तो ये बातें ध्यान रखें

वजन घटाना चाहते हैं और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो वीगन डाइट को अपना सकते हैं। फल, सब्जी और अनाज से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स पेट को दुरस्त रखने के साथ कैंसर का खतरा घटाते हैं। लेकिन कई महीनों तक इस डाइट के सहारे रहना खतरनाक है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुरभि पारीक कहती हैं, जब भी इस डाइट की शुरुआत करें तो इसके साथ कुछ और सप्लिमेंट्स लें वरना कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आज वर्ल्ड वीगन डे के मौके पर जानिए वीगन डाइट को अपनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है... वीगन डाइट कैंसर का खतरा घटाती है, रिसर्च में साबित हुआ अमेरिका में हुई एक स्टडी बताती है वीगन डाइट वजन घटाने में कारगर है। इसमें फैट बेहद कम मात्रा में होने के कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है। फल और सब्जियों के जरिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीगन डाइट में नॉन-वेज नहीं शामिल होता, इसलिए ये कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाते हैं। इसमें फायबर...

हार्ट डिसीज, कैंसर और मोटापे से बचना है तो वीगन डाइट लें लेकिन इसे 3 महीने से ज्यादा लेते हैं तो ये बातें ध्यान रखें

वजन घटाना चाहते हैं और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो वीगन डाइट को अपना सकते हैं। फल, सब्जी और अनाज से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स पेट को दुरस्त रखने के साथ कैंसर का खतरा घटाते हैं। लेकिन कई महीनों तक इस डाइट के सहारे रहना खतरनाक है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुरभि पारीक कहती हैं, जब भी इस डाइट की शुरुआत करें तो इसके साथ कुछ और सप्लिमेंट्स लें वरना कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आज वर्ल्ड वीगन डे के मौके पर जानिए वीगन डाइट को अपनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है... वीगन डाइट कैंसर का खतरा घटाती है, रिसर्च में साबित हुआ अमेरिका में हुई एक स्टडी बताती है वीगन डाइट वजन घटाने में कारगर है। इसमें फैट बेहद कम मात्रा में होने के कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है। फल और सब्जियों के जरिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीगन डाइट में नॉन-वेज नहीं शामिल होता, इसलिए ये कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाते हैं। इसमें फायबर...

10 साल में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 30% तक बढ़े, ब्रेस्ट में ये बदलाव दिखें तो अलर्ट हो जाएं; शुरुआती स्टेज में इलाज आसान है

देश में पिछले 10 साल में कैंसर के मामले 30 फीसदी तक बढ़े हैं। हर साल अक्टूबर माह को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है। बावजूद इसके देश में 80 फीसदी महिलाएं डॉक्टर्स के पास कैंसर की तीसरी या चौथी स्टेज में पहुंचती हैं। मेदांता की ब्रेस्ट कैंसर सविसेज की डायरेक्टर डॉ. कंचन कौर कहती हैं, भारत में ज्यादातर महिलाएं मानती हैं कि परिवार में ब्रेस्ट कैंसर कभी किसी को नहीं हुआ, इसलिए मुझे भी नहीं हो सकता। यह गलत धारणा है। ब्रेस्ट कैंसर के 90 फीसदी मामले ऐसी महिलाओं में सामने आते हैं, जिनके घर में कभी किसी को कैंसर नहीं हुआ। ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें और किन बातों का ध्यान रखें, बता रही हैं डॉ. कंचन कौर... ब्रेस्ट में ये बदलाव दिखने पर अलर्ट हो जाएं? स्तन में गांठ, स्तन के निप्पल के आकार या स्किन में बदलाव, स्तन का सख्त होना, यहां पर किसी घाव का लम्बे समय ठीक न होना और निप्पल से रक्त या लिक्विड निकलना इसके लक्षण हैं। इसके अलावा स्तन में दर्द, बाहों के नीचे भी गांठ होना भी स्तन कैंसर के संकेत हैं। हालांकि स्तन में हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन इसकी जांच करवाना बेहद जरूरी है...

Trending

Health