Skip to main content

Posts

चाय-कॉफी से मिलने वाला कैफीन दिमाग को एक्टिव तो करता है लेकिन ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है, जानिए इसके फायदे-नुकसान

ऑफिस में काम करते-करते थकान महसूस करते हैं। अचानक से ख्याल आता है और चाय या कॉफी पी लेते हैं। कुछ ही मिनट बाद खुद को फ्रेश महसूस करने लगते हैं, लेकिन कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। इसकी वजह है वो कैफीन जो आपकी चाय और कॉफी में पाया जाता है। दुनिया की 80 फीसदी आबादी चाय या कॉफी के जरिए कैफीन ले रही है। कैफीन क्या है और यह आपका दिमाग कैसे एक्टिव कर देता है, पढ़िए स्टोरी... क्या है कैफीन कैफीन चाय, कॉफी और कोको प्लांट में पाया जाने वाला स्टीमुलेंट है। इनके जरिए यह शरीर में पहुंचता है। इसका असर सीधे दिमाग के नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करने लगते हैं। कैफीन वाले पेय पदार्थों का चलन 18वीं शताब्दी में शुरू हो गया था, साल-दर-साल बढ़ा है। कैफीन काम कैसे करता है? जब भी हम चाय या कॉफी लेते हैं, इसमें मौजूद कैफीन ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर दिमाग पर होता है। दिमाग से जुड़ा एक न्यूरोट्रांसमीटर है एडिनोसिन। यह आपको बताता है कि आप थक गए हैं। कैफीन इसी न्यूरोट्रांसमीटर को ब्लॉक कर देता है। ऐसे में आप थकान नहीं महसूस करते और खुद को फ्रेश पात...

शरीर को फिट रखने के लिए 4 मिनट की एक्सरसाइज भी काफी, जानिए 4, 7 और 10 मिनट में कौन से वर्कआउट करें

अगर आपके पास 5 से 10 मिनट का भी समय है तो आप जिम में घंटों पसीना बहाने के बराबर फायदा हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) की 10 मिनट एक्सरसाइज से पा सकते हैं। HIIT में तेज गति की छोटी-छोटी एक्सरसाइज से शरीर पर बड़ा असर डाला जाता है। जानिए, 4, 7 और 10 मिनट वाले वर्कआउट, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। 4 मिनट वर्कआउट यदि आप अपनी 90% क्षमता के साथ सप्ताह में तीन बार 10 सप्ताह तक यह एक्सरसाइज करते हैं तो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। 4 स्टेप में करें वर्कआउट 1. सबसे पहले हल्का वॉर्मअप करें। 2. अब 4 मिनट तक पूरी क्षमता के साथ दौड़ें, तैरें अथवा साइकिल चलाएं। यानी जो भी आपको पसंद हो, वह एक्सरसाइज एक्टिविटी करें। 3. अब रुकें, सांसों को कंट्रोल करें। इसे सप्ताह में तीन बार करें। 7 मिनट वर्कआउट इस एक्सरसाइज को बॉडी वेट, चेयर अथवा दीवार के सहारे किया जा सकता है। निश्चित तौर पर ये 7 मिनट बेहद थकाने वाले होंगे, लेकिन ये 7 मिनट आपको हाई इंटेंसिटी वर्कआउट का फायदा देंगे। 12 स्टेप में ऐसे करें वर्कआउट 1. यह एक्सरसाइज प्लान कई स्टेप में पूरा होता है। हर एक्सरसाइज...

विपरीत समय चल रहा हो तो खुद पर भरोसा बनाए रखें और परिवार का ध्यान रखें, धैर्य से बुरा वक्त बदल सकता है

मंगलवार, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। स्वामीजी का जन्म 1863 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में संन्यास धारण किया था। स्वामीजी ने शिकागो के धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक भाषण दिया था। इस भाषण के बाद वे दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध हो गए थे। जब स्वामी विवेकानंद विदेश में थे, तब उनकी पहचान एक धनी महिला से हो गई। वह स्वामीजी के विचारों से बहुत प्रभावित थी। महिला उनकी शिष्या बन गई। एक दिन स्वामीजी अपनी शिष्या के साथ घोड़ा गाड़ी में घूम रहे थे। रास्ते में गाड़ी वाले ने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। उस जगह एक महिला और कुछ बच्चे पहले से बैठे हुए थे। गाड़ी वाला उनके पास गया, बच्चों को प्यार किया और महिला को कुछ रुपए देकर लौट आया। स्वामीजी और वह शिष्या ये सब ध्यान से देख रहे थे। जब गाड़ी वाला वापस आया तो महिला ने उससे पूछा कि आप किससे मिलने गए थे, वो महिला और बच्चे कौन हैं? गाड़ी वाले ने कहा कि वह मेरी पत्नी और बच्चे थे। पहले मैं एक बैंक में मैनेजर था। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। जब बैंक को नुकसान हुआ तो मुझ पर कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ गया। मेरी पूरी संपत्ति कर्ज उता...

