Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2020

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का पहला दिन, किन लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ

मंगलवार, 1 दिसंबर को चंद्र दिनभर वृष राशि में रहेगा और रात में करीब 9 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सुबह करीब 8.10 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र दिनभर रहेगा। महीने के पहले दिन हनुमानजी की विशेष पूजा जरूर करें। सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को दान करें। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर का पहला दिन कैसा रहने वाला है... मेषः पॉजिटिव - इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से और अधिक उत्साह में वृद्धि होगी। नेगेटिव - परंतु आलस और मौजमस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी करेंगे, लेकिन आपका कुछ भी अहित नहीं हो पाएगा। इसलिए निश्चिंत रहें। व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। परंतु आपका गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करन...

मंगलवार से अंग्रेजी कैलेंडर का दिसंबर और हिन्दी पंचांग का अगहन माह शुरू, इस महीने में सूर्य ग्रहण भी

मंगलवार से अंग्रेजी कैलेंडर का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो गया है। इसी दिन से हिन्दी पंचांग का अगहन मास शुरू हुआ है। अगहन मास में नदियों में स्नान करने की और शंख पूजा करने की परंपरा है। दिसंबर में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए इस ग्रहण का सूतक भारत में नहीं रहेगा। जानिए इस माह में कब कौन से खास पर्व आ रहे हैं... गुरुवार, 3 दिसंबर को गणेश चतुर्थी व्रत है। इस तिथि पर गणेशजी के दूर्वा चढ़ाएं और व्रत करें। शाम को चंद्र दर्शन और पूजा के बाद ये व्रत पूरा होता है। सोमवार, 7 दिसंबर को कालभैरव अष्टमी है। इस तिथि पर कालभैरव की विशेष पूजा करें और दीपक जलाएं। उज्जैन स्थित कालभैरव को खासतौर पर शराब का भोग लगाया जाता है। शुक्रवार, 11 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के व्रत किया जाता है। एकादशी व्रत से जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों का असर खत्म होता है। सोमवार, 14 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण यहां इसका सूतक नहीं रहेगा। सोमवार को अमावस्या तिथि रहेगी। इस तिथि पर पितरों के लिए पू...

सादगी का मतलब गरीबी में जीना नहीं होता, अपनी सभी चीजों का सही उपयोग करना ही सादगी है

कहानी- घटना महात्मा गांधी से जुड़ी है, जब वे दक्षिण अफ्रीका में वकालत कर रहे थे। गांधीजी सादगी से जीवन जीने विश्वास करते थे। एक दिन उन्हें अपने घर का बजट बनाया तो देखा कि कपड़े धुलवाने के लिए काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। वकील थे, तो वे अपनी शर्ट के ऊपर कॉलर बदल-बदलकर पहनते थे। गांधीजी ने सोचा, 'शर्ट को रोज धोने की जरूरत नहीं है, लेकिन कॉलर तो रोज धोना पड़ती है। इसके लिए धोबी को काफी पैसा देना पड़ता है, तो अब से मैं अपने कपड़े खुद धोना शुरू करूंगा।' कॉलर में कलफ लगाना पड़ता था, जिससे वह कड़क रहे। गांधीजी ने कपड़े धोने का नया काम सिखा था तो एक दिन कॉलर पर कलफ ज्यादा लग गया। ऐसी ही कॉलर लगाकर वे अपने काम पर चले गए। गांधीजी के साथी वकीलों ने देखा कि उनकी कॉलर से कुछ गिर रहा है। इस बात का सभी वकीलों ने मजाक बनाया और कहा कि क्या हमारे यहां धोबियों का अकाल पड़ गया है। तब गांधीजी ने कहा, 'अपने कपड़े खुद धोना कोई छोटी बात नहीं है। कोई भी नया काम सीखते हैं तो जीवन में काम ही आता है।' गांधीजी कुछ ही समय में कपड़े बहुत अच्छी तरह धोने लगे और वे प्रेस भी बहुत अच्छी तरह करने लगे थ...

