जीवन मंत्र डेस्क। 2019 का 11वां माह नवंबर शुरू हो गया है। इस माह में कई विशेष तिथियां आएंगी। हिन्दी पंचांग के अनुसार नवंबर में कार्तिक माह खत्म होगा और अगहन मास की शुरुआत होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए किस तिथि पर कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं... शनिवार, 2 नवंबर को छठ पर्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य की विशेष पूजा करने की प्राचीन परंपरा है। मंगलवार, 5 नवंबर को अक्षय नवमी है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस तिथि पर पानी में आंवले का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार, 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु विश्राम से जागेंगे और सृष्टि का संचालन संभालेंगे। देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कर्म शुरू हो जाएंगे। इस दिन तुलसी विवाह करने की भी परंपरा है, तुलसी की पूजा करनी चाहिए। शनिवार, 9 नवंबर को चातुर्मास खत्म हो जाएंगे। मंगलवार, 12 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा है। इस दिन नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। इस तिथि पर कार्तिक माह खत्म हो जाएगा। बुधवार, 13 नवंबर से नया हिन्दी...