जीवन मंत्र डेस्क. अभी चैत्र मास की नवरात्रि चल रही है। देवी पूजा का ये उत्सव गुरुवार, 2 अप्रैल तक चलेगा। फिलहाल कोरोनावायरस की वजह से सभी मंदिर बंद हैं। ऐसी स्थिति में घर पर देवी पूजा करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सरल स्टेप्स में कैसे कर सकते हैं देवी पूजा... पूजा के लिए सामग्री मूर्ति को स्नान के लिए तांबे का बर्तन, लोटा, दूध, मूर्ति को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र और आभूषण। चावल, कुमकुम, दीपक, तेल, रुई, धूपबत्ती, अष्टगंध, फूल, नारियल, फल, दूध, मिठाई, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिलाकर बनाएं), सूखे मेवे, शक्कर, पान, दक्षिणा। ये है दुर्गा पूजा की सरल स्टेप्स स्नान के बाद घर के मंदिर में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें। देवी पूजा का संकल्प करें। अगर यहां बताई गई सामग्री घर में उपलब्ध नहीं है तो फूल, धूप, दीप, चावल की मदद से भी पूजा की जा सकती है।ॉगणेश को स्नान कराएं। वस्त्र अर्पित करें। फूल, चावल, दूर्वा गणेशजी को चढ़ाएं। गणेश पूजा के बाद देवी दुर्गा की पूजा करें। मूर्ति में माता दुर्गा का आवाहन करें, आवाहन यानी देवी मां को बुलाना। माता दुर्गा क...