जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 25 फरवरी का मूलांक 7, भाग्यांक 4, दिन अंक 9, मासांक 2 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 3 के साथ प्रति मित्र युति है और अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 25 फरवरी का दिन... अंक 1- ऑफिस में साथियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। पिता का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है। दूसरों की कही बातों से मानसिक तनाव न बढ़ने दें। क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा अंक 2- कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। महिला मॉडल अच्छा अवसर पा सकती हैं। चिंताएं कम हो सकती हैं। क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें। महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल अंक 3- खानदानी राजनीति करने वालों के लिए समय झटकेदार रह सकता है। साझेदारी में काम करते हैं संभल कर समय निकालिए। कमर में खिंचाव रह सकता है। क्या करें- भैरव बाबा क...