15 दिसंबर को सूर्य का धनु में और 23 को मंगल का मेष राशि में प्रवेश, मिथुन-सिंह राशि का हो सकता है भाग्योदय

नए माह दिसंबर में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। बाकी 4 ग्रह गुरु, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन इस माह में नहीं होगा। चंद्र 1 दिसंबर को वृष राशि में रहेगा। रात में ये ग्रह मिथुन राशि जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा। सूर्य 15 दिसंबर को धनु में, मंगल 23 को मेष में, बुध 17 को धनु में, शुक्र 10 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2020 का अंतिम माह दिसंबर... मेष पॉजिटिव - इस माह आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। आपके लिए फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं। इस समय धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपकी आस्था आपको पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान कर रही है। राजकीय मामलों में कोई कोर्ट केस संबंधी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विद्यार्थियों को अपने कैरियर व शिक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। नेगेटिव - इस समय गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें तथा धैर्य और संयम बनाकर रखना उचित है। घर और बच्च...

मेष राशि के लोगों का खर्च 1 दिसंबर को बढ़ सकता है, मिथुन राशि के लोगों का बढ़ सकता है तनाव

टैरो कार्ड्स के अनुसार 2020 के अंतिम महीने का पहला दिन यानी मंगलवार, 1 दिसंबर कुछ लोगों के लिए सफलता के साथ ही मान-सम्मान लेकर आया है। जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहना होगा। मेष और मिथुन राशि के लोग अलर्ट रहकर काम करें। कर्क राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 1 दिसंबर का दिन... मेष - THREE OF PENTACLES पैसों का इस्तेमाल संभलकर करें। आज मौज मस्ती पर अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। मित्रों द्वारा मिला हुआ उधार चुकता करने की कोशिश आपकी सफल रहेगी लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति को ठीक करने की आपकी कोशिश जारी रखनी होगी क्योंकि पैसों से सुख नहीं पाए जा सकते लेकिन दुख जरूर काम होते हैं। करियर : व्यापारी वर्ग का खर्चा बढ़ सकता है। लव : भविष्य से जुड़ी योजना में पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ दे पाएंगे। हेल्थ : खून की कमी को ठीक करने की कोशिश करते रहें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 वृषभ - FIVE OF WANDS परिवार के साथ आपकी सोच विचार नहीं मिलते, इसकी वजह से आपके वाद-विवाद भी...

सुंदर और बड़े परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति अगर बुद्धिहीन है तो उसे मान-सम्मान नहीं मिलता है

दिन की शुरुआत प्रेरक और जीवन प्रबंधन से जुड़े विचारों से की जाए तो दिनभर सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में असफलता और दुखों से बचने के सूत्र बताए हैं। इन्हें जीवन में उतारने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। चाणक्य का जन्म पाटलिपुत्र में 375 ईसा पूर्व हुआ था। उस समय बिहार के पटना शहर को ही पाटलिपुत्र कहा जाता था। चाणक्य के समय में भारत अलग-अलग राज्यों में बंटा हुआ था। तब चाणक्य ने अपनी नीतियों से भारत को अखंड देश बनाया। चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के आचार्य थे। वे तक्षशिला में आचार्य थे। इनकी मृत्यु 283 ईसा पूर्व हुई थी। जानिए चाणक्य की कुछ ऐसी नीतियां, जिन्हें अपनाने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today motivational quotes by chanakya for success and happiness, chanakya niti about success, quotes of chanakya from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33yozM5

