अमूमन 100 साल या इससे अधिक समय तक जीने वाले इंसान लम्बी उम्र का सीक्रेट खुशहाली को बताते हैं लेकिन चीन में रहने वाले झेंग केमिन का दावा चौंकाने वाला है। झेंग केमिन ने कुछ महीने पहले अपना 100वां जन्मदिन मनाया। झेंग ने अपनी लम्बी उम्र का सीक्रेट सिगरेट, स्मोकिंग और जंक फूड को बताया। झेंग कहते हैं, मुझे मालूम है डॉक्टर्स मेरी बात को नहीं मानेंगे लेकिन मैंने जीवनभर यही किया है। पांच पीढ़ियों के साथ रह रहे मैं क्या खा-पी रहा हूं, यह कभी नहीं सोचा झेंग घर में अपनी पांच पीढ़ियों के साथ रह रहे हैं। जन्मदिन पर उन्होंने लम्बी उम्र का सीक्रेट बताते हुए उन्होंने कहा, मैं क्या खा रहा हूं, क्या पी रहा हूं, यह सोचकर परेशान नहीं होता। न मैं चीजों से चिढ़ता हूं। 90 साल की उम्र के बाद शराब की मात्रा घटाई मैं सिगरेट और शराब को कंट्रोल नहीं कर पाया लेकिन 90 साल की उम्र के बाद शराब पीने की मात्रा घटाई। मैं नहीं चाहता था कि काम के दौरान कोई दुर्घटना हो, इसलिए ऐसा किया। फिलहाल, रोज एक सिगरेट का पैकेट खत्म कर देता हूं। मुझे इसकी लत 80 साल पहले लगी थी। इसकी शुरुआत इसलिए कि थी ताकि मैं काम के दौरान लोगों से...