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई मोटापा कंट्रोल करने वाली डिवाइस, यह भूख का अहसास होने से रोकती है

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मोटापा कम करने वाली एक वायरलेस डिवाइस तैयार की है। यह डिवाइस मोटापे से जूझ रहे लोगों में पेट भरे होने का अहसास कराती है। 1 सेंटीमीटर आकार वाली इस डिवाइस को अमेरिका में टेक्सास की A&M यूनिवर्सिटी ने बनाया है। ऐसे काम करती यह डिवाइस इसे तैयार करने वाली टीम से जुड़े डॉ. सूंग पार्क कहते हैं, इस डिवाइस को इंप्लांट करने के लिए शरीर में छोटा सा चीरा लगाया जाता है। शरीर में पहुंचने के बाद इसे बाहर से रेडियो फ्रीक्वेंसी रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इस डिवाइस में लगी माइक्रोचिप और LED लाइट रिलीज करती है जो नर्व पर अपना ऐसा असर छोड़ती है कि पेट भरे होने का अहसास होता है। भूख अधिक नहीं लगती। इस तरह मोटापा कंट्रोल किया जाता है। किन लोगों को इस डिवाइस की जरूरत वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसे लोग जो डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे हैं। गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी की नौबत आ रही है। उनके पेट में इस डिवाइस को इंप्लांट कर सकते हैं। जो डाइजेस्टिव सिस्टम को कंट्रोल करेगा। सर्जरी के बाद रिकवरी में लम्बा समय लगता है। डिवाइस को तैयार करने वाले प्रो. सूंग पार्...

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते रहेंगे मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल जैसे बड़े पर्व

11 से 17 जनवरी के बीच में 3 बड़े पर्व और व्रत रहेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत शिव चतुर्दशी से होगी। वहीं, अगले दिन यानी मंगलवार को पौष महीने की भौमावस्या का संयोग बनेगा। इसके बाद पौष महीने का शुक्लपक्ष शुरू हो जाएगा। इन दिनों में लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। सप्ताह के आखिरी में विनायक चतुर्थी व्रत रहेगा। इस तरह पूरा हफ्ता तीज-त्योहारों और पर्व वाला रहेगा। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इन दिनों 14 तारीख को सूर्य राशि बदलकर मकर में आ जाएगा। जिससे उत्तरायण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही हर दिन शुभ मुहूर्त भी रहेगा। इस हफ्ते प्रॉपर्टी खरीदी के लिए 2, व्हीकल खरीदी के लिए एक और सगाई के 6 शुभ मुहूर्त रहेंगे। साथ ही 16 जनवरी को हर तरह की खरीदारी के लिए रवियोग भी रहेगा। 11 से 17 जनवरी तक का पंचांग तारीख और वार - तिथियां - व्रत-त्योहार 11 जनवरी, सोमवार - पौष कृष्णपक्ष, चतुर्दशी 12 जनवरी, मंगलवार - पौष कृष्णपक्ष, श्राद्ध अमावस्या 13 जनवरी, बुधवार - पौष कृष्णपक्ष, स्नान-दान अमावस्या 14 जनवरी, गुरुवार - पौष शुक्लपक्ष, प्रतिप...

आज वृश्चिक और मीन राशि को मिलेगा सितारों का साथ, कन्या राशि वालों के लिए तरक्की के योग हैं

11 जनवरी, सोमवार को वृद्धि और पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों में दिन की शुरुआत होने से 9 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मेष राशि वाले लोगों को आज व्यापार से जुड़ा कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से वृष राशि वाले लोगों के मन में प्रसन्नता रहेगी। कर्क राशि वाले लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कुछ नए फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे। आज सिंह राशि वालों को जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। साथ ही किसी प्रकार के बोनस या तरक्की के योग भी बनेंगे। तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही वृश्चिक राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा मकर राशि वाले लोग आज जोखिम भरे निवेश करेंगे तो फायदा भी मिलेगा। वहीं आज की ग्रह-स्थिति मीन राशि वाले लोगों के फेवर में रहेगी। इनके अलावा मिथुन, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर आज सितारो...

16 जनवरी तक 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय, जॉब और बिजनेस में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव

इस हफ्ते चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ राशि तक जाएगा। इस कारण 10 से 16 जनवरी के बीच ग्रहण और विषयोग बनेंगे। इन 2 अशुभ योगों की वजह से कुछ लोगों के लिए ये हफ्ता ठीक नहीं है। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक इस सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा। इन लोगों की जॉब और बिजनेस में अनचाहे बदलाव भी सकते हैं। साथ ही मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन और मीन राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक साबित होगा। अचानक से किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से सभी को प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से वे तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- कुछ समय से आपको आगाह किया जा रहा है कि अपने शंकालु स्वभाव में परिवर्तन लाएं। और शांतिपूर्ण तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। किसी पैतृक संपत्ति संबंधी मसले को लेकर भी तनाव रह सकता है। ...

Trending

Health