हर 100 सेकंड में एक बच्चा HIV से संक्रमित हो रहा, कोरोनाकाल में 60% ट्रीटमेंट अटका; देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है, हर 100 सेकंड में एक बच्चा HIV से संक्रमित हो रहा है। पिछले साल दुनियाभर में HIV से 3,20,000 बच्चे और टीनएजर्स संक्रमित हुए। इनमें से 1,10,000 बच्चों की मौत हो गई। इसके बावजूद कोरोनाकाल में HIV के मरीजों के ट्रीटमेंट पर बुरा असर पड़ा है। मरीजों का ट्रीटमेंट छूटा और जांच भी ठप हुई। आज वर्ल्ड एड्स डे है, इस मौके पर जानिए कोरोनाकाल में HIV मरीजों पर क्या असर पड़ा.... कोरोना और HIV मरीजों की चुनौतियां, 4 बड़ी बातें 1. इलाज और टेस्टिंग 60 फीसदी तक घटी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनाकाल में HIV यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस से संक्रमित बच्चों के इलाज और टेस्टिंग में 60 फीसदी तक गिरावट आई। एंटी-रेट्रोवायरल थैरेपी भी 50 फीसदी मरीजों को नहीं दी जा सकी। बच्चों की टेस्टिंग भी 10 फीसदी कम हुई। पिछले कुछ महीनों में हालात सुधरे हैं लेकिन 2020 के टार्गेट से दूर हैं। 2. 73 देशों ने बताया, दवाओं का स्टॉक खत्म होने वाला है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना की वजह से एड्स की जीवनरक्षक दवाएं मरीजों तक पहुंचाने में बाधाएं आईं। WHO का एक...

अस्थमा रोगी दिन में 3 बार गर्म पानी की भाप लें, मास्क लगाएं और इन्हेलर पास रखें; याद रखें ये 10 बातें

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं। एयर पॉल्यूशन का लेवल भी बढ़ा हुआ है। इन तीनों बातों का सीधा असर अस्थमा के रोगियों पर भी पड़ रहा है। जयपुर की सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. निष्ठा सिंह कहती हैं, अस्थमा के ऐसे मरीज जिनमें बीमारी कंट्रोल में नहीं रहती उनमें कोरोना होने पर हालत और बिगड़ती है। सर्दियों में इसके मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए अस्थमा के रोगियों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि इसके अटैक रोके जा सकें। जानिए, महामारी के बीच अस्थमा के रोगी कैसे रखें अपना ख्याल... कोरोना ने अस्थमा रोगियों की कितनी दिक्कतें बढ़ाईं डॉ. निष्ठा कहती हैं, कोरोनाकाल में अस्थमा के ऐसे मरीजों को भी इन्हेलर लेना पड़ रहा है जिन्होंने इससे पहले इन्हेलर लेना छोड़ दिया था या जरूरत नहीं पड़ती थी। इस महामारी में ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात है कि दवाएं और इन्हेलर मत बंद करें। दवाओं को बदल रहे हैं तो भी डॉक्टरी सलाह जरूर लें। कई बार मरीज इन्हेलर खरीदकर अपने आप इस्तेमाल करने लगते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। इन्हेलर इस्तेमाल करने का एक तरीका भी होता है, पहले डॉक्टर से इसे समझें। अस्थमा और कोविड-19 क...

1 दिसंबर से अगहन मास शुरू, इस माह का है धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी, जानिए क्या करें और क्या नहीं

मंगलवार, 1 दिसंबर से नया हिन्दी माह अगहन शुरू हो रहा है। इस माह में रोज सुबह पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। ये माह 30 दिसंबर तक रहेगा। अगहन मास में नदी स्नान का धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अगहन मास में ध्यान रखे गए नियमों से शरीर को स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मौसमी बीमारियों से रक्षा होती है। इस माह का वातावरण स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा रहता है। वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु आती है। इस ऋतु में आसमान साफ हो जाता है और सूर्य की किरणें सीधे हम तक पहुंचती हैं। बारिश की वजह से वातावरण में फैली नमी सूर्य की रोशनी से खत्म हो जाती है। सूर्य की पर्याप्त रोशनी से शरीर को भी स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगहन मास में सुबह नदी स्नान करने का विशेष महत्व है। सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने से ताजी हवा शरीर में स्फूर्ति का संचार करती है। इस प्रकार के वातावरण से कई शारीरिक बीमारियां अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं। अगहन मास में शंख पूजा करने की परंपरा इस महीने में शंख पूजा करने की परंपरा है। साधारण शंख को श...

दिमागी उलझन दूर करना है तो सीढ़ियां चढ़ने की आदत डालें, यह आदत आपको एनर्जेटिक रखेगी

दिमागी उलझन दूर करना है और खुद को एनर्जेटिक रखना है तो सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करें। महामारी के दौर में भी यह आदत मेंटल डिसऑर्डर को घटाती है। यह दावा जर्मनी के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ने किया है। रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है, जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं तो एनर्जी से भर जाते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। यह आदत हमारी सेहत को दुरुस्त रखती है। महामारी में जगह घर की सीढ़ियों का प्रयोग करें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के प्रोफेसर हेक टोस्ट कहते हैं, महामारी के इस दौर में फिलहाल लोग अधिक बाहर निकलने से बच रहे हैं जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए सीढ़ियां चढ़ना बेहतर विकल्प है। 67 लोगों पर सीढ़ियां चढ़ने के असर को देखा गया सीढ़ियां चढ़ने से कितना फायदा होता है, इसे समझने के लिए 67 लोगों पर सात दिन तक रिसर्च की गई। रिसर्च में सामने आया कि ऐसी एक्टिविटी करने के तुरंत बाद लोग एनर्जी से भरे नजर आए। इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ा। ऐसी ही रिसर्च 83 लोगों वाले दूसरे ग्रुप में भी की गई। रिसर्च में शामिल लोगों की मैग्नेटिक रेसोनेंस टोमोग्राफी जांच की ग...

पहली बार देश में शहर के नाम पर रखा मेढ़क का नाम, गड्‌ढा खोदने के लिए जाना जाता है यह ब्राउन मेढक

जमीन में गड्‌ढा खोदने वाले एक मेढक का नाम बेंगलुरु के नाम पर रखा गया है। इसे 2018 में खोजा गया था। यह पहली बार है जब देश किसी शहर के नाम पर मेढक का नाम रखा गया है। मेढक की इस नई प्रजाति का नाम 'स्फेरोथिका बेंगलुरु' रखा गया है। इसे खोजने वाले माउंट कार्मल कॉलेज के प्रोफेसर दीपक पी. ने मेढक की तस्वीरें जुलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में भेजी हैं। इस पर और रिसर्च की जानी है। मेढक का नामकरण करने वाली वैज्ञानिकों की टीम का कहना है, मेढकों के रहने की प्राकृतिक जगह को दोबारा तैयार करने की जरूरत है। यह मेढक बेंगलुरु शहर के राजनकुंटे में एक बंजर जगह पर मिला था। वैज्ञानिकों ने इंसान में नया अंग खोजा, कहा; नाक के पिछले हिस्से में मिला यह अंग कैंसर के इलाज में मदद कर सकता है भारत में जल-जमीन पर रहने वाले जीवों की खोज बढ़ीं मेढक पर हुई रिसर्च इंटरनेशनल जर्नल जूटॉक्सा में पब्लिश हुई है। रिसर्च कहती है, जमीन और पानी दोनों जगह रहने वाले ऐसे एम्फीबियन्स जीवों की खोज भारत में पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं। वर्तमान में मिली मेढक की नई प्रजाति जमीन में गड्‌ढे खोदने के लिए जानी जाती है। जंगल के बाहर ...

अच्छाई फैलनी चाहिए और बुराई को एक ही जगह समेट देना चाहिए, तभी समाज का भला होता है

कहानी- आज 30 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेवजी की जयंती है। गुरु नानक हमेशा घूमते रहते थे और अपने आचरण से ही शिष्यों को और समाज को सुखी जीवन के संदेश देते थे। उनके आशीर्वाद सभी को आसानी से समझ नहीं आते थे। जो लोग उन्हें जानते थे, सिर्फ वे ही उनकी बातों को समझ पाते थे। उनके आशीर्वाद बहुत सरल होते थे, लेकिन उनका अर्थ काफी गहरा रहता था। एक बार गुरु नानक अपने शिष्यों के साथ किसी गांव में पहुंचे। उस गांव के लोग बहुत निराले थे। गांव के लोगों को गुरु नानक के बारे में मालूम हुआ तो सभी उनके डेरे पर प्रणाम करने पहुंचे। उस समय गुरु नानक ने लोगों के एक समूह को आशीर्वाद दिया कि 'बस जाओ' यानी यहीं रहने लगो। कुछ देर बाद एक दूसरा समूह आया तो गुरुनानक ने उन्हें कहा कि 'उजड़ जाओ' यानी बिखर जाओ। शिष्यों ने गुरु नानक से पूछा, 'ये कैसा आशीर्वाद है? एक समूह को आप कहते हैं बस जाओ और दूसरे समूह को कहते हैं उजड़ जाओ।' गुरु नानक बोले, 'लोगों का जो पहला समूह आया था, उसके लोग अच्छे नहीं थे। सभी बुरे कामों में लगे रहते हैं। गलत लोग एक ही जगह रुक जाएं, तो अच्छा है। कम से...

नवंबर का अंतिम दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी लोग सावधान रहकर करें काम, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

सोमवार, 30 नवंबर को कार्तिक माह खत्म हो रहा है। इस दिन पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी है। 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। सोमवार को रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। इन योगों में किए गए शुभ काम जल्दी सफल हो सकते हैं। सोमवार को शिवजी की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 30 नवंबर का दिन... मेषः पॉजिटिव - पिछले रुके हुए और अटके हुए काम पूरा करने का उत्तम समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। साथ ही संतान के करियर और शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का भी निवारण होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव - भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय कुछ नुकसानदायक रह सकते हैं। इसलिए अपनी इन कमजोरियों पर विजय हासिल करें। आपकी कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय - व्यवसाय में स्थितियां बेहतर रहेंगी। परंतु समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवह...

जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो धन को हृदय में जगह न दें, लालच और स्वार्थ जैसी बुराइयों से बचें

सोमवार, 30 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेवजी की जयंती है। गुरु नानक ने अपने उपदेशों में जीवन को सुखी और सफल बनाने के सूत्र बताए हैं। अगर इन सूत्रों को जीवन में उतार लिया जाए तो हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। मन में शांति और संतोष बना रहता है। जानिए गुरु नानकजी के विचार... Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today quotes of gurunanakdev ji, guru nanak jayanti 2020, motivational quotes of guru nanak, quotes for sharing from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33uKe81

सोमवार को मेष-वृष राशि के लोग फायदे में रहेंगे, लेकिन मिथुन राशि के लोग गुस्से पर काबू रखें

टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 30 नवंबर को मेष-वृष राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 30 नवंबर का दिन... मेष - ACE OF CUPS निर्णय लेते समय सही गलत से अधिक किस बात से आपको मन शांति मिलेगी। इस बात पर अधिक ध्यान देना होगा। अपने मन शांति बनाए रखने के लिए एक वक्त एक ही काम के बारे में सोच कर उसी संबंधित निर्णय लें। दूर दृष्टि से लिए हुए निर्णय आपको सफलता प्रदान करेंगे। करियर : करियर संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। जो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा सकती है। लव : प्रेम संबंधों में सुधार दिखेगा। हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सर दर्द तकलीफ दे सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 1 वृषभ - NINE OF WANDS काम से संबंधित बनाई हुई योजना आपके मन के मुताबिक प्रगति दिखाएगी। कम प्रयास में अधिक सफलता पाने का आपका प्रयत्न सफल होगा। पैसों से संबंधित लिए निर्णय सही साबित होंगे। जिसकी वजह से आपको अधिक आर्थिक फायदा हो सकता है। करियर ...

Trending

Health